Thakur British Academy

Thakur British Academy

Share

Hey guys,This is Dr. Shankar Thakur and my purpose to make people fluent in English...

01/01/2025
17/10/2024

Thakur British Academy

Photos from Thakur British Academy's post 27/03/2023
12/03/2023

https://www.facebook.com/100063693714131/posts/640831594716625/

ठाकुर ब्रिटिश एकेडमी द्वारा अनुमंडल स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

रक्सौल।(TOR) सरदार पटेल,भीमराव अम्बेडकर और गाँधी का पूरा जीवन आदर्श और त्याग का प्रतिक है, जिनके जीवन में कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था। गाँधी जी ने स्वयं स्वच्छता की शुरुआत की एवं दूसरों को सीख दी। उन्होंने बुनियादी विद्यालय की स्थापना कर ग्रामीण तकनीक को बढ़ावा दिया। उक्त बातें प्रमुख समाजसेवी सह पत्रकार अजित सिंह ने ब्रिटिश एकेडमी द्वारा अनुमंडल स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बोलते हुए कहा। श्री सिंह ने कहा कि गाँधी के आदर्श आज भी समयानुकुल एवं अनुकरणीय है समारोह की अध्यक्षता ब्रिटिश एकेडमी के संचालक प्रो. शंकर ठाकुर सर ने की। समारोह का संचालन मिलकी कुमारी एवं धन्यबाद ज्ञापन नीरज कुशवाहा ने और स्वागत प्रतियोगिता प्रमुख समरजीत मिश्र ने की । समारोह के प्रारंभ में समाजसेवी सह पत्रकार विजय गिरी, अमरदीप गुप्ता, अजित सिंह, शिक्षक डॉ. शंकर ठाकुर, युवा सहयोग दल के अध्यक्ष संतोष कुमार, डॉ. अजित गिरी, शिक्षक कन्हैया कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर शिक्षाविद समाज सेवी विजय गिरी ने कहा कि युवा वर्ग को देश–विदेश को जानने की आवश्यकता है, पर गांधी की प्रांसगिकता आज भी समाप्त नहीं हुई है। शिक्षक कन्हैया कुमार ने एकेडमी के प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि आज के युवकों के सामने बहुत बड़ी चुनौतियाँ है, जिसका सामना करने के लिए स्वयं को सरदार पटेल के आदर्शों पर तैयार करना है। अमरदीप गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्रों के अन्दर प्रतिभा को निखारने की शक्ति एवं उर्जा प्राप्त होती है। डॉ. अजित गिरी ने कहा कि युवा पीढ़ी पर देश और समाज को सँवारने का दायित्व है। रक्सौल का दुर्भाग्य है कि यहाँ खेलकूद की व्यवस्था नहीं है, जो युवकों के विकास के लिए अति आवश्यक होता है। दल के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि व्यवहारिकता के बिना ज्ञान अधुरा है। युवा पीढ़ी को देश, समाज के लिए आगे आने की आवश्यकता है। एकेडमी के निर्देेशक डॉ. ठाकुर ने बच्चो को आशीर्वाद देते हुए प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का आह्वान किया। समारोह में मिल्की कुमारी, संस्कृति कुमारी, इशानी कुमारी, फिर्दोश, शयिश्ता , मुस्कान गिरी, आरुषी कुमारी, रौशनी कुमारी, सुजीत कुमार कुशवाहा, समरजीत कुमार, सन्नी कुशवाहा, सूरज कुमार, रवि कुमार, अंकित, समर, बिकेश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, संदीप पासवान आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में दशम वर्ग में आशु कुमार ने प्रथम स्थान, शिवम कुमार द्वितीय स्थान, बिभुदिभायांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सान्तवना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में उत्सव राज, निखिल कुमार, सुमित कुमार, स्नेह कुमारी,आशीष रंजन कुमार मिश्र,रॉकी कुमार ,संताणु कुमार ,गौरव कुमार वर्मा ,प्रिंस कुमार ,वीर जैन ,आदित्य राज ,प्रिंस कुमार ,आर्यन कुमार ,आदित्य कुमार ,ऋषि राज ,हिमांशु कुमार यादव, सचिन कुमार प्रमुख है |

Want your school to be the top-listed School/college in Raxaul?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

Raxaul