Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya

Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya

Share

IGKV: Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalay – Knowledge Information
System for Agriculture Nurtur IGKV university was established on 20 January 1987 in Raipur

IGKV-KISAN: Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalay – Knowledge Information
System for Agriculture Nurturing.

Photos from Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya's post 22/05/2026

कृषि महाविद्यालय, रायपुर के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘प्रवाह’ कार्यक्रम में पूर्व छात्रों एवं विश्वविद्यालय के सक्रिय विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

यह सम्मान उनके उत्कृष्ट योगदान, सहभागिता एवं महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।

Photos from Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya's post 22/05/2026

कृषि महाविद्यालय, रायपुर के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘प्रवाह’ कार्यक्रम में पूर्व अधिष्ठाताओं एवं विश्वविद्यालय में कार्यरत अधिकारियों का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर श्री एसएस बघेल, डॉ. एनएम श्रीवास्तव, डॉ. ओपी कश्यप, डॉ. एसआर पटेल, डॉ. एनपी पटेल, डॉ. के. नन्देहा, डॉ. जीके दास, डॉ. एमआरएच सिद्दीकी, डॉ. वीएन साहू, श्री अनिल खुशवाहा, सुश्री गोपिका गबेल, श्री केआर बरई, श्री मनमोहन सिंह, श्री हर्ष चंद्राकर, श्री यशवंत के. राम, श्री आर.के. कश्यप, श्री कपिल देव दीपक, डॉ. एसएस टूटेजा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी एवं श्री संजय नय्यर को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, समर्पण और शिक्षा जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक बना।

Photos from Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya's post 22/05/2026

कृषि महाविद्यालय, रायपुर का 66वां स्थापना दिवस आज भव्य एवं वृहद रूप में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के नवगठित छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

#कृषि_महाविद्यालय #रायपुर #66वां_स्थापना_दिवस #छात्रसंघ ्रहण प्रवाह छत्तीसगढ़

Photos from Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya's post 22/05/2026

कृषि महाविद्यालय, रायपुर का 66वां स्थापना दिवस आज भव्य एवं वृहद रूप में मनाया जा रहा है।

इस विशेष अवसर पर कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता श्रीमती आरती गुहे के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा, परंपरा और गौरव के संगम का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिल रहा है।

Photos from Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya's post 22/05/2026

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर आज मना रहा है अपना 66वां स्थापना दिवस।

‘प्रवाह’ कार्यक्रम के अंतर्गत वार्षिक समारोह, छात्र संघ शपथ ग्रहण, पूर्व अधिष्ठाताओं एवं पूर्व छात्रों का सम्मान सहित विभिन्न आयोजन होंगे संपन्न।

भव्य समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण, कुछ ही क्षणों में कार्यक्रम होगा प्रारंभ।

Photos from Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya's post 18/05/2026

11th Convocation inaugurated on 15.05.2026

15/05/2026

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियां प्रदान की गईं।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विश्वविद्यालय में बिताए गए शिक्षण, शोध एवं सीखने के अनुभवों को प्रेरणादायी बताया।

15/05/2026

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आज एकादश दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के पूर्व निदेशक और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे ।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित भव्य एवं गरिमामय दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियां वितरित की गई। विभिन्न संकायों में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 13 स्वर्ण, 7 रजत एवं 2 कांस्य पदक सहित 128 शोधार्थियों को पी.एच.डी, 518 विधार्थियों को स्नातकोत्तर और 1234 विधार्थियों को स्नातक उपाधि प्रदान की गई।

Want your school to be the top-listed School/college in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Krishak Nagar
Raipur
492012