20/05/2026
महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद जी महाराज द्वारा लाहली गांव में विपश्यना ध्यान केंद्र संचालित किया जा रहा है। विपश्यना साधना आत्मशांति, आंतरिक मुक्ति का एक अद्भुत मार्ग है। विपश्यना ध्यान केंद्र पर पगोड़ा के शिलान्यास का शुभारंभ किया गया। MTFC Organisation से सोनिया, प्रियांशी एवं नव्या को इस शुभ एवं प्रेरणादायक अवसर पर सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह अनुभव सभी के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा एवं सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।
20/05/2026
कृष्णा हेल्थ केयर के निदेशक डॉ. परमजीत यादव द्वारा कृष्णा हेल्थ केयर, नजदीक डायमंड ग्रीन गार्डन, सुखपुरा चौक से गोहाना रोड, रोहतक में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दांतों की हर प्रकार की जांच, जोड़ों के दर्द की जांच तथा होम्योपैथी के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। साथ ही BP एवं शुगर की जांच भी नि:शुल्क की गई तथा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। इस सेवा कार्य में MTFC Organisation की ओर से अनीता, हिमांशी, रागिनी, कृष्णा एवं राधिका ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में यह शिविर एक सराहनीय पहल रहा। 🙏
20/05/2026
महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर डॉ. प्रवीन मल्होत्रा जी द्वारा MTFC Organisation में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 107 बच्चों की Hepatitis B की जांच की गई और सभी 107 बच्चे स्वस्थ पाए गए।
डॉ. प्रवीन मल्होत्रा सर MTFC Organisation के सभी बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हैं। सर की इस सच्ची सेवा को दिल से नमन। 🙏
19/05/2026
रोटरी क्लब द्वारा MTFC Organisation के 125 बच्चों को स्कूल किट उपलब्ध करवाई गई, जिसमें पानी की बोतल, पेंसिल बॉक्स, ड्राइंग फाइल, नोटबुक, लंच बॉक्स, जूस की बोतल आदि सामग्री शामिल थी। सभी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए क्लब के सभी सदस्यों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद। बैग एवं अन्य सामग्री पाकर सभी बच्चे बहुत खुश थे। सभी बच्चों ने मन लगाकर पढ़ाई करने तथा मिली हुई सामग्री का सही तरीके से उपयोग करने का संकल्प भी लिया। इसके साथ-साथ कार्यक्रम में दो Interactive Boards का उद्घाटन भी किया गया। एक Interactive Board पठानिया स्कूल के निदेशक श्री अंशुल पठानिया एवं एक Interactive Board श्री गोबिंद राम सिंगल जी के माध्यम से श्री मुकुट बिहारी जी द्वारा लगवाया गया है। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मोनिका भटनागर जी द्वारा सभी बच्चों को फूड पैकेट भी दिए गए। कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी मेहमानों का बहुत-बहुत धन्यवाद I🙏
19/05/2026
जन सेवा संस्थान, रोहतक द्वारा वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। MTFC Organisation से सोनिया, रितु एवं सानिया ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए डॉ. स्वामी परमानंद जी महाराज का बहुत-बहुत धन्यवाद।🙏
19/05/2026
सती भाई, साईं दास सेवा दल द्वारा कलानौर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। MTFC Organisation द्वारा संचालित BP Jain Skill Development Centres के विद्यार्थियों को MTFC कोर टीम सदस्या आरती राजौरा द्वारा कार्यक्रम में लेकर जाया गया। कथा के अंत में सभी बच्चों को गिफ्ट भी दिए गए I सती भाई साईं दास सेवा दल, रोहतक के प्रधान श्री नरेश आनंद जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो हमेशा सेवा कार्यों में लगे रहते हैं।🙏
19/05/2026
बी.पी. जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर, हिसार रोड पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें MTFC Organisation के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सभी संस्थाओं की सामूहिक वीडियो एवं वेबसाइट का उद्घाटन किया गया I उद्घाटन LPS Bossard के MD श्री राजेश जैन जी द्वारा किया गया। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य सभी संस्थाओं को एक मंच प्रदान करना है, ताकि एक ही वेबसाइट के माध्यम से सभी सामाजिक संस्थाओं की जानकारी प्राप्त की जा सके। इसके साथ-साथ कार्यक्रम में बी.पी. जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। जिन विद्यार्थियों ने कोर्स के दौरान एक भी छुट्टी नहीं की, उन्हें शत-प्रतिशत हाजिरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपनी शिक्षा के साथ-साथ दूसरों की सेवा का भाव रखने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पठानिया स्कूल एवं सती भाई साईं दास सेवा दल का विशेष सहयोग रहा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।🙏
19/05/2026
श्री लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय, रोहतक में यूथ रैड क्रॉस यूनिट तथा नगर निगम, रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समाज कल्याण अभियान के अंतर्गत MTFC Organisation के बच्चों को पुराने कपड़े एवं पुरानी किताबें वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त श्री सचिन गुप्ता जी ने MTFC Organisation की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना भी की। 🙏
15/05/2026
आज दोपहर का भोजन MTFC Organisation के बच्चों को श्री अनिल अग्रवाल जी द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर करवाया गया I🙏
28/04/2026
आज दोपहर का भोजन MTFC Organisation के बच्चों को श्री जिले सिंह गुलिया जी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती रोशनी देवी जी की पुण्यतिथि पर करवाया गया I