M.F.A Cum Progressive high school

M.F.A Cum Progressive high school

Share

Madrasa Faiz e Aam Cum Progressive High School Provides Islamic and Modern education.

15/08/2025
15/08/2025

Photos from M.F.A Cum Progressive high school's post 15/08/2025


15 अगस्त 2025 के सुभ अवसर पर प्रोग्रेसिव हाई स्कूल में
झंडोत्तोलन कर बड़े र्हष व उल्लास के साथ स्वतन्त्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर बेहतरीन कार्य-क्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम मे छात्र छात्राओं ने स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान और कारनामों को उजागर किया तथा उनकी याद को ताजा करने के मकसद से कला प्रदर्शन प्रस्तुत किए। बच्चों की इस कामियाब प्रदर्शनी के लिए स्कुल के सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं, क्योंकि बच्चों का यह हुनर दिखाता है के शिक्षकों ने कितनी मेहनत की है।
इस सुभ अवसर पर छात्र छात्राओं और स्कूल के सभी शिक्षक गन के अलावा अंजुमन इस्लामिंया कमेटी के सदर महताब आलम,सेक्रेट्रि मोतल्लीब रहमान,नाएब सदर तारिक अनवर व नाएब सेक्रेट्रि मिस्बाहुल इसलाम, खाजिन एबादत हुसैन,नाजिम मिनहाज अख्तर,दाउद अंसारी, व मेहेंदी हसन खालिद फैसल के अलावा कमेटी के कई जिम्मेदार बच्चों के गार्जियन तथा बस्ती के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

29/07/2025


हमारे स्कूल मे कंप्यूटर की क्लासेस सुचारू रुप से चल रही है शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण विकास की ओर आगे बढने के लिए हमारी नई कमेटी तत्पर है।स्कूल में कम्युटर लैब का निर्माण और क्लासेस का होना शिक्षा में गुणवत्ता लाने का एक परयास है। नई पहल नया अवसर के तेहत बच्चों के भविष्य के बारे मे चिंता करने लिए में तारिक अनवर स्कूल के टिचर होने के नाते अंजुमन इस्लामिंया बड़ागाईं के सदर महताब आलम,सेक्रेट्रि अब्दुलमोतल्लिब,स्कूल के नाज़िम मिनहाज अख्तर दाउद आलम और कमेटी के सभी मेमबरान का शुक्रिया अदा करना चाहता हुँ।

Photos from M.F.A Cum Progressive high school's post 28/07/2025


Toys have also been arranged for children to play in our school.

27/07/2025


27/07/2025 मदरसा फैज-ए-आम कम प्रोग्रेसिव हाई स्कूल में शिक्षा में गुणवत्ता लाने के मकसद के तेहत अंजुमन इस्लामिया कमिटी बड़ागाईं ने सिनियर क्लास के बच्चों के गार्जियन साथ एक अहम मिटिंग किया जिसमें गार्जियन के तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिली,यह देखद है कि बहुत से गार्जियन मिटिंग में बुलाने पर भी नहीं आते शायद उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता ही नहीं। लेकिन जो गार्जियन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं या शिक्षा के महत्व को समझते है वो ऐसे मिटिंग की अहमियत को भी समझते हैंऔर मिटिंग में शामिल होने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं।अलहमदुलिल्लाह आज की मिटिंग में बहुत से गार्जियन शामिल हुए और अपने नेक मशवरा दीया । इस तरह आज की यह मिटिंग काफी कामयाब नजर आई।

Photos from M.F.A Cum Progressive high school's post 26/07/2025


26/07/2025 मदरसा फैज-ए-आम कम प्रोग्रेसिव हाई स्कूल,बड़ागाईं में क्लास LKG से 10th तक के सभी बच्चों को ID card दिया गया।

Photos from M.F.A Cum Progressive high school's post 06/07/2025

06/07/2025 मदरसा फैज-ए-आम कम प्रोग्रेसिव हाई स्कूल बड़ागाई में एक प्रोग्राम के तेहत प्रोफेसर शबनम फिरदौश ने बच्चियों को AI(Artificial intelligence) के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।

Photos from M.F.A Cum Progressive high school's post 30/04/2025

*विदाई समारोह का आयोजन*
एम.एफ.ए.कम प्रोग्रेसिव हाई स्कूल में प्रिंसिपल को दी गई विदाई।

*राँची* :-एम.एफ.ए.कम प्रोग्रेसिव हाई स्कूल बड़ागाईं में पिछले छह वर्षों से प्रिंसिपल रहे नेजातुल्लाह साहब के लिए विदाई समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।
प्रोग्राम कि शुरुआत हाफिज कुर्बान की तेलावत ए कलाम से हुई वहीं प्रोग्राम को संचालित कर रहे मास्टर तारिक अनवर ने अलविदाई कलमात पेश किए इसके बाद बारी बारी से दुसरे जिम्मेदारान और शिक्षक गन ने भी अपनी बातें रखी।
वहीं सदर महताब अंसारी और सेक्रेट्रि अब्दुल मोतल्लीब ने कहा के हम जल्द ही स्कूल मे प्रिंसिपल के लिए वेकेंसी निकालेंगे और योग्य प्रिंसिपल की बहाली की जाएगी साथ ही स्कूल को बेहतर ढंग से चलाने पर जोर दिया जाएगा। वहीं सदर साहब ने वक्ती तोर पर मास्टर तौहीद को प्रिंसिपल का पदभार संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है और मौलाना मंसूर साहब को नाएब प्रिंसिपल बनाया गया है। प्रोग्राम के आखिर में साल बुके और मोमेंटो देकर प्रिंसिपल नेजातुल्लाह को सम्मानित किया गया और हाफिज इमामुद्दीन साहब की दुआओं के साथ प्रोग्राम का समापन किया गया।
इस मौके पर प्रोग्राम मे सम्मिलित होने वाले अंजुमन इस्लामिया कमेटी बड़ागाईं के सदर महताब अंसारी,सेक्रेट्रि अब्दुल मोतल्लिब, नाज़िम मिनहाज अख्तर, मिस्बाहुल इसलाम,तारिक अनवर,इंतखाब अंसारी के अलावा स्कूल के सभी शिक्षक गन और अंजुमन के दुसरे कई जिम्मेदारान मौजूद थे।

Want your school to be the top-listed School/college in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Vill-Baragain
Ranchi