GGIC Rajpur Road

Call Contact the school

GGIC Rajpur Road PM SHRI G G I C RAJPUR ROAD

महिला स्वास्थ्य जनजागरूकता कार्यक्रमदिनांक 16 सितंबर 2026 को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, देहरादून मे...
18/09/2026

महिला स्वास्थ्य जनजागरूकता कार्यक्रम

दिनांक 16 सितंबर 2026 को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, देहरादून में सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा प्रदेश स्तरीय महिला स्वास्थ्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता बौडा़ई के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

हिंदी दिवस 14 सितंबर 2026 पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून
14/09/2026

हिंदी दिवस
14 सितंबर 2026 पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून

कपड़ा दान महोत्सव दिनांक 14 सितंबर 2026 पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून
14/09/2026

कपड़ा दान महोत्सव दिनांक 14 सितंबर 2026 पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून

स्वच्छता पखवाड़ा
14/09/2026

स्वच्छता पखवाड़ा

दिनांक 10 सितंबर 2026 को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती श...
11/09/2026

दिनांक 10 सितंबर 2026 को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण किया गया।

हिंदुस्तान "हिमालय बचाओ "अभियान के 15 वें संस्करण के तहत हुई भाषण प्रतियोगिता में कुमारी सफिया मतलूब पीएम श्री राजकीय बा...
10/09/2026

हिंदुस्तान "हिमालय बचाओ "अभियान के 15 वें संस्करण के तहत हुई भाषण प्रतियोगिता में कुमारी सफिया मतलूब पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड की छात्रा ने जनपद स्तर पर प्रथम एवं राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

🌸 विद्यालय के लिए गौरव का क्षण 🌸*कुसुम कांता फाउंडेशन* द्वारा काव्यप्रेमी,शिक्षाविद्, शिक्षिका एवं प्रधानाचार्या स्वर्गी...
10/09/2026

🌸 विद्यालय के लिए गौरव का क्षण 🌸
*कुसुम कांता फाउंडेशन* द्वारा काव्यप्रेमी,शिक्षाविद्, शिक्षिका एवं प्रधानाचार्या स्वर्गीय श्रीमती कुसुम कांता पोखरियाल जी की रचनाओं पर आधारित भव्य काव्य-पाठ कार्यक्रम का आयोजन मुख्य सेवक भवन, मुख्यमंत्री आवास में किया गया।
इस अवसर पर काव्य पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त ,पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, देहरादून की कक्षा 9 की छात्रा कुमारी साक्षिता ने पुनः भावपूर्ण काव्य-पाठ की प्रस्तुति देकर
सब को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कुमारी साक्षीता को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के करकमलों से सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साहित्य और संस्कृति को समर्पित यह गरिमामयी आयोजन प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी मंच बना।

कुमारी साक्षिता को ,डॉ. प्रेम कश्यप देहरादून के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं शिक्षण-प्रशासक, पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून के फाउंडर तथा Principals’ Progressive Schools’ Association (PPSA), उत्तराखंड के अध्यक्ष , के द्वारा 5000 रुपए की नगद धन राशि प्रदान की गई। एक प्रतिष्ठित महिला द्वार भी 500 रुपए की धन राशि दी गई ।

विद्यालय परिवार की ओर से कुमारी साक्षिता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 💐
साक्षीता की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है। 🌷

Water management for differently abled students...And Green Gurukul activity,plastic wrappers
08/09/2026

Water management for differently abled students...
And Green Gurukul activity,plastic wrappers

Dettol activity..Sanitation projectPM SHRI GGIC RAJPUR ROAD 07/09/2026
08/09/2026

Dettol activity..
Sanitation project
PM SHRI GGIC RAJPUR ROAD
07/09/2026

शिक्षक दिवस पर पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उत्सव का रंगछात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, राजभवन समारोह ...
05/09/2026

शिक्षक दिवस पर पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उत्सव का रंग
छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, राजभवन समारोह में गुरु वंदना से मोहा मन

देहरादून। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में महान दार्शनिक, चिंतक एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता बोड़ाई ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन एवं दर्शन पर प्रकाश डालते हुए किया। उन्होंने छात्राओं को उनके साधारण पारिवारिक परिवेश से महान दार्शनिक और राष्ट्रपति बनने तक की प्रेरणादायी जीवन-यात्रा से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा परिषद ने केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियाँ मनाईं। शिक्षिकाओं और छात्राओं के बीच विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया।
इसी क्रम में राजभवन में आयोजित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने गुरु वंदना एवं स्वागत गान की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों की तैयारी संगीत शिक्षिकाओं श्रीमती मधु कोरी एवं श्रीमती उषा कटियार तथा श्री पुष्पेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कराई गई। छात्राओं ने मंचीय समन्वय और अन्य व्यवस्थाओं में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
विद्यालय में सेवानिवृत शिक्षिकाओं का समागम बहुत ही आनंददायक रहा जिसके केंद्र में थी 92 वर्षीय श्रीमती पद्मा मिश्रा प्रवक्ता हिंदी जिन्होंने चौदह वर्ष इस विद्यालय में अध्यापन कार्य किया था । इसके आलवा लगभग बीस बुद्धिजीवी ,प्रेरणास्रोत, सेवानिवृत शिक्षिकाओं का भाव पूर्ण स्वागत कार्यक्रम में चार चाँद लगा गया।
विद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, जीवंत और यादगार बना दिया।

Address

22, Rajpur Road
Rajpur Road
248001

Telephone

+911352652080

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GGIC Rajpur Road posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to GGIC Rajpur Road:

Shortcuts

Share

Category