16/06/2026
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत PTC प्रशिक्षुओं के तृतीय बैच को राज्य से बाहर दिए जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में North eastern police Academy (NEPA), Meghalaya में Cybercrime Investigation Fundamentals विषय पर दिनांक-15.06.2026 से 19.06.2026 तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है|
09/06/2026
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत पीटीसी प्रशिक्षुओं के द्वितीय बैच को राज्य के बाहर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 09.06.2026 को North Eastern Police Academy (NEPA), Meghalaya में "Cyber Investigation Fundamentals" विषय पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
09/06/2026
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत PTC प्रशिक्षुओं को राज्य से बाहर दिए जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में North eastern police Academy (NEPA), Meghalaya में Cybercrime Investigation Fundamentals विषय पर दिनांक-08.06.2026 से 12.06.2026 तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है|
05/06/2026
"एक पेड़, अनेक जीवन" — विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अकादमी परिसर में वृक्षारोपण कर हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
27/05/2026
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत PTC प्रशिक्षुओं को राज्य से बाहर दिए जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में North eastern police Academy (NEPA), Meghalaya में Cybercrime Investigation Fundamentals विषय पर दिनांक-25.05.2026 से 30.05.2026 तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है|
26/05/2026
आज दिनांक 26.05.2026 को 69वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों/जिला समादेष्टा का दीक्षांत परेड समारोह बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के पारण परेड मैदान में सम्पन्न हुआ। उक्त दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार द्वारा परेड की सलामी ली गयी, मार्च पास्ट का अवलोकन किया गया एवं संबोधन दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक-सह-निदेशक, उप निदेशक, उप महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी,राजगीर, D.I.G (CRPF), पुलिस अधीक्षक, नालंदा के अतिरिक्त अकादमी में पदस्थापित सभी पंक्ति के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कुल 19 उपाधीक्षक/जिला समादेष्टा ने इस समारोह में शपथ ग्रहण किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओ के मध्य पुरस्कार वितरित किया गया।
संबोधन के क्रम में पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा बताया गया कि 69वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों/जिला समादेष्टा को ‘Cyber Crime Investigation’ विषय पर प्रशिक्षण हेतु NEPA भेजा गया था और वर्तमान में अकादमी में प्रशिक्षणरत 1600 PTC प्रशिक्षुओं को भी प्रशिक्षण हेतु NEPA भेजा जा रहा है|
21/05/2026
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में अधिष्ठापित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु Sport Climbing Association के द्वारा कराए गए TOT प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन दिनांक 21/05/26 को किया गया।
इस कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक सह निदेशक बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर की गरिमामयी उपस्थिति रही साथ ही अकादमी के वरीय पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।
19/05/2026
दिनांक- 18.05.2026 को बिहार पुलिस अकादमी,राजगीर में Bank and Digital fraud investigation से सम्बंधित विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में श्री इंद्रनील आचार्य, ज़ोनल हेड, Investigation (East) ,श्री सुशांत नायक, रीजनल मैनेजर, Investigation (Bihar, Jharkhand, Odisha), श्री आनंद कुमार, एरिया मैनेजर Investigation (Bihar) के द्वारा व्याख्यान दिया गया ।
उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, सभी पुलिस पदाधिकारीगण /कर्मी, 69वीं बैच के परि०पु०उपा०/जिला समादेष्टा एवं PTC प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
30/04/2026
दिनांक- 30.04.2026 को बिहार पुलिस अकादमी,राजगीर में Government e Marketplace (GeM) पोर्टल से सम्बंधित विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में श्री सत्यम कुमार (GeM प्रशिक्षक, बिहार) के द्वारा व्याख्यान दिया गया ।
उक्त कार्यक्रम में उपनिदेशक, सहायक निदेशक , अपर पुलिस अधीक्षक सभी पुलिस पदाधिकारीगण /कर्मी एवं PTC प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।