27/04/2026
आज मैं उन वैज्ञानिकों के बारे में सोच रहा था जिन्होनें अपनी मेहनत के परिणाम को पेटेंट नहीं कराया। इस सूची में बहुत से महान वैज्ञानिक और आविष्कारक शामिल हैं जिन्होनें मानवता की भलाई के लिए धन का लालच छोड़ दिया। उनका मानना था कि उनके काम पर पूरी दुनिया का अधिकार होना चाहिए। इनमें से कुछ लोग इस प्रकार हैं।
★ जोनास साल्क
पोलियो वैक्सीन बनाई। उनका एक कथन बहुत प्रसिद्ध है, उन्होनें पूछा था: "क्या आप सूरज का पेटेंट करा सकते हैं?"।
★ फ्रेडरिक बैंटिंग
इंसुलिन के सह-खोजकर्ता। उन्होंने नैतिक कारणों से पेटेंट पर अपना नाम देने से मना कर दिया और इसे टोरंटो विश्वविद्यालय को मात्र 1 डॉलर में बेच दिया।
★ मैरी क्यूरी
रेडियम निकालने की प्रक्रिया का पेटेंट नहीं कराया। उनका मानना था कि वैज्ञानिक खोजें लोगों की संपत्ति हैं, न कि पैसा कमाने का ज़रिया।
★ टिम बर्नर्स-ली
इन्होंने वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का आविष्कार किया। इसके प्रोटोकॉल को मुफ्त में जारी किया ताकि इंटरनेट एक खुला और वैश्विक मंच बन सके।
★ जगदीश चंद्र बोस
वायरलेस संचार के अग्रणी। उन्होंने अपने आविष्कारों का पेटेंट कराने के व्यावसायिक प्रस्तावों को यह कहकर ठुकरा दिया कि "विज्ञान बिक्री के लिए नहीं है"।
★ डेसुक इनौ
कराओके मशीन के आविष्कारक। उन्होंने इसे कभी पेटेंट नहीं कराया, जिससे उन्होंने सालाना लगभग 100 मिलियन डॉलर की कमाई खो दी।
★ बेंजामिन फ्रैंकलिन
इन्होंने बिजली की छड़ और बाइफ़ोकल चश्मे जैसे कई आविष्कार किए। फ्रैंकलिन का मानना था कि हमें दूसरों के आविष्कारों का लाभ मिलता है, इसलिए हमें भी अपने आविष्कार मुफ़्त देने चाहिए।
★ विल्हेम रॉन्टगन
एक्स-रे की खोज की। उन्होंने चिकित्सा तकनीक को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए इसका पेटेंट कराने से इनकार कर दिया।
★ माइकल फैराडे
"बिजली के जनक" कहे जाने वाले फैराडे ने इलेक्ट्रिक मोटर के आधार का पेटेंट नहीं कराया।
★ निल्स बोहलिन
इन्होंने थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट विकसित की। वोल्वो ने इसका पेटेंट अन्य सभी कार निर्माताओं के लिए मुफ़्त कर दिया ताकि अधिक से अधिक जानें बचाई जा सकें।
★ जॉन वॉकर
घर्षण वाली माचिस के आविष्कारक। उन्होंने इसे पेटेंट नहीं कराया क्योंकि उन्हें लगा कि यह समाज के लिए बहुत आवश्यक चीज़ है।
Lalit Kumar
07/11/2025
सी. वी. रमन (1888–1970) भारत के महान वैज्ञानिकों में से एक थे, जो प्रकाश के प्रकीर्णन के क्षेत्र में अपने अद्वितीय शोध के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने यह खोज की कि जब प्रकाश किसी पारदर्शी पदार्थ से होकर गुजरता है, तो उसकी कुछ तरंग दैर्ध्य में परिवर्तन हो जाता है। इस विशिष्ट घटना को बाद में रमन प्रभाव के नाम से जाना गया। उनकी इस महान खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। वे विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पाने वाले पहले एशियाई वैज्ञानिक थे।
रमन को ध्वनि, संगीत और प्रकाश संबंधी घटनाओं का गहरा शौक था। उन्होंने अपने शुरुआती प्रयोग बहुत साधारण और कम लागत वाले उपकरणों की मदद से किए, जिससे यह सिद्ध हुआ कि महान विज्ञान जिज्ञासा से पैदा होता है, न कि महंगे उपकरणों से। उन्होंने भारतीय विज्ञान अकादमी की स्थापना की और बाद में वे बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के पहले भारतीय निदेशक बने।
उनकी सरलता, अनुसंधान के प्रति समर्पण और ज्ञान की अदम्य प्यास ने असंख्य वैज्ञानिकों को प्रेरित किया। उनकी खोज की स्मृति में भारत में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
07/11/2025
Madame Marie Curie- A Light of Inspiration
Marie Curie was born Maria Skłodowska on November 7, 1867, in Warsaw, Poland, to a family of educators and faced hardships from an early age, including the loss of her older sister and mother, and scant opportunities for women's higher education in her native land. Having worked as a governess to help support herself while continuing her studies, she went on to Paris in 1891 to study at the Sorbonne.
In Paris, Marie excelled academically, earning degrees in physics and mathematics. She met physicist Pierre Curie in 1894, and they married in 1895. Their partnership was both deeply personal and scientific; they shared a passion for research and bicycle trips and travel. Together, they investigated radioactivity-a term Marie coined-and discovered two new elements: polonium, named after Poland, and radium. Their work produced groundbreaking results, as they, along with Henri Becquerel, won the Nobel Prize in Physics in 1903. Marie was the first woman to win a Nobel Prize.
Tragedy struck in 1906 when Pierre died in an accident, but Marie battled on. She became the first woman professor at the Sorbonne and continued their work. In 1910 she isolated pure radium, and in 1911 she was awarded a second Nobel Prize, this time in Chemistry, for her discoveries—she remains the only person awarded Nobels in two distinct sciences.
Marie and Pierre Curie had two daughters: Irène, born in 1897, who later won a Nobel Prize in Chemistry herself; and Ève, born in 1904, who would become a writer and biographer. Marie's personal life was not without hardship; she faced public scrutiny in 1911 over a rumored affair but remained focused on her scientific mission.
During World War I, Curie applied her knowledge to make mobile X-ray units, also known as "Little Curies," in order to diagnose injuries on the battlefields. Training women to operate the equipment, she helped treat over a million soldiers.
The prolonged exposure to such radioactive materials had negative consequences on her health despite the enormous benefits her research brought about. Marie Curie died of aplastic anemia, a result of radiation, on July 4, 1934. Her work opened up doors for medicine, especially in treating cancer, and she remains an icon of dedication and pioneering spirit in science. In 1995, she became the first woman to be so honored in Paris's Pantheon for her achievements.
Key facts:
1898 - Discovered polonium and radium.
- 1903: Nobel Prize in Physics.
- 1906: Became first female Sorbonne professor.
1910 - isolated pure radium.
- 1911: Nobel Prize in Chemistry.
- 1914-1918: During WWI, mobile X-ray units were developed.
- 1934: Died of radiation sickness.
Marie Curie's life was a perfect mix of personal durability and scientific brilliance, making her one of the most inspirational figures in history.
18/10/2025
आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी की ओर से सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय प्रथम विज्ञान सम्मेलन बाबूर बागान हॉल, चांडिल मे आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष, कोल्हन यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रॉक्टर तथा मैथमेटिक्स डिपार्मेंट, ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अमिताभ बोस उपस्थित थे। ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी के झारखंड इंचार्ज मोहन सिंह, राज्य उपाध्यक्ष शैलेंद्र अस्थाना, राज्य कमेटी सदस्य पतित पावन कुईला, डॉ तरुण महतो तथा राजेश कुमार भी उपस्थित थे।
सभा का संचालन रांची यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ़ मैथमेटिक्स के रिसर्च स्कॉलर अनंत कुमार महतो ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत लर्निंग साइंस थ्रू एक्सपेरिमेंट तथा अंधविश्वास विरोधी प्रदर्शन के माध्यम से हुआ। सभा को उपरोक्त अतिथियों ने विभिन्न विषयों पर संबोधित किया। राज्य इंचार्ज मोहन सिंह ने विज्ञान आंदोलन की आवश्यकता एवं ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज भारत के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में हमारी संगठन विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्राचार प्रसार कर रही हैं।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ अमिताभ बोस ने कहा की एक तरफ हम लोग ने विज्ञान के क्षेत्र में काफी तरक्की किया हैं। मंगलयान भेज रहे हैं, चंद्रमा पर जा रहे हैं, अंतरिक्ष में जा रहे हैं, AI का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ हमारा समाज आज भी अंधविश्वास कुसंस्कार और रूढ़िवादी चिंतन से भरा हुआ है। लोग सांप काटने से लोग झाड़ फूंक कर रहे हैं, डायन के नाम पर प्रताड़ना-हत्या की ख़बर आम है। हम global warming, प्रदूषण और प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते प्रभाव से चिंतित हैं।
इन सभी से मानव सभ्यता को बचाने की ज़रूरत है। यह तभी संभव है जब वैज्ञानिक चिंतन के आधार पर हर समस्या का समाधान निकाला जाए। ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी इस मुहिम को लेकर पूरे देशभर में काम कर रही है। आप सबों को इसमें जुड़ने की और आगे ले जाने की आवश्यकता है।
इस दौरान क्षेत्र के पर्यावरण संबंधी, प्रदूषण संबंधी एवं अंधविश्वास संबंधी तीन प्रस्ताव पारित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में जिला कमेटी का निर्माण किया गया। जो निम्नलिखित है:
अध्यक्ष: डॉ किरण शुक्ला (Ex. HOD University Department of Botany, Kolhan university)
उपाध्यक्ष: भवानी शंकर ज्योतिषी, हलधर महतो, अनंत कुमार महतो
सचिव: वीरेन्द्र नाथ महतो
सह-सचिव: चैतन महतो
कोषाध्यक्ष: राजू महतो
इसके अलावा 10 सदस्यीय जिला कमेटी का निर्माण किया गया।
01/06/2025
As in previous years, this year too, the Breakthrough Science Society, Hazaribagh Chapter, organized a seven-day Summer Camp cm Activities Week.
A brief report on the seven-day camp is as follows:
Day 1: The camp began with an introduction to BSS and the participants. Participants were divided into groups, and each group gave presentations on various topics.
Day 2: A presentation titled “Snakes: Myths and Reality” was delivered by environmentalist and snake rescuer Murari Singh.
Day 3: A geological tour was conducted to Sitagarha Hill, guided by VBU researcher Md. Fazal.
Day 4: A “Magic and Miracle Exposure Show” was performed by Rajesh Kumar.
Day 5: A botanical tour to Chadwa Forest was conducted under the guidance of senior botany teacher Debashis Mahato.
Day 6: A handicraft-making training session was conducted by Nisha Muskan.
Day 7: After some cultural performances, a lecture on Science and Ethics was delivered by the State Secretary, Dr. Kanay Barik. Some participants also shared their camp experiences. The summer camp concluded with the distribution of participation certificates.
The program was efficiently managed with the active involvement of Sanya, Soumya, Akash, Kaushal, Ayush, A***n and others who played key roles.
11/12/2024
𝐌𝐚𝐤𝐞 𝐬𝐮𝐜𝐜𝐞𝐬𝐬 𝟑𝐫𝐝 𝐀𝐥𝐥 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐒𝐜𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐂𝐨𝐧𝐟𝐞𝐫𝐞𝐧𝐜𝐞
8-10 February, 2025
Thiruvananthapuram, Kerala