07/11/2022
ग्रामीण युवाओं में कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई कार्यशाला।
बापू महाविद्यालय सादात ग़ाज़ीपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद (एम.जी.एन.सी.आर.ई) के तत्वावधान में आज राष्ट्रीय सेवा भवन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय उद्यमिता विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर (CMA) ब्रजेश कुमार जायसवाल प्राचार्य महंथ रामाश्रय दास पी जी कॉलेज भुड़कुड़ा एवं महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के रिसोर्स पर्सन जे साईं सुधीर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के उत्थान और ग्रामीणों के रहन - सहन , शिक्षा , कौशल रोजगार , उद्यमिता और स्वास्थ्य को किस तरीके से बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यशाला में जे साईं सुधीर कुमार ने बताया कि एम.जी.एन.सी.आर.ई के अंर्तगत ग्रामीण क्षेत्र के युवायों को प्रशिक्षित कर उद्यमिता और नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने का पहल करता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो और युवाओं के जीवन शैली के स्तर में सुधार के साथ इस पहल के अंतर्गत, यह प्रयास किया जाता है कि युवाओं को बहु-कौशल प्रदान करना और उन्हें आजीविका उपार्जन के लिए सक्षम बनाने के लिए कार्यात्मक कौशल प्रदान करना है।बापू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 त्रिवेणी सिंह ने कहा कि एम.जी.एन.सी.आर.ई ग्रामीण युवा उद्यमियों के लिए बड़ा बदलाव करने वाली साबित होगी और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के सही अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारियों से ग्रामीण युवाओं की प्रगति के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के पहलों को लाने का आग्रह किया। कार्यशाला में उपस्थित लोगों का आभार डॉ सुरेंद्र सिंह यादव ने किया कार्यशाला में ग़ाज़ीपुर जनपद के कुल सात महाविद्यालय के कुल 17 प्रतिभागियों डॉ प्रदीप कुमार ,प्रो0 जय मोहन झा, डॉ के के पांडेय, कैलाश यादव, डॉ0 हरिकृष्ण सिंह, त्रिभुवन यादव , डॉ विनोद कुमार सिंह संतोष पांडेय, दुर्गा प्रसाद, पूनम यादव सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राए उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन डॉ संतोष कुमार सिंह ने किया ।