Molana Sarfaraz Faizi

Molana Sarfaraz Faizi Islamic reels special
Daily post inshaallah

22/07/2026

mazloom ko Satana bahut bada Gunah hai

20/07/2026

Salute hai is maa ko

20/07/2026

yah hai aaj kal ki biwiyon ki sacchai

करोड़ों डॉलर का मालिक... लेकिन ज़िंदगी बेहद सादाफ़ुटबॉल की दुनिया के बड़े स्टार महंगी गाड़ियाँ और आलीशान ज़िंदगी पसंद कर...
19/07/2026

करोड़ों डॉलर का मालिक... लेकिन ज़िंदगी बेहद सादा

फ़ुटबॉल की दुनिया के बड़े स्टार महंगी गाड़ियाँ और आलीशान ज़िंदगी पसंद करते हैं, लेकिन फ़्रांस के मशहूर खिलाड़ी नगोलो कांते इससे बिल्कुल अलग हैं। करोड़ों डॉलर कमाने के बावजूद वह सादा ज़िंदगी जीते हैं, नमाज़ के पाबंद हैं और अपनी इंसानियत के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

एक बार मैच के बाद वह मस्जिद गए, जहाँ आम लोगों के साथ बैठकर खाना खाया। कई साल तक उन्होंने महंगी कार की बजाय एक साधारण Mini Cooper ही चलाई। 2018 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी वह ट्रॉफी लेने में शर्माते रहे, तो उनके साथियों ने उन्हें आगे बढ़ाया।

इस साल उन्होंने अपने आबाई मुल्क माली में गरीब बच्चों और ज़रूरतमंदों के इलाज के लिए लगभग 5 मिलियन डॉलर की लागत से एक आधुनिक अस्पताल बनवाया। दिलचस्प बात यह है कि इतने अमीर होने के बावजूद उनका मोबाइल काफी समय तक टूटी हुई स्क्रीन वाला ही रहा, क्योंकि वह बेवजह नई चीज़ें खरीदने में यक़ीन नहीं रखते।

नगोलो कांते बताते हैं कि इंसान की असली दौलत उसका अख़लाक़, सादगी और ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ है, न कि पैसा और शोहरत।

रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:
"जो शख़्स अल्लाह के लिए आज़िज़ी इख़्तियार करता है, अल्लाह तआला उसे बुलंद कर देता है।" (सहीह मुस्लिम)

लामिन यामल स्पेनिश फ़ुटबॉलर हैं। यामल की उम्र महज़ 19 साल है। यामल अपने शानदार खेल की वजह से आज दुनियाभर में चर्चा का विष...
19/07/2026

लामिन यामल स्पेनिश फ़ुटबॉलर हैं। यामल की उम्र महज़ 19 साल है। यामल अपने शानदार खेल की वजह से आज दुनियाभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफ़ाइनल में फ़्रांस के ख़िलाफ़ मैदान पर दिखाई उनकी तेज़ रफ़्तार, शानदार ड्रिब्लिंग और बेख़ौफ़ खेल ने स्पेन को शान से फ़ाइनल का टिकट दिलाया है।

यामल सिर्फ़ फ़ुटबॉल मैदान के अंदर ही अपने खेल से दिल नहीं जीत रहे हैं, बल्कि मैदान के बाहर भी फ़लस्तीन की हिमायत में खुलेआम अपनी हिमायत जताकर उन्होंने लाखों फैंस के दिलों में अपनी एक बेहद ख़ास और इज़्ज़त बख़्श जगह बनाई है उनके अंदर का यह साहस और खेल के प्रति यह जूनून यह साबित करता है कि वह न सिर्फ़ फ़ुटबॉल के अगले सुपरस्टार हैं, बल्कि एक नेक और ज़िंदादिल इंसान भी हैं।

अब पूरी दुनिया की नज़रें 19 जुलाई को होने वाले उस तारीख़ी फ़ाइनल मुक़ाबले पर टिकी हैं, जहाँ यामल अपने मुल्क को विश्व चैंपियन बनाने के इरादे से मेटलाइफ़ स्टेडियम में उतरेंगे।

क्या आप इस शख़्स को जानते हैं? इनको देखने के बाद आपके दिमाग़ में पहला ख़याल क्या आता है? यही ना की होगा कोई  ग़रीब गुरबा अनप...
19/07/2026

क्या आप इस शख़्स को जानते हैं?
इनको देखने के बाद आपके दिमाग़ में पहला ख़याल क्या आता है? यही ना की होगा कोई ग़रीब गुरबा अनपढ़ जाहिल मुसलमान,

इस तस्वीर में यह सादा इंसान कोई और नहीं बल्कि प्रोफेसर हुसैन अब्दुल सत्तार हैं,अमरीका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो में पैथोलॉजी के चीफ़ प्रोफेसर हैं अब्दुल सत्तार!

और पैथोमावीडियो सीरीज़ के जनक भी हैं जो की दुनिया भर में पैथोलॉजी पढ़ने के लिए सबसे ज़्यादा प्रचलित माध्यम है!

हुसैन अब्दुल सत्तार तसव्वुफ के शेख़ भी हैं और इसीलिए इनको शेख़ हुसैन अब्दुल सत्तार के नाम से भी जाना जाता है! टेक्निकली, प्रोफेसर साहब दुनिया के हज़ारों मेडिकल स्टूडेंट्स के गुरु होते हैं! इनकी सादगी और दीन को सीखने और सिखाने के जज़्बे को सलाम! शेयर कीजिये क्यूंकि मीडिया तो दुनिया को यह कभी न बताये की एक दीनदार मुस्लिम प्रोफेसर की बदौलत दुनिया के हज़ारों छात्र छात्राएं पैथोलॉजी पर रिसर्च कर रहे हैं!

कभी जहां किताबों के पन्नों की सरसराहट और बच्चों के खिलखिलाते चेहरों से सुबह हुआ करती थी, आज वहां सिर्फ एक खामोश मायूसी औ...
19/07/2026

कभी जहां किताबों के पन्नों की सरसराहट और बच्चों के खिलखिलाते चेहरों से सुबह हुआ करती थी, आज वहां सिर्फ एक खामोश मायूसी और ढहने का खौफ पसरा है ज़रा याद करो वे सुनहरे पल, जब इसी कैंपस की हवाओं में दीक्षांत समारोह की खुशियां गूंजती थीं काले गाउन पहने, हवा में हवाबाज़ी करती डिग्रियां और अपनी कामयाबी पर गर्व से चमकतीं नौजवानों की वे आँखें, जो अब बस एक खूबसूरत याद बनकर रह गई हैं,शिक्षा के जिस मंदिर को बड़े-बड़े ख्वाबों और उम्मीदों की ईंटों से सींचा गया था, आज उसकी मजबूत दीवारें भी वक्त और सियासत के थपेड़ों के सामने बेबस खड़ी नजर आ रही हैं,करीब तीन हजार नौजवानों की आंखें, जो यहां अपने सुनहरे कल की तस्वीरें सजा रही थीं, आज नम हैं और उनके पैरों तले से उनका भविष्य खिसकता जा रहा है

एक झलक में मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का खूबसूरत नज़ारा ❤️
19/07/2026

एक झलक में मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का खूबसूरत नज़ारा ❤️

सोशल मीडिया पर 1 बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरी उम्मत का दिल जीत लिया है। इस वीडियो ...
19/07/2026

सोशल मीडिया पर 1 बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरी उम्मत का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में हमारे छोटे-छोटे मुस्लिम बच्चे मोमबत्ती की मद्धम रोशनी में बैठकर कुरान-ए-पाक की तालीम हासिल कर रहे हैं।

​जहां दुनिया भर की सहूलियतें दम तोड़ देती हैं, वहां हमारे इन बच्चों का हौसला और दीन का इल्म हासिल करने की लगन अपना रास्ता खुद बना लेती है। यह वीडियो इस बात का पुख्ता सबूत है कि हमारी कौम के बच्चों के दिलों में अल्लाह के कलाम के लिए कितनी बेपनाह मोहब्बत है। सिस्टम भले ही इन्हें अंधेरे में रखे, लेकिन हमारा यह मुस्तकबिल अंधेरे में भी खुद को रोशन करना बखूबी जानता है। अल्लाह इन बच्चों की इस नेक मेहनत को कबूल करे और इन्हें बड़ी कामयाबी अता फरमाए। आमीन! 🤲❤️

मॉब लिंचिंग, मसाजिद और मदरसों पर बुलडोज़र कार्रवाई समेत दूसरे अहम मसाइल के ख़िलाफ़ 24 जुलाई को दिल्ली में मुस्लिम क़ाइदी...
19/07/2026

मॉब लिंचिंग, मसाजिद और मदरसों पर बुलडोज़र कार्रवाई समेत दूसरे अहम मसाइल के ख़िलाफ़ 24 जुलाई को दिल्ली में मुस्लिम क़ाइदीन, उलमा-ए-किराम, मज़हबी रहनुमा और मुख़्तलिफ़ मुस्लिम तंजीमें एक जगह जमा होंगी।
उम्मीद है कुछ बेहतर फैसले होंगे,

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Molana Sarfaraz Faizi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share