Johar Ranchi

Johar Ranchi

Share

This page belongs to Ranchi and Jharkhand Latest News. Johar Ranchi Keeps you in touch with Jharkhand. "Johar" is regional Naagpuri word. Welcome! Cheers.

It means 'Namaste, Hello, Good Morning &.. Johar... represents all Jharkhandi and feel their home land whether you stay anywhere in word. This page says Johar you all guys in Naagpuri language. This page is belongs to Ranchi Guys and Unseen Latest Ranchi News, City Lifestyle, Education, Tradition & Culture, Public Figure, Naagpuri Joke, Tips. Keep In Touch with Your City. Send your pic/news/story

21/05/2026

20 मई बुधवार को की रात करीब 22.50 बजे सूचना प्राप्त हुई कि लालपुर थाना अन्तर्गत डी-कोर मॉल में फायरिंग की घटना हुई है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देते हुए घटना का सत्यापन हेतु घटनास्थल डी - कोर मॉल के पार्किंग में थाना के पदाधिकारी पहुंचे तो 01 (एक) कारतुस का खोखा, जिसके पैंदे पर HPM 25.32 लिखा हुआ बरामद किया गया। आस पास के लोगों द्वारा बताया गया कि संतोष कुमार, पे० स्व० तपेश्वर प्रसाद, वर्तमान पता - साहू चौक पुंदाग थाना- पुंदाग ओ०पी० जिला राँची नामक व्यक्ति के द्वारा अशांति फैलाने एवं लोगों में डर का महौल बनाने के उदेश्य से अपने लाईसेंसी हथियार से फायरिंग किया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और हथियार भी बरामद किया गया।

बरामद सामानों की विवरणी -

(1)- फायर किया हुआ गोली का खोखा जिसके पेंदे पर HPM 25.32 अंकित किया हुआ एक पीस।

(2)- काला रंग का ऑटोमेटिक पिस्टल जिसके बॉडी पर एक तरफ MALHOTRASONS DEFENCE MSD SUPER CALIBER.32 लिखा हुआ एवं दुसरी तरफ made in india व IN MSD 25SI013774.32 लिखा हुआ मैगजीन के साथ।

(3)- मैगजीन खोलने पर मैगजीन के अंदर 04 जिंदा गोली जिसके पेंदे पर HPM 25.32 अंकित किया हुआ।

21/05/2026

गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र देवी गुड़ी चौक के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घरों में जा घुसी। हादसे में तीन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। हालांकि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई।

21/05/2026

कोडरमा में बिजली विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार को एसीबी की टीम ने 5 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

21/05/2026

जामताड़ा के कर्माहाट में पुवाल लदा पिकअप वैन हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया और आग लग गयी. ड्राइवर ने जलती वैन को भीड़ वाले जगह से हटाया और कूद कर अपनी जान बचायी.

21/05/2026

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने नक्सली संगठन के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बीजीआर कोल कंपनी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। जिसके आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस में दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया।

21/05/2026

झारखण्ड में पहली बार 27 नक्सलियों ने किया समर्पण, एक नक्सली मां भी बच्चे के साथ की सरेंडर...

झारखण्ड पुलिस की ऑपरेशन नवजीवन के तहत हिंसा की राह छोड़कर 27 नक्सली मुख्य धारा में लौटे.. इनमें 33 लाख के ईनामी नक्सली भी शामिल

अत्याधुनिक हथियार कुल 17 (INSAS LMG - 01, INSAS - 05, SLR - 09, .303 बोल्ट एक्शन रायफल - 01, कन्ट्रीमेड पिस्टल - 01), मैगजीन -31, कारतूस, वॉकी-टॉकी के साथ कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में आतंक का पर्याय रहे 25 (SZCM - 06, ACM - 06, Cardre - 13) एवं गुमला क्षेत्र में सक्रिय रहे 02 (SZCM-01, ACM-01) हार्डकोर इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।

21/05/2026

रांची के प्रसिद्ध व्यापारी और कावेरी रेस्टोरेंट, पंजाब स्वीट्स हाउस और कैपिटल हिल के मालिक लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की खबर आ रहीं है..

आशंका जतायी जा रहीं है की उन्होंने जहर खा लिया था और उन्हें हॉस्पिटल लें जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया..

उनके निधन से रांची का उद्योग जगत स्तब्ध और शोकित है..

ॐ शाँति

21/05/2026

30 अप्रैल दोपहर में हरमू स्थित पटेल चौक के पास एक महिला से मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा चाकू से हमला कर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था,जिसमें महिला जख्मी हो गई थी।
रांची पुलिस के विशेष टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर दिनांक 19/05/2026 को हरमू क्षेत्र से दो अपराधियों एवं एक विधि विरुद्ध किशोर को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

बरामद सामान:

1. एक मोटरसाइकिल ( घटना में प्रयुक्त )
2. घटना में प्रयुक्त चाकू
3. एक मोबाइल फोन ( लूटा हुआ)

21/05/2026

शादी समारोह से 16 लाख चुराने वाला मध्य प्रदेश के चोरों वाला गांव से आया था, गिरफ्तार

1 मई को रांची के बरियातु थाना अंतर्गत मैथन मैरेज हॉल में एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात अपराधियो द्वारा दुल्हन का गहनो एवं रुपयो से भरा बैग तथा मोबाईल चोरी कर ली गयी थी। रांची पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सी०सी०टी०वी० फुटेज के अवलोकन एवं तकनीकी सहयोग से अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह से जुड़े, मध्य प्रदेश के एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। अभियुक्त के निशानदेही पर काण्ड में चोरी किये गये करीब 16 लाख रुपये मुल्य के सोना और चाँदी के आभूषण तथा 96,800/- रु0 नकद बरामद किया गया।

आरोपी जैकी सिंह को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गुलखेड़ा गांव से गिरफ्तार किया है। गुलखेड़ा गांव चोरों और अपराधियों का गांव है. ये लोग शादी समारोह में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए किसी भी शहर में चले जाते है और वहां हो रहें कोई शादी समारोह में घुस जाते है और चोरी करते है। अपने साथ एक बच्चे को भी रखते है जिसे पहले से ही ट्रेनिंग दी जाती है।


20/05/2026

झारखंड सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लागू किए जा रहे “Restructuring एवं Clustering System” के खिलाफ आजसू छात्र संघ ने पूरे प्रदेश में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

आजसू ने बताया की "उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संकल्प पत्रों के माध्यम से रांची विश्वविद्यालय सहित राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन तथा Clustering System लागू करने का प्रस्ताव लाया गया है, जो छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं झारखंड की भाषाई-सांस्कृतिक पहचान के लिए गंभीर खतरा है। झारखंड के अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण, आदिवासी, दलित, पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। वर्तमान व्यवस्था में एक ही महाविद्यालय में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय उपलब्ध रहने से विद्यार्थियों को सहज शिक्षा एवं विषय चयन की स्वतंत्रता मिलती है।
लेकिन सरकार की प्रस्तावित व्यवस्था के तहत किसी कॉलेज को केवल विज्ञान, किसी को केवल कला और किसी को केवल वाणिज्य तक सीमित करने की योजना बनाई जा रही है। इससे छात्रों को अलग-अलग विषयों के लिए विभिन्न महाविद्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई, समय और आर्थिक स्थिति पर भारी असर पड़ेगा।आजसू छात्र संघ स्पष्ट चेतावनी देता है कि यदि यह छात्र-विरोधी एवं शिक्षा-विरोधी निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा।"

20/05/2026

JTET में ऑनलाइन आवेदन करने की डेट 02 जून 2026 तक बढ़ायी गयी

Want your school to be the top-listed School/college in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Ranchi

Opening Hours

Monday 9am - 11pm
Tuesday 9am - 11pm
Wednesday 9am - 11pm
Thursday 9am - 11pm
Friday 9am - 11:56pm
Saturday 9am - 11pm
Sunday 9am - 11pm