Guru Kripa E Mitra

Guru Kripa E Mitra guru kripa e Mitra and education hub Ramsar operator lalchand parihar WhatsApp number 9549695968

राजस्थान में कक्षा 6 से 12 तक के पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू हो गए हैं। 31 जुलाई तक  आवेदन  करना अ...
07/07/2026

राजस्थान में कक्षा 6 से 12 तक के पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू हो गए हैं। 31 जुलाई तक आवेदन करना अनिवार्य है। पात्र छात्रों को विभिन्न योजनाओं के तहत ₹4,000 से ₹8,000 तक छात्रवृत्ति मिलेगी।

02/06/2026

😭 अत्यंत दुःखद समाचार 😭
सुनील कुमार लीलावत(महादेव ई मित्र संचालक करनू), पुत्र श्री परमाराम जी लीलावत, अध्यापक धोलियाडेर (पाबुसर) के हृदय गति रुक जाने से हुए आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है।

स्वर्गीय सुनील का सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका असमय चले जाना परिवार, मित्रों, विद्यार्थियों एवं समस्त क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार, परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं अश्रुपूरित नमन। 🙏
ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति। 🕯️

खेत तक रास्ता नहीं है तो अब सरकारी भूमि से मिलेगा रास्ता 20 फीट मार्ग पर डीएलसी की दोगुनी दर देनी होगी
02/05/2026

खेत तक रास्ता नहीं है तो अब सरकारी भूमि से मिलेगा रास्ता 20 फीट मार्ग पर डीएलसी की दोगुनी दर देनी होगी

14/04/2026

जिंदगी में जब बाबा साहेब से प्रेम हो जाए, समझ लेना तुम अब अंधविश्वास से मुक्त हो 💙

05/04/2026

*🙋🏻‍♂️लेबरकार्ड छात्रवृत्ति के फोर्म शुरू.*

*📣 अगर किसी के मजदूर डायरी (लेबर कार्ड) बना हुआ है तो अभी छात्रवृत्ति फॉर्म भरे जा रहे हैं।*

*👉🏻 छात्रवर्ती 100% गारंटी के साथ पास करवाई जाती है।*

*👍🏻 सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रहे सभी विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति...!!*

*👉🏻 कक्षा 6 से 12, B.A ( रेगुलर कॉलेज ), B.Sc, ITI, कॉलेज, GNM Nursing, इन सभी को मिलेगी छात्रवृत्ति...!!*

05/04/2026

💰 बेरोजगारी भत्ता मिलना शुरू — अब नए आवेदन भी चालू
👩‍🎓 लड़कियों को ₹4500/- प्रति माह
👨‍🎓 लड़कों को ₹4000/- प्रति माह
📄 जरूरी दस्तावेज:
✔️ मूल निवास (राजस्थान)
✔️ 10वीं मार्कशीट
✔️ स्नातक मार्कशीट
✔️ SBI बैंक पासबुक
✔️ आय प्रमाण पत्र
✔️ जाति प्रमाण पत्र (SC/ST)
✔️ विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
✔️ 2 पासपोर्ट साइज फोटो
✔️ SSO ID, पासवर्ड, ईमेल, मोबाइल नंबर
✔️ जन आधार कार्ड
✔️ तकनीकी योग्यता (RS-CIT /कंप्यूटर्स कोर्स कोई भी)

31/03/2026

ट्रस्ट डीड (Trust Deed) क्या है?

ट्रस्ट डीड एक बहुत ही महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है, जिसके माध्यम से एक ट्रस्ट की स्थापना की जाती है। आसान शब्दों में कहें तो, यह एक लिखित समझौता है जो यह तय करता है कि ट्रस्ट की संपत्ति का इस्तेमाल कैसे होगा, उसके नियम क्या होंगे, और उसको कौन मैनेज करेगा। कानूनी जानकारी के सही और स्पष्ट प्रसार के लिहाज से इसके सभी पहलुओं को समझना बहुत जरूरी है।

ट्रस्ट डीड के मुख्य पक्ष (Key Parties) 👇

एक ट्रस्ट डीड में मुख्य रूप से तीन पक्ष होते हैं:

न्यासकर्ता (Settlor/Author of Trust): वह व्यक्ति जो ट्रस्ट बनाता है और अपनी संपत्ति या पैसा ट्रस्ट में डालता है।

न्यासी (Trustee): वह व्यक्ति या लोगों का समूह जिन्हें ट्रस्ट की संपत्ति को मैनेज करने की जिम्मेदारी दी जाती है। ये डीड में लिखे नियमों के मुताबिक काम करते हैं।

लाभार्थी (Beneficiary): वह व्यक्ति या समूह (जैसे गरीब बच्चे, बीमार लोग, या परिवार के सदस्य) जिसके फायदे के लिए ट्रस्ट बनाया गया है।

ट्रस्ट डीड के कानूनी पहलू (Legal Aspects)👇

भारत में ट्रस्ट्स को मुख्य रूप से भारतीय न्यास अधिनियम, 1882 (Indian Trusts Act, 1882) के तहत नियंत्रित किया जाता है। इसके कुछ जरूरी कानूनी बिंदु इस प्रकार हैं:

》 वैध उद्देश्य (Lawful Purpose): ट्रस्ट का उद्देश्य कानूनी रूप से मान्य होना चाहिए। यह किसी भी गैर-कानूनी काम, धोखाधड़ी, या सार्वजनिक नीति (Public Policy) के खिलाफ नहीं होना चाहिए।

》 पंजीकरण (Registration): यदि ट्रस्ट में कोई अचल संपत्ति (Immovable Property) (जैसे जमीन या बिल्डिंग) शामिल है, तो पंजीकरण अधिनियम, 1908 (Registration Act, 1908) के तहत ट्रस्ट डीड का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। यदि केवल नकद (Cash) या चल संपत्ति है, तो निजी ट्रस्ट के मामले में पंजीकरण अनिवार्य नहीं है, लेकिन विवादों से बचने और बैंक खाता खोलने के लिए इसे रजिस्टर करवाना हमेशा बेहतर होता है।

* ट्रस्ट के प्रकार:👇

》 निजी ट्रस्ट (Private Trust): जो किसी खास व्यक्ति या परिवार के फायदे के लिए बनता है।

》 सार्वजनिक/धर्मार्थ ट्रस्ट (Public/Charitable Trust): जो आम जनता की भलाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, या धर्म के लिए बनता है।

》 टैक्स छूट (Tax Exemptions): पब्लिक/चैरिटेबल ट्रस्ट को आयकर अधिनियम की धारा 12A और 80G के तहत टैक्स में भारी छूट मिल सकती है, लेकिन इसके लिए ट्रस्ट डीड का रजिस्टर्ड होना और उसकी सही ड्राफ्टिंग होना बहुत जरूरी है।

ट्रस्ट डीड कैसे बनाया जाता है? (Process of Making a Trust Deed) 👇

एक वैध ट्रस्ट डीड बनाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाने होते हैं:

1. मसौदा तैयार करना (Drafting): सबसे पहले किसी कानूनी विशेषज्ञ या वकील से ट्रस्ट डीड का ड्राफ्ट (मसौदा) तैयार करवाया जाता है। इसमें निम्नलिखित जानकारियां होना अनिवार्य है:
a. ट्रस्ट का नाम और पंजीकृत कार्यालय का पता।
b. न्यासकर्ता, न्यासी और लाभार्थी की पूरी जानकारी (नाम, पता, आईडी)।
c. ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य।
d. ट्रस्ट की संपत्ति या शुरुआती फंड (Corpus Fund) का विवरण।
e. ट्रस्टियों के अधिकार, कर्तव्य, और नए ट्रस्टियों को नियुक्त करने या हटाने का तरीका।
f. बैंक खाता संचालित करने के नियम।
g. ट्रस्ट के बंद होने (Dissolution) पर बची हुई संपत्ति का क्या होगा।

2. स्टाम्प पेपर पर प्रिंट (Non-Judicial Stamp Paper): ड्राफ्ट फाइनल होने के बाद, इसे नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर प्रिंट किया जाता है। स्टाम्प ड्यूटी की रकम अलग-अलग राज्यों में अलग होती है और संपत्ति के मूल्य पर निर्भर करती है।

3. हस्ताक्षर (Signatures): न्यासकर्ता और सभी ट्रस्टियों को ट्रस्ट डीड के सभी पन्नों पर अपने हस्ताक्षर करने होते हैं।

4. गवाह (Witnesses): कम से कम दो गवाहों के हस्ताक्षर और उनकी पूरी जानकारी (आईडी प्रूफ) भी डीड में होनी चाहिए।

5. सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में पंजीकरण (Registration): स्टाम्प पेपर पर प्रिंट और साइन होने के बाद, न्यासकर्ता, ट्रस्टियों, और दोनों गवाहों को अपने क्षेत्र के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस (जहां संपत्ति स्थित है या रजिस्टर्ड कार्यालय है) में जाना होता है। वहां ओरिजिनल आईडी प्रूफ और फोटो के साथ रजिस्ट्रेशन फीस जमा करके डीड को रजिस्टर करवाया जाता है।

6.पैन कार्ड और बैंक खाता (PAN Card & Bank Account): रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, ट्रस्ट के नाम पर एक पैन कार्ड के लिए अप्लाई किया जाता है। उस पैन कार्ड और रजिस्टर्ड ट्रस्ट डीड के आधार पर बैंक में ट्रस्ट का खाता (Account) खोला जाता है।
____________________________________
*एसपी मलेक एडवोकेट* copy paste

21/03/2026
गुरु कृपा ई मित्र एवं जन सेवा केंद्र ,रामसर आपका हार्दिक स्वागत करता है,🙏🙏 हमारे ई -मित्र के माध्यम से आप,सभी तरीके के, ...
14/03/2026

गुरु कृपा ई मित्र एवं जन सेवा केंद्र ,रामसर आपका हार्दिक स्वागत करता है,🙏🙏
हमारे ई -मित्र के माध्यम से आप,सभी तरीके के, ऑनलाइन कार्य उचित दाम में करवा सकते हैं, जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजना आवेदन, पालनहार योजना,जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, मजदूर कार्ड,छात्रवृत्ति फार्म, टाइपिंग, बिजली घरेलू कनेक्शन आवेदन, कृषि विभाग की सेवाएं,बीज, उर्वरक, कीटनाशक, के अनुदान के आवेदन,खेत,तालाब, डिग्गी, पाइपलाइन, फोर्म पौण्ड, कृषि यंत्र आदि पर अनुदान के आवेदन, फ़सल बीमा आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु आवेदन,पुलिस वेरीफिकेशन, फूड लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक,कार फोर व्हीलर इन्श्योरेन्स, आवास फाइनेंस, लीड ( होम लोन, पर्सनल लोन, व्यावसायिक लोन,) उधोग आधार, बिजनेस रजिस्ट्रेशन, आईटीआर, फाइल जीएसटी, रिटर्न टीडीएस, रिटर्न विकलांग सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट, डेथ सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, इसके अतिरिक्त RPSC, राजस्थान विश्वविद्यालय mdsu, तथा वर्धमान ओपन विश्वविद्यालय, R**T, PTET, RPET, RPMT, एवं अन्य सभी प्रकार के ई मित्र,व ओनलाइन संबंधित कार्य करवा सकते हैं, स्थान -राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसर के सामने गुरु कृपा ई मित्र एवं जन सेवा केन्द्र रामसर तहसील खींवसर जिला नागौर राजस्थान
सम्पर्क सूत्र:-कम्प्यूटर आपरेटर, लालचंद परिहार
सम्पर्क मोबाइल नंबर:- 6378420169
वाट्स एप नम्बर:- 9549695968
हमारी ई मित्र सेवा संबंधी अधिक जानकारी के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते हैं https://whatsapp.com/channel/0029Varb11DISTkQrfNkRk14

14/02/2026

💁🏻शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE),2009 की धारा 12 (1)(ग) के अन्तर्गत प्रदेश के निजी विद्यालयों में शैक्षिक सत्र में 2026-27 में कक्षा 1 में 25% सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश हेतु जल्द ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे

Address

Nasirabad
341025

Opening Hours

Monday 8am - 8pm
Tuesday 8am - 8pm
Wednesday 8am - 8pm
Thursday 8am - 8pm
Friday 8am - 8pm
Saturday 8am - 8pm
Sunday 8am - 8pm

Telephone

+919549695968

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Guru Kripa E Mitra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Guru Kripa E Mitra:

Shortcuts

Share