KISD CR
Koustuv Technical Campus
Plot No.1 (A), Sector - B
Chandaka Industrial Complex
14/07/2018
Get Top University of China For MBBS at the Lowest Price Call or Whatsapp 8920626540
13/03/2015
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रघुवर दास व अर्जुन मुंडा
रांची : भाजपा की नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है. नयी कार्यकारिणी में 111 सदस्यों को शामिल किया गया है. इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत झारखंड के छह नेताओं को स्थान दिया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है.
वहीं स्थायी आमंत्रित सदस्यों में मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को शामिल किया गया है. इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में रांची सांसद रामटहल चौधरी और खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय को स्थान दिया गया है. स्थायी आमंत्रित सदस्यों में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को शामिल किया गया है. विशेष आमंत्रित सदस्यों में देश भर के 40 नेताओं को स्थान दिया गया है.
शुरू हुई 30 पिंक ऑटो की सेवा, महिलाओं को सुरक्षा देने की कवायद शुरू
रांची. राजधानी के नौ रूटों पर गुरुवार से 30 पिंक ऑटो के परिचालन का शुभारंभ हुआ। अलबर्ट एक्का चौक पर एसएसपी प्रभात कुमार ने पिंक ऑटो को झंडा दिखाकर रवाना किया। एसएसपी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए पुलिस अपने स्तर से प्रयास कर रही है।
एसएसपी ने कहा कि पिंक ऑटो चलाने वाली महिलाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। ऑटो चालकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, ट्रैफिक पुलिस की ओर से इसका ध्यान रखा जाएगा। मौके पर पिंक ऑटो महिला सर्विस के संरक्षक शमीम अख्तर, संजय सिंह, लालमुनि देवी, पिंकी तिर्की, आनंद राज, राजकुमार महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
नहीं बना ड्राइविंग लाइसेंस : शहर में पिंक ऑटो की सर्विस तो शुरू कर दी गई है, लेकिन महिला चालकों का अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है। बिना लाइसेंस के ही महिला चालक ऑटो चलाएंगी।
इन रूटों पर चलेंगे ऑटो
>मेन रोड से काली मंदिर, बहुबाजार होते हुए रांची रेलवे स्टेशन तक
>अरगोड़ा चौक से बिरसा चौक होते हुए हटिया रेलवे स्टेशन तक
>मेन रोड से ओवरब्रिज होते डोरंडा चौक
>मेन रोड से लालपुर होते हुए कोकर
>मेन रोड से कांटा टोली होते हुए लोवाडीह
>वीमेंस कॉलेज से डंगरा टोली चौक
>वीमेंस कॉलेज से पिस्का मोड़ चौक
>अरगोड़ा चौक से कडरू होते बिग बाजार
>मेन रोड से हटिया स्टेशन तक
बगैर परमिट परिचालन
राजधानी में बिना परमिट के ऑटो परिचालन पर हर रोज पुलिस का डंडा बरस रहा है। इसके बाद भी राजधानी में बिना परमिट के पिंक ऑटो का परिचालन शुरू किया गया है। हालांकि एसएसपी के समक्ष पिंक ऑटो सर्विस के संरक्षक शमीम अख्तर ने कहा कि जिस तरह मेन रोड में ई-रिक्शा का परिचालन किया जा रहा है। उसी आधार पर पिंक ऑटो का भी परमिट जारी किया जाए। एसएसपी ने इस मामले को ऊपर तक रखने का आश्वासन दिया।
महिलाओं के विकास पर खर्च किया जाएगा सीएसआर का पैसा : मुख्यमंत्री
रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में महिलाओं के उत्थान के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। इस दिशा में कई घोषणाएं की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को विकसित बनाने के लिए महिलाओं का विकास जरूरी है। इसी सोच को साकार करने के मकसद से पब्लिक और कॉरपोरेट सेक्टर (कंपनियां) से सीएसआर के तहत प्राप्त दो फीसदी राशि सरकार महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वावलंबन पर खर्च करेगी। महिलाओं के शौचालय निर्माण के लिए प्रत्येक विधायक को सरकार 50-50 लाख रुपए देगी।
मुख्यमंत्री गुरुवार को एचईसी गोलचक्कर मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड महिला सामाख्या सोसाइटी की अोर से किया गया था। मौके पर महिलाओं के जीवन पर आधारित पुस्तक जीवन गाथा का विमोचन भी मुख्यमंत्री ने किया।
कार्यक्रम में 11 जिलों से करीब पांच हजार महिलाएं शामिल हुईं। मौके पर मुख्य रूप से शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, शिक्षा सचिव अाराधना पटनायक, सोसाइटी की निदेशक डॉ. स्मिता गुप्ता, सिस्टर बर्नाड समेत कई पदाधिकारी मौजूद थीं।
समारोह में अलग-अलग जिलों से आयी महिलाओं ने सामाजिक कुप्रथा व कुरीतियों के खिलाफ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। सफल आयोजन में कपिला एक्का, अंशु एक्का, ग्लोरिया पूर्ति, सुजाता कुमारी, चंदना देवघरिया, अरुणा कुमारी समेत अन्य महिलाओं ने सहयोग की। आयोजन स्थल पर झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से जागरूकता शिविर लगाया गया था।
महिला शिक्षा के लिए 57 नए कस्तूरबा विद्यालय
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अभी भी 55 फीसदी महिलाएं अशिक्षित हैं। इनकी शिक्षा के लिए 57 नए कस्तूरबा विद्यालयों की स्थापना की जा रही हैं। इसमें सीटों की संख्या 100 से बढ़ा कर 150 किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए पारदर्शी तरीका अपनाना चाहती है। इसी के तहत सात-आठ माह के अंदर राज्य के सभी डेवलपमेंट प्रोग्राम को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार गुजरात मॉडल की तरह समुचित विकास के लिए प्रयासरत है।
सीएम ने महिलाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इसमें कलावती देवी, गीता कुमारी, मीना मरांडी, लखुवती देवी, शाहदा खातून, तेजी किस्पोट्टा, कुंती हेस्सा, छुटनी देवी, रानी हांसदा, मनजुरा बीबी, पद्ममिनी देवी, अनिता पूर्ति, अनसुइया देवी, अंजना मिश्रा, नमिता देवी, पॉपी देवी, दिनंदिनी बसाक, मेरिता मरांडी, हेमंती मूदी, गोपाली रानी महतो, मुन्नी कुमारी, उर्मिला यादव और रोमिला नायक शामिल हैं।
अधिकार के लिए बेटियों को पढ़ाना आवश्यक : डॉ. नीरा
शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने महिलाओं से कहा कि जबतक वे अपने अधिकार के लिए खड़ा नहीं होंगी, विकास नहीं होगा। इसके लिए बेटियों का शिक्षित होना जरूरी है। हमारी सरकार महिला विकास के लिए कटिबद्ध है। लेकिन, इसके लिए एकजुटता दिखानी होगी, तभी हम आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि शोषित और पीड़ित महिलाओं के मामले में नजरिया बदलने की जरूरत है। उसका मिलजुलकर सामना करने से ही आरोपी को सबक सिखाया जा सकता है।
शिक्षा विभाग बेटियों को शिक्षित करने के लिए कस्तूरबा विद्यालय व विद्या लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि जिस जिले, प्रखंड व पंचायतों में स्थित स्कूलों के शिक्षक ठीक से नहीं पढ़ाते हैं, समय पर स्कूल नहीं आते हैं, उनकी शिकायत पहले डीएसई से करें या हमें बताएं। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग राज्य को शत-प्रतिशत शिक्षित बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देश दिया जा चुका है कि वे स्कूली बच्चों से एमडीएम के लिए थाली नहीं मंगाए। थाली स्कूल में रहेगा, बच्चे सिर्फ किताब-कॉपी, पेन-पेसिंल लेकर आएंगे। अगर, अभी भी थाली लाने की शिकायतें मिलीं, तो कार्रवाई होगी।
मेयर का पीए वसूल रहा था कमीशन, निगम बोर्ड की बैठक में जमकर हुआ हंगामा
रांची. मेयर आशा लकड़ा के पीए कुशेश्वर टेंडर मैनेज करने के नाम पर ठेकेदारों से तीन से पांच फीसदी कमीशन वसूलते थे। यह खुलासा एक स्टिंग ऑपरेशन में हुआ। गुरुवार को स्टिंग का ऑडियो टेप सामने आते ही नगर निगम बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। मामला बढ़ने पर मेयर ने माना कि टेप में उनके पीए की ही आवाज है। उन्होंने पीए को तत्काल हटा दिया।
बजट पास करने के लिए गुरुवार को निगम बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। पार्षद मो. असलम ने अपने मोबाइल से मेयर के पीए और ठेकेदार उज्जवल कुमार के बीच बातचीत का टेप सुनाया। इसके बाद पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। मेयर को घेर लिया और उनकी अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया। पहले तो मेयर ने कमीशन के आरोप को नकारने के लिए कई दलीलें दी, मगर पार्षदों के उग्र रूप को देखते हुए उन्होंने जांच कराकर कमीशन लेने और देने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन दिया।
क्या है टेप में
टेप में मेयर के पीए कुशेश्वर एक रोड का ठेका मैनेज करने के लिए ठेकेदार उज्जवल कुमार को मिलकर बात करने को कह रहे हैं। उज्जवल कह रहे हैं कि काम कराने के लिए 45 हजार रुपए दिया जा चुका है। और कितना पैसा देना होगा, बताएं। ताकि पैसे का जुगाड़ हो सके।
मेयर पर टेंडर में गड़बड़ी का भी लगा आरोप
बैठक में मेयर पर टेंडर में गड़बड़ी के आरोप भी लगे। पार्षदों ने कहा कि बरियातू यूनिवर्सिटी कॉलोनी में एक नाली के निर्माण के लिए 31.39 लाख रुपए का टेंडर निकाला गया था। मेयर की अध्यक्षता में टेंडर खोला गया। इसके लिए तीन टेंडर भरे गए थे। इसमें रजनी इंटरप्राइजेज एल वन और अजीत कुमार गुप्ता एल टू हुए। मगर टेंडर अजीत को दे दिया गया।
अविश्वास प्रस्ताव की भी मांग उठी
पार्षदों ने मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। कहा, जब मेयर ही भ्रष्टाचार में लिप्त रहेंगी, तो उनकी बैठक में शामिल होना ठीक नहीं है। अविश्वास प्रस्ताव की मांग पर नगर आयुक्त ने कहा कि वे सरकार से मार्गदर्शन लेंगे।
2 मिनट में 920 करोड़ का बजट पास
राजधानी के विकास के लिए गुरुवार को रांची नगर निगम का 920 करोड़ रुपए का बजट दो मिनट में पास हो गया। बिना किसी चर्चा के सदस्यों ने इस पर स्वीकृति दे दी। दरअसल बोर्ड के पटल पर बजट रखने से पहले ही पार्षदों ने मेयर पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। इस पर हंगामा शुरू हो गया। सभी पार्षद बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए। डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय उन्हें समझा-बुझाकर अंदर लाए। तभी नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने वित्तीय वर्ष 2015-16 का बजट पेश कर दिया। हंगामा कर रहे पार्षदों ने भी ध्वनिमत से इसे स्वीकृति दे दी।
पहले था 848 करोड़ रुपए का बजट
नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में तीन मार्च को 848 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था। सदस्यों ने संशोधन का प्रस्ताव दिया। फिर बजट बढ़ाकर 920 करोड़ कर दिया गया। गुरुवार को बजट में 920 करोड़ रुपए आय के मुकाबले इतनी ही राशि व्यय दिखाया गया है।
बजट में खास क्या
सड़क 50 करोड़
पार्क 10 करोड़
सुलभ शौचालय 10.80 करोड़
सड़क मरम्मत 4 करोड़
कल्वर्ट निर्माण 3 करोड़
स्लैब निर्माण 1.1 करोड़
एलईडी लाइट 12.39 करोड़
फुटपाथ-वेंडिंग जोन 4 करोड़
निगम बिल्डिंग निर्माण 10 करोड़
टाउन हॉल निर्माण 10.40 करोड़
ई रिक्शा खरीदारी 10 लाख
स्किल डेवलपमेंट 2 करोड़
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड के छह चेहरे, यशवंत सिन्हा बने सदस्य
रांची. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी टीम यानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई फेरबदल किए हैं। दिल्ली में गुरुवार को इसकी घोषणा भी कर दी गई। इसमें झारखंड के छह नेताओं को जगह दी गई है।
इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और राज्य सरकार के कल्याण मंत्री लुईस मरांडी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। जबकि, मुख्यमंत्री रघुवर दास व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को कार्यकारिणी में स्थाई आमंत्रित सदस्य और राज्य सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय व रांची के सांसद रामटहल चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी और नजमा हेपतुल्ला के साथ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को शाह ने अपनी टीम में जगह नहीं दी है। हालांकि, बाकी सभी प्रमुख मंत्री इसमें हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को भी शाह ने पूर्व सीएम की सूची में नहीं रखा है। स्मृति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जा रहा था। लेकिन, शाह ने उन्हें कार्यकारिणी से बाहर रखकर यह संकेत दिया है कि वह भी आम मंत्री हैं।
25/12/2014
das ji se udash
25/12/2014
das ji se udash
11/12/2014
Live: Malala Yousafzai delivers speech at Nobel Prize Award Ceremony 2014 Watch the live broadcast of Nobel Peace Prize-2014 awardee Malala Yousafzai delivering her speech at the Nobel Prize Award Ceremony 2014 in Oslo, Norway, on ...
31/10/2014
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Koustuv Technical Campus Plot No. 1 (A), Sector/B Chandaka Industrial Complex
Ranchi
834002