14/12/2024
स्थापना दिवस प्रतिवेदन (14/12/2024)
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, रीवा में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62 वां स्थापना दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के उपप्राचार्य श्री अंकुर तिवारी सर ने बताया कि 15 दिसंबर 1963 को 20 रेजीमेंट केंद्रीय विद्यालयों के साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना की गई । इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में आए हुए सभी पूर्व छात्रों का स्वागत किया। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रविता पाठक ने पूर्व छात्रों को तिलक लगाकर एवं पुष्प देकर उनका स्वागत किया । विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में विद्यालय में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका (विज्ञान) पद पर कार्यरत श्रीमती अनीता पांडे मैडम ने पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए पुरानी एवं सुनहरी स्मृतियों को स्मरण कराया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने ताइक्वांडो का सुंदर प्रदर्शन किया एवं भारत का स्वर्णिम गौरव गीत गाया, उड़िया नृत्य पर सबका मन झूम उठा । केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, रीवा के पूर्व छात्र डॉक्टर प्रमोद जैन ने प्रार्थना सभा में बच्चों को जन्मदिन कार्ड देकर बधाइयां दीं, एवं बताया कि हम स्वयं में अनुपम, अतुलनीय एवं अदभुत हैं, किसी से ईर्ष्या न करते हुए आगे बढ़ना चाहिए । इसके साथ ही पूर्व छात्रों ने तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप स्काउट एंड गाइड में प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया । डॉ. प्रमोद जैन, डॉ. राहुल कुंदर, डॉ. लवकुश तिवारी, श्री शशांक दीक्षित , श्री विवेक सिंह परिहार, डॉ. केवल सिंह बघेल अनीता पांडे, विभा सिंह, डॉ रितु तिवारी, कविता पाठक, शिवानी कोरी, प्रसून तिवारी, अभिषेक पांडे, अविनाश, अक्षत पांडे, अनुष्का सिंह, अभिषेक कुमार शर्मा, गौरव शुक्ला एवं अन्य सभी पूर्व छात्रों ने अपना परिचय दिया। पूर्व छात्रों के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें डॉ.राहुल कुंदर सर विजयी रहे, उपप्राचार्य सर ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया । पूर्व छात्र अविनाश ने योग का प्रदर्शन किया। विद्यालय के पोडकास्ट चैनल ‘गूंज’ का शुभारंभ उपप्राचार्य श्री अंकुर तिवारी, मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद जैन तथा पूर्व छात्रों के द्वारा किया गया । मुख्य अध्यापिका श्रीमती विभा सिंह मैडम के द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक साथियों का पूर्ण सहयोग रहा ।