Shri Ram Prakash Porwal Mahavidyalaya

Shri Ram Prakash Porwal Mahavidyalaya

Share

शिक्षित समाज हमारा परम उद्देश्य है।

Photos from Shri Ram Prakash Porwal Mahavidyalaya's post 31/07/2026

*श्री राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय राजपुर में 71 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ*

*आज दिनांक 31.7.2026 दिन शुक्रवार को श्री राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय राजपुर कानपुर देहात में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर माननीय कुलपति श्री विनय पाठक जी के मार्गदर्शन और डॉ पृवीन जी के निर्देशन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया ,जिसका शुभारंभ पोरवाल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन डॉक्टर अनिल कुमार पोरवाल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया , मेले में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि श्री अभिषेकजी और राहुल यादव जी सम्मिलित हुए जिसमें सी.एम.एस. से एच आर जितिन जी, ए.यू. स्माल फाइनेंस बैंक से एच आर नमन जी ,नेट एम बीटी से एच आर कुनाल जी, पेटीएम से एच आर मनीष गौतम सहित चार कम्पनियों के एच. आर. ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयनित किया | नेट एमबीटी कंपनी में 53 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया जिसमें 28 अभ्यर्थियों का चयन हुआ सीएमएस इनफॉरमेशन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में 37 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया जिसमें 19 अभ्यर्थियों का चयन हुआ,ए यू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 49 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया जिसमे 12 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, पेटीएम में 46 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया इसमें 12 अभ्यर्थियों का चयन हुआ |प्रबंधक डॉ अनिल कुमार पोरवाल ने रोजगार मेला में 185 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार से 71 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन होने पर सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं , और बताया कि अगले महीने अगस्त में महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के इन्नोवेशन फाउंडेशन की ओर से महाविद्यालय में ड्रोन टेक्नोलॉजी के सम्बन्ध में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा | महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरविंद द्विवेदी, B.Ed प्रभारी डॉ विनय कुमार , डॉ आशीष तिवारी, डॉ असलम खान , डॉ अतुल दुबे, राजेश कुमार यादव , निर्मल यादव, संतोष सिंह , श्रीमती अलका पोरवाल सहित सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे , कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय प्लेसमेंट प्रभारी डॉ अंबर श्रीवास्तव ने किया |*

03/07/2026

*अतिआवश्यक सूचना*
*सभी क्षेत्र वासियों को सूचित किया जाता है कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के सहयोग से श्री राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय राजपुर में दिनांक 18 जुलाई 2026 को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अनेक नेशनल/ इंटरनेशनल कम्पनियां आ रही हैं ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी दिये गये लिंक से गूगल फार्म आनलाईन करें, पहला पेज भरने के बाद सभी कम्पनियों के गूगल फार्म आनलाईन करना है |*
*(इंटर पास अभ्यर्थी ग्रेजुएशन भी करें और साथ में नौकरी भी करें ,वह भी गूगल फार्म आनलाईन करें )*
*आनलाईन फार्म भरने वाले सभी अभ्यर्थी साक्षात्कार वाले दिन सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र , आधार कार्ड /पेन कार्ड की मूलप्रति के साथ 6 सेट छायाप्रति 6 फोटो लेकर श्री राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय राजपुर में 18 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे साक्षात्कार में उपस्थिति हों।*
*डॉ. अनिल कुमार पोरवाल*
*प्रबंधक - श्री राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय राजपुर*

Want your school to be the top-listed School/college in Mirzapur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address

Mirzapur
209115

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm