25/04/2023
एग्रीविजन का मुख्य उद्देश्य कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा प्रणाली को भारतीय प्राचीन पद्धतियों के साथ समन्वय कर आधुनिक प्रणाली का विकास करना जिससे कि सतत कृषि विकास को सुनिश्चित किया जा सके और पर्यावरण को भी संतुलित रखा जाये साथ ही किसान समुदाय के उत्थान एवं समृद्धि इसके मुख्य आधर हैं । इस ध्येय की ओर अग्रसर होते हुए ।
"स्वावलंबी कृषि - आत्मनिर्भर भारत" विषय पर आधारित, एग्रीविजन का 7वां राष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थी कल्याण न्यास, भोपाल द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय; मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार एवं अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार, एन.ए.एस.सी. कॉम्प्लेक्स, भा.कृ.अनु.प., पूसा कॉम्प्लेक्स, नई-दिल्ली में 5-6 मई 2023 को आयोजित करने जा रहा है।
सम्मेलन के विषय निम्नलिखित हैं:
• कृषक उत्पादक संगठन द्वारा ग्रामीण समृद्धि
• निर्यातोन्मुखी कृषि
• कृषि में मूल्यवर्धन
• कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
• स्थानीय से वैश्विक स्टार्टअप को बढ़ावा देना
• समग्र पोषण हेतु श्री अन्न
• सतत कृषि हेतु प्राकृतिक खेती
• जलवायु समुथ्यान्शील कृषि अनुकूलन और न्यूनीकरण नीतियां
• कृषि यांत्रिकी में भारतीय कारीगरों की भूमिका
• स्वदेशी जैव विविधता का कृषि में उपयोग
• आधुनिक फसल सुधार प्रणाली द्वारा उन्नत किस्मों का विकास
• राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं कृषि शिक्षा
• कृषि में डिजिटल सूचना विज्ञान कृषि विस्तार और विपणन
• शहरी कृषि प्रगति और नई पहल
• कृषि में हरित ऊर्जा का उपयोग