Alliance for Science

Alliance for Science A campaign initiatited by Pratham Science Programme to popularize science among junior high schools.

A campaign initiatited by Pratham Science Programme to popularize science among junior high school kids through experience based activities.

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, डीडीहाट (पिथौरागढ़)में सामाजिक विज्ञान (भूगोल) की तीन दिवसीय कार्यशाला में सूर्य, पृथ्वी औ...
16/03/2024

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
में सामाजिक विज्ञान (भूगोल) की तीन दिवसीय कार्यशाला में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की व्यवस्था को समझने के लिए विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण।
डॉ डी डी पन्त स्मारक बाल विज्ञान खोजशाला- बेरीनाग, उत्तराखंड

18/01/2024
अनुभव आधारित बाल विज्ञान मेला/कौथीग: रा. इ. का. पौंठी....................................अलायंस फॉर साइंस अभियान के अंतर...
29/12/2023

अनुभव आधारित बाल विज्ञान मेला/कौथीग: रा. इ. का. पौंठी....................................

अलायंस फॉर साइंस अभियान के अंतर्गत रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक में स्थित पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौंठी में अनुभव आधारित बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया. यह मेला 28 दिसम्बर 2023 को आयोजित हुआ. विज्ञान मेले की तैयारियां 26 व 27 दिसम्बर को की गयी. विद्यालय की कक्षा 8 व 9वीं के 45 बच्चों ने इन दो दिनों में विज्ञान की अलग-अलग अवधारणाओं पर आधारित 21 कार्यकारी मॉडलों/खिलौनों का निर्माण किया. साथ ही साथ इन सभी मॉडलों के पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांत को खोजने व समझने का प्रयास किया. विज्ञान मेले के दिन हर मॉडल को 2 या तीन बच्चों के समूह ने विद्यालय के अन्य छात्र- छात्राओं, शिक्षकों व आमंत्रित अभिभावकों के समुक्ख प्रस्तुत किया. लगभग 250 लोगों नें विज्ञान मेले का आनंद लिया.
https://youtu.be/j9aaAuYBfnw?feature=shared
PM SHRI Govt Model Inter College Paunthi, Jakholi,Rudraprayag,Uttarakhand
DIET Ratura

अनुभव आधारित बाल विज्ञान मेला/कौथीग: रा. इ. का. पौंठी....................................अलायंस फॉर साइंस अभियान के अंतर...
29/12/2023

अनुभव आधारित बाल विज्ञान मेला/कौथीग: रा. इ. का. पौंठी....................................

अलायंस फॉर साइंस अभियान के अंतर्गत रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक में स्थित पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौंठी में अनुभव आधारित बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया. यह मेला 28 दिसम्बर 2023 को आयोजित हुआ. विज्ञान मेले की तैयारियां 26 व 27 दिसम्बर को की गयी. विद्यालय की कक्षा 8 व 9वीं के 45 बच्चों ने इन दो दिनों में विज्ञान की अलग-अलग अवधारणाओं पर आधारित 21 कार्यकारी मॉडलों/खिलौनों का निर्माण किया. साथ ही साथ इन सभी मॉडलों के पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांत को खोजने व समझने का प्रयास किया. विज्ञान मेले के दिन हर मॉडल को 2 या तीन बच्चों के समूह ने विद्यालय के अन्य छात्र- छात्राओं, शिक्षकों व आमंत्रित अभिभावकों के समुक्ख प्रस्तुत किया. लगभग 250 लोगों नें विज्ञान मेले का आनंद लिया.
https://youtu.be/j9aaAuYBfnw?feature=shared

PM SHRI Govt Model Inter College Paunthi, Jakholi,Rudraprayag,Uttarakhand
Pratham Science Program
Ashish Kandpal
Bal Vigyan Khojshala
Vinod Upreti Vagabond
Kamlesh Joshi
Diet Rudrapur

Alliance for Science अभियान के तहत आज 23 दिसंबर 2023 को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रुदपुर (सितारगंज) में विज्ञान मे...
23/12/2023

Alliance for Science अभियान के तहत आज 23 दिसंबर 2023 को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रुदपुर (सितारगंज) में विज्ञान मेला कार्यशाला का भव्य विज्ञान मेले के साथ समापन हो गया। इससे पहले 21-22 दिसंबर को 10वीं कक्षा के 72 बच्चों ने अपने विज्ञान पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित 36 वर्किंग मॉडल तैयार किए। मेले का विद्यालय के सभी बच्चों, शिक्षकों, कुछ अभिभावकों और अन्य विद्यालयाओं के बच्चों व शिक्षकों ने भी अवलोकन किया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नांदेड (महाराष्ट्र) में विज्ञान मेला: ...................................................
20/12/2023

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नांदेड (महाराष्ट्र) में विज्ञान मेला: .........................................................................................................................................

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नांदेड (महाराष्ट्र) व अलायन्स फॉर साइंस अभियान के संयुक्त प्रयास से म. न. पा. स्कूल क्र. 8 खय्यूम प्लाट, नांदेड में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया. यह आयोजन 3 दिवसीय था. जिसमें पहले दो दिन 60 छात्र-छात्रों ने विज्ञान के अवधारणाओं पर आधारित 40 मॉडलों का निर्माण किया. अंतिम दिन इन सभी 40 मॉडलों की प्रदर्शनी एक विज्ञान मेले के रूप में प्रदर्शित की गयी. मेलो को विद्यालय के 550 व अन्य 3 विद्यालयों से आये 150 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक व डाइट परिवार के सदस्यों ने देखा.

Pratham Science Program Vijay Chavhan Ranjeet Waghmare

राजकीय इंटर कॉलेज चौरासैण गैरसैण चमोली में विज्ञान मेला-कार्यशाला .........................................................
02/11/2023

राजकीय इंटर कॉलेज चौरासैण गैरसैण चमोली में विज्ञान मेला-कार्यशाला ......................................................................

अलायन्स फॉर साइंस अभियान के तहत चमोली जिले के दूरस्थ विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज चौरासैण (गैरसैण) में एक विज्ञान मेला कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2023 के बीच सम्पन्न हुई। कार्यशाला में विद्यालय के 7वीं, 8वीं व 9वीं कक्षा के 36 बच्चों ने प्रत्यक्ष प्रतिभाग किया।
कार्यशाला के पहले 2 दिन छात्र-छात्राओं को 7 समूहों में बांटा गया, जिसमें प्रत्येक समूह ने उनके विज्ञान पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित 3-3 वर्किंग मॉडलों का निर्माण किया। इस तरह कुल 21 वर्किंग मॉडल तैयार किए गए, जो प्रकाश व प्रकाश के गुण, चुम्बक व चुम्बकत्व, गुरुत्व, मानव शरीर आदि विषयों से संबंधित थे। सभी मॉडलों से जुड़ी अवधारणओं को प्रतिभागियों के बीच सामूहिक चर्चा के माध्यम से समझा गया।
तीसरे और अंतिम दिन इन मॉडलों के साथ एक विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विज्ञान मेले को विद्यालय की अन्य कक्षाओं के बच्चों, शिक्षकों, चौरसैण के स्थानीय नागरिकों, राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैण व अन्य दो आमंत्रित विद्यालयों के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने देखा। लगभग 2 घन्टे चले इस विज्ञान मेले को करीब 200 आगंतुकों ने देखा और छात्रों के प्रयास की सराहना की।

Rajeev Bahuguna

नौ साल बाद एक बार फिर
03/10/2023

नौ साल बाद एक बार फिर

अलाइंस फॉर साइंस के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गंगागढ़ गाँव के एसआरबी उच्चतर माध्यमिक में विज्ञान मेले का आयोजन हुआ. एसआरबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आलोक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गंगागढ़ गाँव में चलाया जाता है जिसकी मेनेजिंग कमेटी में प्रेमपाल शर्मा जी भी हैं. प्रेमपाल जी शिक्षा से जुड़े मुद्दों मे उल्लेखनीय रूप से सक्रिय हैं और उन्हीं के संपर्क से इस विद्यालय मे विज्ञान मेला आयोजन करने का मौका मिला. विज्ञान मेला आयोजन के लिए12 सितम्बर को सातवीं और आठवीं के लगभग 50 बच्चों के साथ 25 मॉडलों की ट्रेनिंग हुई. और फिर 13 सितम्बर को बाल विज्ञान मेले का आयोजन हुआ.

विज्ञान मेला कार्यशाला23 से 26 सितम्बर 2023 अलायंस फॉर साइंस अभियान के तहत बाल विज्ञान खोजशाला बेरीनाग और जिला शिक्षा एव...
29/09/2023

विज्ञान मेला कार्यशाला
23 से 26 सितम्बर 2023
अलायंस फॉर साइंस अभियान के तहत बाल विज्ञान खोजशाला बेरीनाग और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी में चार दिन की विज्ञान मेला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इंटर कॉलेज कौसानी, कन्या जूनियर स्कूल कौसानी, उच्च प्राथमिक विद्यालय भतड़िया और उच्च प्राथमिक विद्यालय बदरीनाथ से आये 69 बच्चों ने तीन 36 मॉडलों पर काम किया। संतुलन, गति के नियम, चुम्बकत्व, हाइड्रोलिक प्रेसर, खलोल, प्रकाश और मानव शरीर से सम्बंधित यह मॉडल पहले दो दिन में बन कर तैयार हो गए थे। तीसरे दिन बच्चों ने इन सभी मोडलों पर चर्चा की और उनके सामने इनका डेमो किया गया।
चौथे दिन इंटर कॉलेज के प्रांगण में बच्चों ने एक मेले के रूप में अपने मॉडल प्रदर्शित किये। इस मेले को लगभग 200 बच्चों और 30 शिक्षकों के साथ ही डाइट के पांच प्रवक्ताओं, केन्द्रीय विद्यालय के 50 बच्चों और दो शिक्षकों के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा देखा गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मेले को बारीकी से देखा गया और हर स्टाल में बच्चों के साथ खूब बातचीत भी की । उनके द्वारा इस तरह के आयोजनों को सराहा गया।
डाइट के द्वारा इस मेले में ‘पिट्ठू पुस्तकालय’ नाम से एक बुक स्टाल भी लगाया गया। यह स्टाल भी बच्चों द्वारा काफी पसंद किया गया। यह एक घुमंतू पुस्तकालय था जहाँ से बच्चों के घरों के लिए भी किताबें इस्स्यु कराई।
Bal Vigyan KhojshalaKamlesh JoshiKumar GauravAshish KandpalPratham Science Program

Address

Rudraprayag

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Alliance for Science posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share