NIPUN Jharkhand

NIPUN Jharkhand

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NIPUN Jharkhand, Education Website, Jharkhand Education Project Council, State Project Office, Old HEC High School, JSCA Stadium Road, Sector 3, Dhurwa, Ranchi-834004, Ranchi.

16/12/2024

जोहार!!!
खेल खेल में गणित - Numeracy Campaign 2024

Day - 4 : आज की गतिविधि : कक्षा के बाहर गणित - पैटर्न, मापन, परिमाप - क्षेत्रफल, आदि

आप अपने विद्यालय में की गई गतिविधियों को फेसबुक एवं ट्वीटर पर पोस्ट/ट्ट्वीट करें और निम्न हैश टैग्स को टैग करें:
Jepc Jharkhand NIPUN Jharkhand@JCERT Jharkhand Ministry of Education USAID - US Agency for International Development USAID India IPEL CARE India KPMG India


14/12/2024

जोहार !
खेल खेल में गणित - Numeracy Campaign 2024
Day - 3, आज की गतिविधि : गणित को लेकर क्विज़/पहेली

आप अपने विद्यालय में की गई गतिविधियों को फेसबुक एवं ट्वीटर पर पोस्ट/ट्ट्वीट करें और निम्न हैश टैग्स को टैग करें:
Jepc Jharkhand NIPUN Jharkhand JHARKHAND
Ministry of Education USAID - US Agency for International Development USAID India IPEL CARE India KPMG India


13/12/2024

जोहार !
Day - 2 : खेल खेल में गणित - Numeracy Campaign 2024

आज की गतिविधि : समुदाय और गणित - खेत के काम में , लेन-देन में, माता समिति के हिसाब आदि।

आप अपने विद्यालय में की गई गतिविधियों को फेसबुक एवं ट्वीटर पर पोस्ट/ट्ट्वीट करें और निम्न हैश टैग्स को टैग करें:
Jepc Jharkhand NIPUN Jharkhand JHARKHAND
Ministry of Education USAID - US Agency for International Development USAID India IPEL CARE India KPMG India


12/12/2024

जोहार!!!
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् ( Jepc Jharkhand ) द्वारा IPEL (-FLN-PMU) के तकनीकी सहयोग से 12 से 20 दिसंबर 2024 तक खेल खेल में गणित - Numeracy Campaign का आयोजन किया जा रहा है।

इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य गणित सीखने-सिखाने की प्रक्रियाओं में आनंद और रुचि को प्रोत्साहित करना है। 8 दिनों तक चलने वाले इस कैंपेन में दिवस वार गतिविधियां निर्धारित की गई हैं। आप सभी से अनुरोध है कि इस कैंपेन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अपने-अपने विद्यालयों में इन गतिविधियों से बच्चों को जोड़ें।

आज की गतिविधि - अपने आसपास के चीजों की गणना करना तथा संख्या-पूर्व अवधारणा से संबंधित गतिविधि करना। कक्षावार बच्चों के स्तर को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों को गतिविधि में सम्मिलित करना।

आप अपने विद्यालय में की गई गतिविधियों को फेसबुक एवं ट्वीटर पर पोस्ट/ट्ट्वीट करें और निम्न हैश टैग्स को टैग करें:
Jepc Jharkhand NIPUN Jharkhand Ministry of Education USAID - US Agency for International Development USAID India CARE KPMG India ट्वीट हैंडल्स एवं



तो क्या आप तैयार हैं खेल खेल में गणित सीखने और सिखाने के लिए?

01/09/2024

Shri Aditya Ranjan (IAS), State Project Director of Jharkhand Education Project Council, has launched the - Sab Padhe on 27th August 2024 ! This initiative by JEPC Jharkhand in collaboration with IPEL , UNICEF India and Room to Read India, aims to foster love for reading in children aged 3-8. The campaign aims to develop an interest in reading among children, engage communities and parents in children's literacy and raise awareness about the importance of Foundational learning.
Let’s get reading and help us make a difference in early learning!
USAID India CARE

Photos from NIPUN Jharkhand's post 28/08/2024

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (JEPC) के द्वारा इंडिया पार्टनरशिप फॉर अर्ली लर्निंग (IPEL) - FLN PMU के सहयोग से झारखंड के सभी जिलों में एस.एम.सी के नेतृत्व में "बेहतर कल की आस, स्कूल परिवार के साथ" अभियान 22 जुलाई से चलाया जा रहा है जिसे S.P.D - श्री आदित्य रंजन (भा. प्र. से ) की अध्यक्षता में लॉन्च किया गया था। इस अभियान के अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों में किया जा रहा है:

स्कूलों और समुदायों में जागरूकता बैठक आयोजित किए जा रहे हैं ताकि माता-पिता को उनके बच्चों की शिक्षा में उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जा सके। PTM का आयोजन किया जा रहा है ताकि अभिभावकों और SMC सदस्यों के बीच बच्चों की शिक्षा को लेकर चर्चा की जा रही है।
स्कूल के छात्रों के द्वारा अभियान के विषयगत मुद्दों पर नाटक प्रस्तुत किये जा रहे हैं। अभिभावकों द्वारा रोचक FLN खेलों में भाग लिया जा रहा है , जिसका उद्देश्य अभिभावकों द्वारा खेल-खेल में अपने छोटे बच्चों को संख्याओं, वर्णमाला, शब्द निर्माण, रंग और फलों और सब्जियों के नाम इत्यादि सीखाना है। SMC अभियान के विषयगत वीडियो को SMC चैंपियंस के द्वारा माता-पिता के बीच साझा किए जा रहे हैं।

इसके अलावा अभियान के प्रभाव को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला ए.पी.ओ, बी.आर.पी, सी.आर.पी सदस्यों और एसएमसी चैंपियंस के साथ ऑनलाइन पुनः उनमुखीकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप स्कूलों और समुदायों में अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की संख्या में वृद्धि हुई है साथ ही स्कूलों में नामांकन दर में भी वृद्धि हुई है जो हमारे अभियान के मुख्य उद्देश्यों में से एक है।

इस व्यापक अभियान का समापन अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस - 8 सितंबर 2024 के अवसर पर किया जाएगा, जिसमें जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एस.एम.सी. सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।


IPEL CARE USAID India Jepc Jharkhand

Photos from NIPUN Jharkhand's post 14/08/2024

उम्र अनुरूप एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बाल साहित्य के निर्माण की आवश्यकता एवं महत्ता को देखते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (JEPC) द्वारा इंडिया पार्टनरशिप फॉर अर्ली लर्निंग (IPEL) के सहयोग से 9-12 अगस्त 2024 को बाल साहित्य के निर्माण से संबंधित एक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन JCERT में किया गया। इस कार्यशाला में 19 शिक्षक - शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इससे पहले विभाग द्वारा IPEL के सहयोग से शिक्षक - शिक्षिकाओं द्वारा रचित 10 चित्र पुस्तकों का निर्माण किया जा चुका है जिनका विमोचन 5 जुलाई 2024 को विभागीय प्रभारी सचिव द्वारा निपुण समागम में किया गया।

इस सत्र की चित्र पुस्तकों का निर्माण लोक कथाओं के पुनर्लेखन पर आधारित होंगी। कार्यशाला में अच्छी कहानी की विशेषताएं, कहानी लेखन से जुड़े सैद्धांतिक पक्ष, लोक कहानियों के पुनर्लेखन, समकालीन बाल साहित्य की पुस्तकें, बाल विकास के मनोवैज्ञानिक पक्ष, भाषा शिक्षण में बाल साहित्य के महत्त्व, चित्र पुस्तकों के निर्माण से जुड़े स्क्रीनप्ले से जुड़ी चर्चा एवं गतिविधियां की गईं।

कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों द्वारा लोक कथाओं पर आधारित कहानी का ड्राफ्ट साझा किया गया जिसे आगामी 3 हफ्तों में अंतिम रूप देने के बाद इनके चित्रकारी पर काम किया जाएगा।



Photos from NIPUN Jharkhand's post 26/07/2024

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (JEPC) के द्वारा इंडिया पार्टनरशिप फॉर अर्ली लर्निंग (IPEL) - FLN PMU के सहयोग से झारखंड के सभी जिलों में एस.एम.सी के नेतृत्व में "बेहतर कल की आस, स्कूल परिवार के साथ" के रूप में एक अभियान 22 जुलाई से चलाया जा रहा है जिसे S.P.D - श्री आदित्य रंजन (भा. प्र. से ) की अध्यक्षता में लॉन्च किया गया था। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की चिन्हित गतिविधियों को विद्यालय व प्रखण्ड स्तर पर डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही हैं ।
दिनांक 24 जुलाई 2024 को अभियान के अंतर्गत जिला APO द्वारा चिन्हित किये गए प्रखंडवार SMC चैंपियंस का ऑनलाइन उन्मुखीकरण किया गया जिसमे सभी प्रखंड से SMC चैंपियंस ने भाग लिया।
उन्मुखीकरण की अध्यक्षता श्रीमती ममता एलिज़ाबेथ लकड़ा (SPO - Community Mobilization, JEPC) द्वारा की गई। सत्र के दौरान चैंपियंस को अभियान के उद्देश्यों के साथ-साथ उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही चैंपियंस को साप्ताहिक कार्य योजना के बारे में अवगत कराया गया।
सत्र के दौरान डॉ अभिनव कुमार (S.P.O-Quality Education, JEPC) ने भी प्रतिभागियों को अभियान की गतिविधियों पर सम्बोधित किया।
सत्र को यूट्यूब के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया जिसे आप सभी साझा लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=KWIG4zlEpSg

Photos from NIPUN Jharkhand's post 16/07/2024

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (JEPC) के द्वारा इंडिया पार्टनरशिप फॉर अर्ली लर्निंग (IPEL) - FLN PMU के सहयोग से आज दिनांक 16/07/2024 को JEPC, रांची में "बेहतर कल की आस , स्कूल परिवार के साथ": एस०एम०सी० के नेतृत्व में अभियान का उद्घाटन राज्य स्तरीय कार्यशाला के माध्यम से किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता S.P.D श्री आदित्य रंजन (भा.प्र.से) द्वारा की गई। डॉ अभिनव कुमार (S.P.O, JEPC ) ने एस०एम०सी० अभियान के मुख्य बिंदुओं को जिला स्तरीय शिक्षाअधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया। अभियान की अवधि 22 जुलाई से 8 सितम्बर तक की है जिसमें एस०एम०सी० द्वारा कई गतिविधियों को समुदाय और स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।
साथ ही कार्यशाला में श्रीमती ममता एलिज़ाबेथ लकड़ा (SPO - Community Mobilization, JEPC) ने स्कूल रुआर 2024 का प्रस्तुतीकरण भी किया।

कार्यशाला में S.P.D द्वारा सभी जिले के अधिकारियों को अभियान को सफलतापूर्वक कार्यान्वयन करने का निर्देश दिया गया।


Ministry Of Education
IPEL
Jepc Jharkhand
USAID - US Agency for International Development
KPMG
CARE India

Photos from NIPUN Jharkhand's post 07/07/2024

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (JEPC) के द्वारा इंडिया पार्टनरशिप फॉर अर्ली लर्निंग (IPEL) - FLN PMU के सहयोग से निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तीन साल पुरे होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तर पर निपुण समागम 2024 का सफलतापूर्वक आयोजन दिनांक 5 जुलाई 2024 को प्रभात तारा मैदान , धुर्वा , रांची में किया गया। कार्यक्रम में राज्य के 24 जिलों के चयनित शिक्षकों, के.आर.पी और गैर सरकारी संसथान ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागीय प्रभारी माननीय सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार - श्री उमा शंकर सिंह (भा.प्र.से)द्वारा की गई।
कार्यक्रम में श्री आदित्य रंजन (भा.प्र.से)-एस.पी.डी, जे.इ.पी.सी; श्री शशि प्रकाश झा (भा.प्र.से) - निदेशक, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग, श्री शशि प्रकाश सिंह (भा.प्र.से) - निदेशक प्राथमिक शिक्षा-स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार , श्री उत्कर्ष गुप्ता (भा.प्र.से), -निदेशक माध्यमिक शिक्षा - स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार , डॉ अभिनव कुमार- एस.पी.ओ, जे.इ.पी.सी; श्रीमती पारुल शर्मा - एजुकेशन स्पेशलिस्ट , UNICEF , और डॉ. गीता वर्मा - चीफ ऑफ़ पार्टी-IPEL , केयर ने भाग लिया और प्रतिभागियों के बीच निपुण भारत मिशन और F.L.N में. स्कूल, शिक्षकों, और समुदाय की भूमिका को साझा किया। इस दौरान माननीय अतिथितियों द्वारा झारखण्ड फैक्टशीट, बाल साहित्य, एक्टिविटी बैंक हैंडबुक का विमोचन किया गया। प्रारंभिक शिक्षा (Foundational Learning and Numeracy - F.L.N) के क्षेत्र में शिक्षकों के तीन वर्षों के परिश्रम को निपुण सफरनामा वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
जिलों द्वारा रचमत्मक टी.एल.एम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया जिसमें धनबाद निपुण समागम झारखंड का ओवरआल चैंपियन बना, दुमका फर्स्ट रनरअप और पश्चिमी सिंघभूम सेकंड रनरअप बना।

IPEL Jepc Jharkhand USAID - US Agency for International Development KPMG CARE India

Photos from NIPUN Jharkhand's post 02/07/2024

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (JEPC) के द्वारा इंडिया पार्टनरशिप फॉर अर्ली लर्निंग (IPEL) - FLN PMU के सहयोग से झारखंड के सभी जिलों में जिला स्तरीय TLM मेले का आयोजन 24 जून से 1 जुलाई के बीच किया गया।
इसी क्रम में कल दिनांक 1 जुलाई 2024 को हज़ारीबाग जिले के D.I.E.T कैंपस में जिलास्तरीय T.L.M मेला का आयोजन किया गया।
जिले के उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय (भा.प्र.से.) ने मेले का और इसके साथ ही जिला स्तरीय एफ.एल.एन संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया । एफ.एल.एन संसाधन केंद्र की स्थापना IPEL के सहयोग द्वारा किया गया है ।

मेले में सभी 16 प्रखंडों द्वारा बनाये गए T.L.M की प्रदर्शनी हेतु लगाए गए स्टॉलों का उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा भ्रमण किया गया और साथ ही उन्होंने प्रदर्शित हुए T.L.M की सराहना भी की । मेले में सर्वश्रेष्ठ T.L.M बनाने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया गया।
इसमें जिले के अलग-अलग स्कूलों से बच्चों ने स्टॉलों का भ्रमण किया और रोचक गतिविधियों का आनंद लिया।

Want your school to be the top-listed School/college in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Jharkhand Education Project Council, State Project Office, Old HEC High School, JSCA Stadium Road, Sector 3, Dhurwa, Ranchi-834004
Ranchi
834004