Astha ki Rasoi Vlogs

Astha ki Rasoi Vlogs

Share

Recipe & kitchen tips

01/12/2024

अलसी के लड्डू या तीसी के लड्डू 😋
अलसी के लड्डू सर्दियों में खाने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। ये पोषक तत्व और ऊर्जा से भरपूर होते हैं और शरीर को गर्म रखते हैं।
अलसी जिसे कई जगहों पर तीसी भी कहते है,आप लोग क्या कहते है ??

सामग्री:
पीसी हुई अलसी - 2 कप
गेहूं का आटा - 1 कप
गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) - 2 कफ (या आवश्यकता अनुसार)
देसी घी - 1 कप
सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) - 1 कप (कटे हुए)
खसखस - 2 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1 टीस्पून
विधि:
👇सबसे पहले अलसी को धीमी आंच पर सूखा भून लें। जब अलसी हल्की खुशबू छोड़ने लगे, तो इसे ठंडा होने दें। ठंडी होने के बाद इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें।
👇एक कड़ाही में 1/2 कप देसी घी डालें और उसमें गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर भूनें। आटा तब तक भूनें जब तक वह सुनहरा और खुशबूदार न हो जाए।

👇एक पैन में गुड़ पिघलाने के लिए मात्र जरा सा पानी डालें। अब इसमें गुड़ डालकर इसे धीमी धीमी आंच पर पिघलाएं। जब गुड़ पूरी तरह से पिघल जाए और एक हल्की गाढ़ी चाशनी बन जाए, तो आंच बंद कर दें।
👇एक बड़े बर्तन में भुना हुआ आटा, भुनी अलसी का पाउडर, खसखस, कटे हुए सूखे मेवे और इलायची पाउडर मिलाएं। अब इसमें गुड़ की चाशनी डालकर अच्छे से मिलाएं। जब मिश्रण हल्का गरम हो, तो हाथों में घी लगाकर मिश्रण से मध्यम आकार के लड्डू बनाएं। यदि मिश्रण सूखा लगे, तो थोड़ा देसी घी और डाल सकते हैं।

👇लड्डू ठंडे होने के बाद एयरटाइट डिब्बे 🫙में रखें।

👉यदि आपके पास समय कम है तो मिश्रण को किसी ट्रे में सेट करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

सर्दियों में यह पौष्टिक मिठाई आपके परिवार के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
अलसी में ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में होता है जो कि शाकाहारियों के लिए वरदान है। रोजाना एक लड्डू का सेवन बहुत फायदेमंद होगा।

#अलसी #तीसी #लड्डू #अलसी

Photos from Astha ki Rasoi Vlogs's post 11/07/2024

दो तरीके की लहसून की चटनी एक सूखी दूसरी मसालेदार
Kitchen tips and tricks
Kitchen tricks and tips
Kitchen tips
Kitchen tricks
Recipe
Chatni
Astha ki Rasoi Vlogs

30/05/2024

बीस तरह की चटनियां
==================

1◆प्याज की चटनी (1)
============
सामग्री : ताजी लाल मिर्च 12-15 , प्याज 1 मध्यम , लहसुन की कलियां 2-3 ,नमक स्वादानुसार । विधि : सभी सामग्री मिलाकर उसकी चटनी पीस लें । ------------------- 2◆प्याज की चटनी (2)
============
सामग्री : तेल 1 टेबल स्पून ,बारीक कटी प्याज आधा कप , हरी मिर्च 3-4 , लहसुन की कलियां 5-6 , हरा धनिया 2 टेबल स्पून , जीरा 1 टी स्पून , भूने चने की दाल (दालिया) 2 टेबल स्पून , कसा हुआ सूखा नारियल 1 टेबल स्पून , भूने तिल 1 टेबल स्पून ,भूनी मूंगफली 1 टेबल स्पून ,नमक -चीनी-नींबू का रस स्वादानुसार । विधि : तेल गरम करके उसमें प्याज , हरी मिर्च और लहसुन डालकर थोड़ा भूनें ।फिर उसमें बाकी सभी सामग्री मिलाकर चटनी पीसें । -------------------- 3◆टमाटर की चटनी
===========
सामग्री चटनी के लिए : तेल 1 टेबल स्पून ; चने की दाल 2 टेबल स्पून ; बारीक कटी प्याज पाव कप ; सूखी लाल मिर्च 3-4 ;हल्दी पाव टी स्पून ; हींग पाव टी स्पून ; बारीक कटे टमाटर 1 कप ; नमक स्वादानुसार । सामग्री तड़के के लिए : तेल 1 टेबल स्पून ;राई -हींग तड़के के लिए ; सूखी लाल मिर्च 2 ; कढ़ीपत्ते 4-5। विधि : तेल गरम करके उसमें चने की दाल डालकर उसे लाल होनें तक भूनें ।फिर उसमें प्याज ; सूखी मिर्च ; हल्दी और हींग डालकर थोड़ा भूनें ।टमाटर डालकर टमाटर नरम होनें तक पकाएं ।यह मिश्रण ठंड़ा होनें पर मिक्सी में पीस लें ।गरम तेल में राई-हींग का तड़का लगाकर उसमें सूखी लाल मिर्च और कढ़ीपत्ते डालकर चटनी में मिलाएं । ----------------- 4◆मलगापाडी चटनी पाउडर ==================== सामग्री : तेल 2 टी स्पून ;कढ़ीपत्ते 10-12 ; सूखी लाल मिर्च 8-10 ;चने की दाल 4 टेबल स्पून ; उड़द की दाल 1 टेबल स्पून ; मैथीदाना 1 टी स्पून ; साबुत धनिया 1 टेबल स्पून ; जीरा 2 टी स्पून ; कसा हुआ सुखा नारियल 2 टेबल स्पून ; इमली 2-3 टुकड़े ; नमक स्वादानुसार । विधि : तेल गरम करके उसमें कढ़ीपत्ते और सूखी मिर्च कुरकुरी होने तक तलकर निकालें ।बचे हुए तेल में चने की दाल डालकर थोड़ी भूनिएं फिर उड़द की दाल डालकर भूनिएं ।दोनों दाले थोड़ी लाल हो जाएं तो उसमें मैथीदाना ; धनिया ; जीरा और नारियल डालकर थोड़ा और भूनिएं ।फिर उसमें इमली और नमक मिलाएं ।मिश्रण ठंड़ा होने के बाद मिक्सी में पीसकर छलनी से छान लीजिए ।यह सूखी चटनी तेल या दही में मिलाकर परोसिए । ----------------------- 5◆ कढ़ीपत्ते की चटनी ================= सामग्री : तेल 2 टी स्पून ; कढ़ीपत्ते 25-30 ; कसा हुआ सूखा नारियल आधा कप ; भूने चने की दाल(दाल्या) पाव कप ; तिल 1 टेबल स्पून ; सूखी लाल मिर्च 4-5 ; इमली 3-4 टुकड़े ; नमक स्वादानुसार । विधि : तेल गरम करके उसमें कढ़ीपत्ते डालकर उन्हें कुरकुरा होने तक भून लें ।फिर उसमें बाकी सभी सामग्री डालकर और थोड़ा भूने ।मिश्रण ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीसकर उसका पाऊडर बनाएं । ------------------------------ 6◆मैसूर चटनी
========== सामग्री : तेल 2 टी स्पून ; चने की दाल 4 टेबल स्पून ;उड़द की दाल 2 टेबल स्पून ; सूखी लाल मिर्च 2-3 ; काली मिर्च 4-5 दाने ; कसा हुआ नारियल 2 टेबल स्पून ; इमली 3-4 टुकड़े ; नमक -गुड़ स्वादानुसार । विधि : तेल गरम करके उसमें चने व उड़द की दाल डालकर उसे थोड़ा भूनें । दोनों दाले लाल हो जाए तब उसमें लाल मिर्च ; काली मिर्च ; नारियल और इमली डालकर थोड़ा भूनें ।नमक और गुड़ तथा आवश्यकतानुसार पानी डालकर महीन पीस लें । ------------------------ 7◆हरे धनिये की चटनी [स्पेशल सैंडविच चटनी ]
==========================
सामग्री : हरा धनिया आधा कप , हरी मिर्च 3-4 ; कसा अदरक 1 टी स्पून ; लहसुन की कलियां 4-5 ; ताजा कसा नारियल 2 टेबल स्पून ; मूंगफली का चूरा 1 टेबल स्पून ; नींबू का रस 1 टेबल स्पून या कच्चा आम 2 टेबल स्पून ; नमक -चीनी स्वादानुसार । विधि : सभी सामग्री मिलाकर चटनी पीस लें । ----------------------- 8◆हरा धनिया पुदिने की चटनी (चाट स्पेशल चटनी ) ========================= सामग्री : हरा धनिया आधा कप ; पुदीने के पत्ते 10-15 ; कसा कच्चा आम 2 टेबल स्पून या नींबू का रस 1 टेबल स्पून ; प्याज 1 मध्यम ; हरी मिर्च 3-4 ; जीरा 1 टी स्पून ; नमक -चीनी स्वादानुसार । विधि : सभी सामग्री मिलाकर चटनी पीस लें । ( यह चटनी प्याज डाले बिना भी बनती है ।) ----------------------- 9◆हरा धनिया सेव की चटनी (स्नैक्स स्पेशल चटनी )
====================== सामग्री चटनी के लिए : भावनगरी या फीकी बेसन की सेव पाव कप ; हरा धनिया पाव कप ; पुदीने के पत्ते 15-20 ; हरी मिर्च 2-3 ; कसा हुआ अदरक 1 टी स्पून ; दही पाव कप ;नमक -चीनी स्वादानुसार । सामग्री तड़के के लिए : तेल 2 टी स्पून ; जीरा -हींग ; हल्दी चुटकी भर , कढ़ीपत्ते 2-3 । विधि : चटनी की सभी सामग्री मिलाकर चटनी पीस लें ।तेल गरम करकें उसमें जीरा-हींग का तड़का लगा लें और फिर उसमें हल्दी और कढ़ीपत्ते डाले ।यह तड़का चटनी में मिलाएं । ------------ 10◆ नींबू की चटनी
===========
सामग्री : नींबू 4 ; चीनी आधा कप ; तेल 1 टी स्पून ; मैथीदाने 6-7 ; हींग पाव टी स्पून ; जीरा पाउडर 1 टी स्पून ; लाल मिर्च पाउडर आधा टी स्पून ; नमक स्वादानुसार । विधि : नींबू का छिलका उतारकर उनूहें प्रत्येकी 4 टुकड़ों में काटें और उनके अंदर के बीज निकाल लें ।तेल गरम करके उसमें मैथीदाने डालें ।फिर हींग ; जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा -सा भून लें ।चटनी की सभी सामग्री मिलाकर मिक्सी में पीसें । ------------------ 11◆ चना दाल की चटनी ================= सामग्री चटनी के लिए : चने की दाल आधा कप ( आधा घंटा पानी में भिगोकर पानी निथारी हुई ) ;लहसुन 4-5 कलियां ; हरी मिर्च 3-4 ; कसा हुआ कच्चा आम 2 टेबल स्पून या नींबू का रस 1 टेबल स्पून या दही आधा कप ; हरा धनिया 2 टेबल स्पून ; नमक -चीनी स्वादानुसार । सामग्री तड़के के लिए : तेल 2 टी स्पून ; जीरा -हींग तड़के के लिए ; हल्दी चुटकी भर ; सूखी लाल मिर्च 2 ; कढ़ीपत्ते 2-3 । विधि : चटनी की सभी सामग्री मिलाकर चटनी पीसें ।तेल गरम करकें उसमें जीरा-हींग का तड़का लगाकर हल्दी डालें । लाल मिर्च के टुकड़े और कढ़ीपत्ते डालकर यह तड़का चटनी में मिलाएं । --- 12◆शेंगरी ( मोगरी ) की चटनी ================= ==== सामग्री : बड़े टुकड़ों में कटी शेंगरी 2 कप ; हरी मिर्च 3-4 ;तेल 1 टेबल स्पून ; राई -जीरा -हींग तड़के के लिए ; हल्दी चुटकी भर ; बेसन 2 टेबल स्पून ; हरा धनिया 2 टेबल स्पून ; मूंगफली का चूरा 2 टेबल स्पून ; नमक -चीनी -नींबू का रस स्वादानुसार । विधि : शेंगरी और मिर्च को मिलाकर थोड़ा मोटा पीस लें ।तेल गरम करके उसमें राई -जीरा -हींग का तड़का लगाकर उसमें हल्दी और पीसा हुआ मिश्रण डालकर थोड़ा भूनें ।बेसन और नमक डालकर 2 मिनट भूनें । बाकी सभी सामग्री मिलाएं । ------------------------------ 13◆दही वाली हरी मिर्च ================= सामग्री : तेल 1 टेबल स्पून , राई-जीरा-हींग तड़के के लिए , हल्दी पाव टी स्पून , बड़े टुकड़ों में कटी हरी मिर्च 8-10 , नमक 1 टी स्पून , दही पाव कप । विधि : तेल गरम करके उसमें राई-जीरा -हींग का तड़का लगाएं ।फिर उसमें हल्दी , हरी मिर्च और नमक डालकर ढंककर पकाएं । मिर्च थोड़ी नरम हो जाएं तब उसे कटोरी से थोड़ा मसलकर उसमें दही मिलाएं ।अच्छे से मिलाकर दही का पानी सूखनें तक पकाएं । ------ 14◆शिमला मिर्च की चटनी ============== ==== सामग्री : लाल शिमला मिर्च 1 ;तेल 1 टेबल स्पून ; बारीक कटी प्याज पाव कप ; बारीक कटी हरी शिमला मिर्च 2 टेबल स्पून ; बारीक कटे टमाटर पाव कप ; नमक -चीनी स्वादानुसार । विधि : लाल शिमला मिर्च कों गैस की लौ पर पकड़कर उस पर काली बूंदें दिखने लगें और उसका छिलका सिकुड़ने लगें तब तक सेंके ।फिर उसे ढंककर 5 मिनट तक रखें ।फिर उसका छिलका उतारकर मिक्सी में पीस लें ।तेल गरम करके उसमें प्याज ; टमाटर अंर हरी शिमला मिर्च को थोड़ा नरम होने तक भूनें ।फिर उसमें पीसी शिमला मिर्च ; नमक और चीनी मिलाकर थोड़ा भून लें । ------------- 15◆हरी मिर्च मूंगफली की खर्डा चटनी ======================== सामग्री पीसने के लिए : हरी मिर्च 12-15 ;लहसुन की कलियां 15-20 ;हरा धनिया 2 टेबल स्पून ; मूंगफली पाव कप ; जीरा 1 टी स्पून ; नमक स्वादानुसार । सामग्री तड़के के लिए : तेल 1 टेबल स्पून ; नींबू का रस 1 टी स्पून । विधि : पीसने की सभी सामग्री मिलाकर थोड़ा दरदरा ( मोटा) पीस लें ।तड़के के लिए तेल गरम करके उसमें राई -जीरा -हींग का तड़का लगाकर फिर उसमें पीसी चटनी डालें । चटनी थोड़ी सूखी होने तक भूनिए । ---------------- 16◆लहसुन -सूखी लाल मिर्च की चटनी ========================= सामग्री : सूखी लाल मिर्च 7-8 ;लहसुन की कलियां 10-12 ;नमक 1 टी स्पून ; तेल 1 टेबल स्पून ; नींबू का रस 1 टी स्पून । विधि : लाल मिर्च को साफ करके 2-3 घंटे तक गरम पानी में भिगोकर रखें ।जल्दी हो तो मिर्च को पानी में थोड़ा पका लें ।मिर्च का पानी निथारकर उसमें लहसुन और नमक डालकर मुलायम पीस लें ।तेल गरम करके उसमें यह पीसी हुई चटनी थोड़ी भून लें और बाद में उसमें नींबू का रस मिलाएं । ------------ 17◆काचरी और सूखी लाल मिर्च की चटनी ========================= सामग्री चटनी के लिए : सूखी लाल मिर्च 8-10 ;सूखी काचरी 7-8 (यह राजस्थान की सूखी सब्जी है जिसे खटाई के लिए इस्तेमाल करते है । ) ;जीरा 1 टी स्पून ; नमक 1 टी स्पून । सामग्री तड़के के लिए : तेल 1 टेबल स्पून ; राई-जीरा-हींग । विधि : लाल मिर्च और काचरी को 1 घंटे तक गरम पानी में भिगोकर रखें ।फिर उसका पानी निथारकर उसमें जीरा और नमक डालकर मुलायम चटनी पीस लें ।तेल गरम करके उसमें राई-जीरा-हींग का तड़का लगाकर उसमें पीसी चटनी डालेः और थोड़ा भून लें । *पसंद हो तो इस चटनी में लहसुन भी डाल सकते हैं । * सूखी लाल मिर्च के बदले लाल मिर्च का पाउडर भी ले सकते हैं । ----------- 18◆हरी मिर्च का सालन ============= === सामग्री : तेल 2 टेबल स्पून ; राई-जीरा-हींग तड़के के लिए ; मैथीदाना 4-5 ;हल्दी पाव टी स्पून ; पतले गोल स्लाइस में कटी हरी मिर्च पाव कप ; इमली का गाढ़ा पल्प 2 टेबल स्पून ; भूने तिल 1 टेबल स्पून ; कसा हूआ सूखा नारियल 2 टेबल स्पून ; मूंगफली का चूरा 2 टेबल स्पून ; नमक-गुड़ स्वादानुसार । विधि : तेल गरम करके उसमें राई-जीरा-हींग का तड़का लगा लें ।फिर उसमें मैथीदाना ; हल्दी और हरी मिर्च डालकर थोड़ा भूनें ।आधा कप पानी डालकर मिर्च नरम होनें तक पकाएं ।फिर उसमें इमली का पल्प ; तिल ; नारियल ; मूंगफली का चूरा , नमक और गुड़ डालकर और थोड़ा पकाएं । ----------------- 19◆हरी मिर्च की खर्डा चटनी =============== ==== सामग्री : हरी मिर्च 12-15 ;लहसुन की कलियां 7-8 ; नमक 1 टी स्पून ; तेल 1 टेबल स्पून ; राई -जीरा-हींग तड़के के लिए । विधि : हरी मिर्च ; लहसुन और नमक मिलाकर दरदरा पीस लें ।तेल गरम करके उसमें राई-जीरा-हींग का तड़का लगाकर उसमें पीसी चटनी डालें और थोड़ा भूनें ।चाहो तो थोड़ा नींबू का रस मिलाएं । --------------------Astha sharma

29/04/2024

आज की टिप्स

1. ढोकले में कुनकुने पानी का ही प्रयोग करें. इस से ढोकला स्पंजी बनता है.

2. करेलों का कड़वापन दूर करने के लिए उन्हें खुरच कर सिरके में नमक व हलदी का बना घोल लगा दें. 1 घंटे बाद अच्छी तरह धो लें. कड़वापन दूर हो जाएगा.

3. धनियापुदीने की चटनी बनाते समय उस में पानी की जगह बर्फ के क्यूब्स डाल कर पीसें. चटनी कई दिनों तक हरी बनी रहेगी.

4. फूलेफूले स्वादिष्ठ पौपकौर्न बनाने के लिए उन्हें बनाने से थोड़ी देर पहले फ्रीजर में रख दें. फिर बनाएं. अच्छे फूलेगे.

5. आलू, गोभी आदि का अचारी परांठा बनाने के लिए आम या मिर्च के अचार को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें. परांठा बेलें. पहले उस पर अचार का पेस्ट लगाएं, फिर भरावन की सामग्री. परांठा बहुत ही स्वादिष्ठ बनेगा.

6. चाय बनाते समय यदि अदरक कम हो तो चाय बनने के बाद उस में कद्दूकस कर के अदरक डालें और एक उबाल लगा दें. चाय में अदरक का पूरा स्वाद आएगा.

7. मलाईकोफ्ता या दूसरे प्रकार के कोफ्ते बहुत मुलायम हों तो उन्हें बना कर 1 घंटा फ्रिज में रखें और फिर तैयार ग्रेवी में सर्व करते समय डालें. कोफ्ते बिखरेंगे नहीं.

8. शलगम की सब्जी बनानी हो तो पहले शलगम के टुकड़ों को थोड़े से तेल में सौते कर लें, साथ ही पालक के 2-3 पत्ते भी डाल दें. सब्जी स्वादिष्ठ बनेगी.

9. बचे सलाद को मिक्सी में पीस कर प्यूरी बनाएं और उसे आटे में गूंध कर रोटी या परांठे बनाएं. खाने में मजा आ जाएगा.

10. छोटी इलायची को चाय या किसी मीठी चीज में डालने के लिए पीसना हो तो उसे फ्रिज में रखें. ठंडी इलायची मिक्सी में बारीक पिसती है.

11. शाही पनीर, खसखसी आलू आदि बनाने में खसखस का प्रयोग होता है. मगर उसे हर समय पीसना आसान नहीं रहता. अत: खसखस को हलका रोस्ट करें, साथ ही चारों मगज और काजू टुकड़ा भी. सभी को मिक्स कर के मिक्सी में पाउडर बना कर रख लें. सब्जी बनाने से 1/2 घंटा पहले थोड़े से दही में या कुनकुने पानी में आवश्यकतानुसार भिगो दें और प्रयोग में लाएं.

12. भिंडी की चिपचिपाहट दूर करनी हो तो इस के लिए स्टील के चाकू में नीबू का रस लगाएं, फिर काटें. इस से भिंडी का लेस हाथों में नहीं लगेगा.

13. सूजी का हलवा बनाएं तो 1 कप सूजी में1 बड़ा चम्मच बेसन डाल कर भूनें और पानी की जगह दूध डालें. हलवा स्वादिष्ठ बनेगा.

14. उपमा बनाते समय 1 कप सूजी में लगभग एकचौथाई कप गाढ़ा दही फेंट कर पानी डालते समय मिलाएं. उपमा स्वादिष्ठ और खिलाखिला बनेगा.

15. खस्ता परांठे बनाने के लिए 2 कप आटे में 1/2 कप ताजा जमा दही डाल कर मांडें. परांठे खस्ता बनेंगे.

16. धुली उरद की दाल बनाते समय उस में 1 चम्मच धुली मूंग दाल व 1 बड़ा चम्मच दही डाल कर पकाएं. दाल स्वादिष्ठ बनेगी.

17. मूली व उस के पत्तों की भुजिया बनाते समय उस में थोड़ा सा भुना बेसन डाल दें. सब्जी तो स्वादिष्ठ होगी ही, साथ ही मूली की गंध भी नहीं आएगी.

18. मुलायम और अच्छी रोटी बनाने के लिए आटे में आधा पानी व आधा दूध डाल कर गूंधें. रोटियां अच्छी बनें

01/04/2024

🎉 Facebook recognized me as a top rising creator this week!

23/03/2024

बेटे की फरमाइश पर बनाई स्पेशल maggi बहुत ही स्वादिष्ट बनी है😋😋

19/03/2024

मुँह में घुलने वाली सुपर सॉफ्ट बालूशाही😋😋

10/01/2024

बेटे के स्कूल में food fest किया बहुत एंजॉय

14/12/2023

अगहन गुरुवार व्रत पूजा विधि।
#

Want your school to be the top-listed School/college in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address

Raipur
492001