Govtschool Dhannasar

Govtschool Dhannasar pm shri school at dhannasar

जिस दिन सोया राष्ट्र जागेगा दिस-दिस में फैला तमस भागेगा ।वो सुबहें निराली थी । धरा मतवाली, हर्षित और हरियाली थी । आसमां ...
30/01/2025

जिस दिन सोया राष्ट्र जागेगा
दिस-दिस में फैला तमस भागेगा ।
वो सुबहें निराली थी । धरा मतवाली, हर्षित और हरियाली थी । आसमां बुलंदियों पर था , उसके सितारे चमक , चहक और महक रहे थे । धरती के सितारे भी प्रफुल्लित, उत्कंठित और उमंगित थे । सारी कायनात खुशी से झूम रही थी । पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धन्नासर में ये दो दिन बड़े खास रहे - *26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस* और *27 जनवरी 2025 वार्षिकोत्सव समारोह* ।
*उम्मीद की चमक जिन आंखों में वो बेनूर कहाँ*
आज धन्नासर के आकाश में सूर्यदेव कुछ अलग ही अंदाज में रूबरू थे मानो *अपनी रश्मि-रथियों पर आरूढ़ होकर* दिन को विशेष बनाने धरा पर उतरे हों । प्रकृति कुछ अलग ही रंग बरसा रही थी । स्कूल का चप्पा-चप्पा मस्ती और मजे के मूड में था । सब पर देशभक्ति का जुनून छाया था । *एक बार फिर से नवीन परिवेश की धानी चुनर ओढ़े ,तारों सा टिमटिमाता-खिलखिलाता-हंसता-हंसाता- मुस्काता बचपन* और *हरियाले वातावरण का गुरुत्वाकर्षण आमंत्रित कर रहा है आपको* , गणतंत्र दिवस और वार्षिकोत्सव की इस झिलमिलाती वेला में आपका स्वागत है -
सर्वप्रथम अथितिगणों - श्री जितेंद्र गोयल - चैयरमेन जिला बाल कल्याण समिति , श्री मुकेश सोनी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रावतसर , श्री रामचन्द्र कस्वां थानाधिकारी रावतसर , श्री मनोज शर्मा संदर्भ व्यक्ति रावतसर, श्री दिनेश कुमार लड्ढा , भामाशाह व सरपंच ग्राम पंचायत धन्नासर के पधारने पर स्वागतोपरांत सरस्वती वंदना , पीटी व परेड , सांस्कृतिक कार्यक्रम - गीत - संगीत , नाटक , भाषण , कविताएं और मानस नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किये गए ।
इस बार भी इतिहास रचते हुए धन्नासर के दानवीर भामाशाहों ने दिखा दिया कि वे न केवल शिक्षा को सर्वोपरि मानते हैं बल्कि इसके लिए तन-मन-धन से सर्वस्व समर्पण के लिए भी तैयार हैं । संक्षेप में दानवीरता की ये महागाथा इस प्रकार है ---
*(क) भामाशाह श्री देवीलाल सहु द्वारा महादान -*
1. मुख्य रोड़ पर विद्यालय के एक भव्य , विशाल और आकर्षक प्रवेशद्वार का निर्माण
2. मित्सुबिसी की दो एसी
3. लाइब्रेरी हेतु बेस्ट एचडी कैमरे(आवश्यकतानुसार)
4. 700 जोड़ी जूत्ते कॉम्बिट कंपनी के
5. पीएम श्री धन्नासर के समस्त विद्यार्थियों के लिए टाई-बेल्ट
6.इस साल प्रवेश लेने वाले वंचित विद्यार्थियों के लिए पीएम श्री लोगो युक्त स्वेटर
*(ख)श्री रोहिताश स्वामी पुत्र श्री लालचंद स्वामी द्वारा अपनी माता स्व.गोमती देवी की याद में विद्यालय में एक चिल्लिंग प्लांट*
*(ग) 9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु पीएम श्री लोगो युक्त स्कूल बैग निम्न दानकर्ता द्वारा -*
1. श्री साहबराम रोझ द्वारा 60 बैग
2. श्री राजेन्द्र जाजड़ा द्वारा 60 बैग
3. श्री मंशाराम मेघवाल के पुत्रों ( श्री अमर सिंह व श्री प्रभुराम ) द्वारा 71 बैग
4. श्री श्रवण खर्रा द्वारा 31 बैग
5. श्री ब्रिज लाल स्वामी द्वारा 31 बैग
6. श्री कृष्ण नाथ द्वारा 20 बैग
*(घ) भामाशाह श्री दिनेश कुमार लड्ढा (राशि दुग्ध डेयरी संचालक ) द्वारा विद्यालय प्रांगण के लिए मां सरस्वती की मार्बल मूर्ति और उसके ऊपर शेड निर्माण
*(च) श्री कृष्ण सिहाग ( अनिल सिहाग एडवोकेट के पिताश्री ) द्वारा विद्यालय पार्क सौंदर्य के लिए शानदार - आकर्षक फव्वारा निर्माण
*(छ ) श्री जयवीर गोदारा ( तहसील अध्यक्ष - भारतीय किसान संघ रावतसर ) द्वारा एक लेक्चरर स्टैंड*
*(ज ) श्री दलीप कस्वां द्वारा बालिका विद्यालय के लिए रसोई मरम्मत हेतु 11000 रुपये
सभी भामाशाहों का विद्यालय परिवार द्वारा हार्दिक आभार !

20/10/2024
07/09/2024
आज का युग शिक्षा का युग हैं ।शिक्षा से जीवनयापन व विकास संभव हैं।  #पीएमश्री रा.उ.मा.विद्यालय,  #धन्नासर जिला हनुमानगढ़  ...
21/05/2024

आज का युग शिक्षा का युग हैं ।
शिक्षा से जीवनयापन व विकास संभव हैं।
#पीएमश्री रा.उ.मा.विद्यालय, #धन्नासर जिला हनुमानगढ़ के सभी प्रतिभावान स्टाफ व होनहार छात्र-छात्राओं ने कक्षा कला वर्ग में #सर्वश्रेष्ठ #परिणाम लाकर सिद्ध किया है कि कठोर मेहनत और जुनून से सफलता कैसे प्राप्त की जा सकती है ।
#सभी सफल छात्र-छात्राओं को #हार्दिक #बधाई व उज्जवल भविष्य की #शुभकामनाऐं*
जिस प्रकार से आज अच्छे अंकों से सफल हुए हैं उसी प्रकार हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें और अपने #माता- #पिता व #समाज का नाम रोशन करें ।
#पीएमश्री #राउमावि #धन्नासर
परीक्षा परिणाम
कुल विधार्थियो की संख्या - = 37
प्रथम श्रेणी = 26
द्वितीय श्रेणी =11
तृतीय श्रेणी = 00
प्रतिशत-100%
90 प्रतिशत या अधिक 04
प्रथम = 95.40 %
द्वितीय = 94.60%
तृतीय = 91.80%
चतुर्थ = 91.40%
पंचम = 89.40%
सष्ठम = 89.20%

*विद्यालय के सितारे*

EXPOSURE VISIT 2024
10/02/2024

EXPOSURE VISIT 2024

रा0उ0मा0विद्यालय , धन्नासर की कक्षा 11 वीं की छात्रा  #सोनू पुत्री श्री  #रामकरण नाथ का बालिका  #एथलेटिक्स  #खेल  #अकादम...
18/07/2023

रा0उ0मा0विद्यालय , धन्नासर की कक्षा 11 वीं की छात्रा #सोनू पुत्री श्री #रामकरण नाथ का बालिका #एथलेटिक्स #खेल #अकादमी #जयपुर की फाईनल सूची में #चयन होने पर #बेटी का अशेष अभिनंदन और पूरे #परिवार और सभी #ग्रामवासियों को #विद्यालय #परिवार की ओर से #अनंत #बधाइयां ।
💐💐💐🙏🙏🙏 #विद्यालय #परिवार की ओर से बिटिया सोनू को उज्ज्वल भविष्य की अपरिमित शुभकामनाएं ।

*सपने पूरे होना किसी नींद का मोहताज नहीं है ,  उसके पीछे कड़ी मेहनत , लग्न ,जुनून और जिद का बड़ा हाथ होता है और होता है गु...
27/05/2023

*सपने पूरे होना किसी नींद का मोहताज नहीं है , उसके पीछे कड़ी मेहनत , लग्न ,जुनून और जिद का बड़ा हाथ होता है और होता है गुरुजनों और बड़ों का आशीर्वाद एवम परिवार का संबल और अग्रजों का मार्गदर्शन ।*
आप सभी की शुभकामनाओं के सम्बल से सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि रा0उ0मा0 विद्यालय धन्नासर के विद्यार्थियों ने 12वीं कला वर्ग परीक्षा 2023 में फिर अपना लोहा मनवाया है

*12th बोर्ड GSSS धन्नासर*
*रा0उ0मा0 विद्यालय धन्नासर* की छात्राओं - * #भावना / श्री राजेश सुथार ने 91.80 ℅ अंक*
* #मनीषा /श्री किशन लाल नाई ने !90.80 अंक*
* #सानिया/ श्री विचित्र खान ने 88.00 अंक* प्राप्त कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है।
जीतते वही हैं जो हर परिस्थिति में उम्मीद का दामन थाम कर चलते हैं।...ऊँचाई प्राप्त करनी है तो निष्ठावान परिश्रम ही एक मात्र विकल्प है....
एक बार फिर लगातार पांचवे साल भी यहां के विद्यार्थियों , स्टाफ और अभिभावकों ने खुद को स्थापित किया है -
*"टापर्स विशेष तो होते हैं "....अंकों की उत्कृष्टता में भविष्य हेतु राष्ट्र, समाज ,गांव एवम परिवार के लिए बड़ा काम करने का जज्बा जागता है*...हमारी कक्षाओं ने तथ्यात्मक जो भी सिखाया हो, किंतु शिक्षा की व्यापक बुनियाद में कोई कमी आप के पास नहीं है!
भविष्य हेतु आप सभी को शुभकामनाएं ! *जब हमारी सफलताओं का जश्न सब मनाते हैं तो जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है....! शुभाशीष !*
*1. भावना / श्री राजेश सुथार - 91.80*
*2. मनीषा / श्री किशनलाल नाई- 90.80*
*3. सानिया /श्री विचित्र खान - 88.00*
*4. पारुल /श्रीभजन लाल स्वामी- 86.60*
*5. प्रियंका / श्री शाहनवाज - 79.20*
6. रचना / श्री राजेन्द्र शर्मा - 74.80
7. पूनम कुमारी / ओमप्रकाश - 73.80
8.निशा / श्री विजय - 72.80
9. एकता / श्रीजगदीशसिंह - 68.80
10. लोकेश / श्री शीशपाल - 68.80
11. कल्पना स्वामी/श्री रामजस - 66.60
12. दलीप कुमार /सोहन लाल - 66.40
13. आईना / श्री किशन -66.20 गुरुकुल सा वातावरण , सुकून , शांति और प्रेरणादेने वाली हरितिमा , उन्नत संसाधन , समर्पित स्टाफ , अनुशासन पहली प्राथिमकता , नैतिकता , सदाचार और संस्कारों पर विशेष जोर , अद्वितीय शैक्षिक वातावरण ने ही इस सफलता सुनिश्चित किया है ।
*तो आइए अपने लाडलों को उन्नत भविष्य के लिए सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाइये ।*
हम आपके सपनों को पहचान देंगे
नौनिहालों के नन्हें परों को उड़ान देंगे -

परीक्षा में प्रविष्ट - 44
प्रथम श्रेणी ---- 26
द्वितीय श्रेणी ---- 12
तृतीय श्रेणी ----- 05
पूरक ------ 01
आप सभी का साथ और दुआएं बनी रहे ।

12/06/2022

12th बोर्ड GSSS धन्नासर

रा0उ0मा0 विद्यालय #धन्नासर की छात्रा #दुकना /श्री प्रभु ने 12th बोर्ड 22 में प्राप्त किये 91℅ अंक ।
जीतते वही हैं जो हर परिस्थिति में उम्मीद का दामन थाम कर चलते हैं।
एक बार फिर लगातार चौथे साल भी यहां के विद्यार्थियों , स्टाफ और अभिभावकों ने खुद को स्थापित किया है -
90% से ऊपर एक विद्यार्थी
80% से ऊपर 06 विद्यार्थी
70%से ऊपर कुल 12 विद्यार्थी

गुरुकुल सा वातावरण , सुकून , शांति और प्रेरणा देने वाली हरितिमा , उन्नत संसाधन , समर्पित स्टाफ , अनुशासन पहली प्राथिमकता , नैतिकता , सदाचार और संस्कारों पर विशेष जोर , अद्वितीय शैक्षिक वातावरण ने ही इस सफलता को सुनिश्चित किया है ।
तो आइए अपने लाडलों को उन्नत भविष्य के लिए सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाइये ।
हम आपके सपनों को पहचान देंगे
नौनिहालों के नन्हेंपरों को उड़ान देंगे -

1. दुकना / प्रभु --90.80
2. ज्योति / सुमेर भार्गव - 87.20
3. सुनीता/ प्रमोद कुमार --85.60
4. अमीषा /रहमत अली - 81.40
5. शमशाद / श्योकत अली --81.40
6. सोनू / विनोद कुमार -- 77.80
7. विकास /रामप्रताप -- 77.20
8. प्रियंका / रामप्रताप - 76.20
9. फरियाद खान /सरदार अली -75.20
10. शैलजा / शीशपाल - 72.80
11. राजबाला / हरिसिंह -- 71.20
12. सलीम / मुस्ताक -- 70.40

परीक्षा में प्रविष्ट - 47
प्रथम श्रेणी ---- 20
द्वितीय श्रेणी ---- 23
तृतीय श्रेणी ----- 03
कुल उत्तीर्ण ---- 46
उत्तीर्ण प्रतिशत- 97.88

Address

किसान सेवा केंद्र के पास
Rawatsar
335524

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govtschool Dhannasar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Govtschool Dhannasar:

Shortcuts

Share

Category