Chiranjeevee Concept School Ranchi

Chiranjeevee Concept School Ranchi

Share

we educate children for life not only examination. We at Chiranjeevee Concept School are committed

29/08/2021

चिरंजीवी स्कूल में ऑनलाइन जन्माष्टमी महोत्सव सम्पन्न
___________________________
चिरंजीवी स्कूल की तीनों शाखाओं में ऑनलाइन जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर में सभी कक्षा के बच्चों ने अलग अलग क्रियाकलापों में हिस्सा लिया। प्ले क्लास से प्रेप तक के बच्चों ने राधा-कृष्ण रूप सज्जा में भाग लिया तथा पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने जन्माष्टमी पर आधारित रंग बिरंगे कार्ड बनाए। कक्षा दो के कुछ बच्चों ने गीता के सार को समझाया तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में गीता की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला । कक्षा तीन के बच्चों ने श्रीकृष्णमुकुट बनाकर उसे मोतियों और सितारों से सजाया तो वहीं कक्षा चार के बच्चों ने कान्हा की सुंदर बाँसुरी बना कर उसे अलंकृत किया । इसी तरह कक्षा पाँच एवं छह के बच्चों ने मटके को आकर्षक रंगों से सजाकर प्रस्तुत किया और कक्षा सात के बच्चों ने कृष्ण भजन गा कर सभी को भक्ति भाव से अभिभूत कर दिया। इसके अतिरिक्त सभी कक्षा के बच्चों ने कृष्ण और राधा के गीतों पर ठुमके लगाए और नृत्य की भाव भंगिमाओं के साथ सुंदर प्रस्तुति दी। सोलो ऐक्ट के तहत कुछ बच्चों ने कृष्ण के चरित्र को जीवंत किया तथा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गीता के श्लोकों को भी बच्चों ने कंठस्थ करके लय में सुनाया।
सभी कार्यक्रम ऑनलाइन संपादित किए गए। बच्चों ने गीता के उपदेशों को स्पष्ट उच्चारण और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया।
सम्पूर्ण क्रियाकलापों में अभिभावकों का योगदान सराहनीय रहा।इस कार्यक्रम में 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

Photos from Chiranjeevee Concept School Ranchi's post 09/07/2021

चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं धरती फाउंडेशन के सम्मिलित प्रयास से दिनांक 09/07/ 2021 को वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चिरंजीवी स्कूल ने प्रकृति और समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए 200 पौधे लगाए, जिसमें 100 नीम तथा 100 पीपल वृक्ष के पौधे शामिल थे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर श्री ओंकार नाथ जी आमंत्रित थे। साथ ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के कार्यवाहक कुलपति प्रो० आर. के. डे गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद थे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के डेप्युटी रजिस्ट्रार लेफ़्टिनेंट कमांडर उज्जवल कुमार ने भी इस अवसर पर अपनी बहुमूल्य उपस्थिति दर्ज कराई।
सभी अतिथियों ने वृक्ष की महत्ता बताते हुए वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर बल दिया तथा होचर ग्राम में कई पौधे लगाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल परिसर में कल्पतरु जैसे दुर्लभ प्रजाति के वृक्ष के पौधरोपण के साथ हुआ।
ज्ञात हो कि चिरंजीवी स्कूल पर्यावरण संरक्षण के अपने संकल्प को पूरा करने हेतु प्रतिवर्ष वृक्षारोपण के साथ- साथ उन पौधों की सुरक्षा तथा संवर्धन भी करता है।
इस वर्ष चिरंजीवी स्कूल ने धरती फाउंडेशन के सहयोग से पौधरोपण किया जिनकी तीन वर्ष की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी धरती फाउंडेशन ने ली है।
कार्यक्रम फाउंडेशन के प्रेसिडेंट श्री निशांत भारद्वाज और चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की डायरेक्टर डॉ० माया कुमार
की सक्रिय भूमिका रही। वृक्षारोपण के पश्चात सभी अतिथियों तथा उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने की शपथ ली।
इस अवसर पर चिरंजीवी पब्लिक स्कूल की हेड मिस्ट्रेस डॉ ० अर्चना सिन्हा तथा चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल की हेड मिस्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी समेत विद्यालय की कुछ शिक्षिकाएँ भी उपस्थित थीं।

21/06/2021

चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के बच्चों ने दिखाया अद्भुत योग आसन
चिरंजीवी स्कूल की तीनों शाखाओं के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न आसनों का प्रर्दशन किया ।
योग दिवस पर बच्चों को योग का महत्व बताया गया और उन्हें बताया गया कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में हम सब को अपने जीवन शैली में बदलाव लाना जरूरी है, ताकि हम तनावमुक्त रह सकें। इस बात पर बल देते हुए छात्रों को अपने जीवन शैली में योग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे अध्ययन में ध्यान केंद्रित कर सकें तथा मानसिक और शारीरिक रूप से निरोग रह सकें।

21/06/2021
20/06/2021

Happy Fathers Day

22/01/2021

Get your kids FUTURE READY with Chiranjeevee Concept School, by giving your child the right foundation!

Registrations now OPEN!

Photos from Chiranjeevee - Group of schools's post 16/10/2020
Want your school to be the top-listed School/college in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Hocher, Beside Budhha Mission School, Murum Road, Kanke
Ranchi
834006

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm