Govind Singh Gurjar

Govind Singh Gurjar

Share

शिक्षा/अध्यात्म, समाज एवं राजनीति का ?

10/10/2022

उत्तर प्रदेश सहित राष्ट्रीय राजनीति में अपना प्रभावशाली वजूद रखने वाले समाजवादी व्यक्तित्व को शत शत नमन।ज़मीन व जनता की समझ रखने वाला और मिट्टी से अपना अस्तित्व गढ़ने की शिद्दत वाला एक युग समाप्त हुआ।लोहिया जी की पाठशाला से निकले सबसे सफल छात्र ने अंतिम सांस ली।अंतिम प्रणाम नेताजी 🇮🇳🙏

09/11/2019

आज अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले का सभी को विशेष रूप से संबंधित धर्म के लोगों को बेसब्री से इंतजार है| सभी से विशेष अनुरोध प्रशासन भी कर रहा है तो सभी नागरिकों का भी दायित्व है कि वे संविधान को जाति धर्म से ऊपर मानते हुए तथा भारतीय नागरिक होने के नाते फैसला जो भी हो, उसका सम्मान करें| विश्व को अति उत्साह में भी धैर्य एवं संयम के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम की मिसाल दें|

24/10/2019

भारतीय लोकतंत्र को नमन। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर अँगुली उठाने वालों को समझना पड़ेगा कि evm में गड़बड़ नही है, आपमें है। हरियाणा व महाराष्ट्र के जनादेश ने राजनेताओं को बता दिया है कि भारत में लोकतंत्र है वक्त बदलते बार नही लगती।अभी से सम्भल जाओ,आजकल जनता नाविक बन गई है लहरें नुकसानदायी हो जाएं तो लहरों के विपरीत भी नाव अच्छी चलाते हैं।
हरियाणा के परिणामों ने क्षेत्रीय दलों की भूमिका को पुनर्जीवित किया है जो भारतीय राजनीति के लिए सकारात्मक है। राष्ट्रवादी विचारधारा देश की संप्रभुता के लिये आवश्यक है लेकिन राष्ट्रवाद से हटकर भी बहुत कुछ है, उस पर भी ध्यान दो जनाब।कट्टरता से आप अर्श या फर्श दोनों के बहुत करीब होते हो,बात राजनीति, धर्म की हो या अन्य किसी भी विषय की। निरंकुशता पर लगाम के लिए संभावी चुनौतियां आवश्यक हैं।
जीतने वाले सभी प्रत्याशियों को बधाइयाँ।

15/10/2019

मिसाइल मैन अब्दुल कलाम जयंती की शुभकामनाएं| एक निर्विवाद चेहरा, जिसको सब सलाम करते हैं|

15/10/2019

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की शुभकामनाएं| खुशी की बात है जिस बंदे ने भारतीय क्रिकेट में रोमांच पैदा किया वही बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं|बधाई हो|

08/10/2019

भारतीय वायु सेना(08अक्टूबर1932)के 87 वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| welcome raffel

08/10/2019

बुराई पर अच्छाई की जीत,असत्य पर सत्य की जीत एवं अहंकारी के विनाश के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं|
रावण एक महान पात्र जो सिर्फ अहंकार की वजह से आगे आने वाली सहस्त्रों पीढ़ियों के लिए बुराई का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया|
इस पर्व पर हमें सीख लेनी चाहिए -यदि राम नहीं बन सकते तो कम से कम ऐसा रावण तो बने जो असहाय अबला के स्त्रीत्व का सम्मान करें|

Want your school to be the top-listed School/college in Rajgarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

VPO-Bharinda , Via-hamirwas Teh-rajgarh Distt./churu
Rajgarh