07/07/2026
राजकीय स्वर्ण जयंती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिरगाँव में आज स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्राथमिक विद्यालय सुंधा के अविभावक और शिक्षक भी शामिल हुए l आम सभा में अविभावकों ,शिक्षकों ,चुने हुए प्रतिनिधियों,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षाविद और पुलिस के अधिकारियों ने भी भाग लिया l आम सभा की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य श्रीमति संतोष कुमारी ने की l इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, श्री वीरेंद्र सिंह मोतियान,प्रवक्ता अंग्रेजी श्री मनोज चौहान और स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे l सर्वसहमति से 450 सदस्यों की आम सभा में 20 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया l अध्यक्ष के रूप में श्री राजेश और उपाध्यक्ष के रूप में श्री खेम सिंह को चुना गया l