27/01/2026
26 जनवरी 2026 को कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास, देशभक्ति और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। दिन की शुरुआत ध्वजारोहण (Flag Hoisting), राष्ट्रगान और तिरंगे को सलामी के साथ हुई। इसके बाद छात्रों द्वारा देशभक्ति के गीत, नृत्य, और नाटक प्रस्तुत किए गए, जो संविधान और देश की एकता पर केंद्रित थे।