17/09/2025
*आर. एम. डी सिंहगड स्प्रिंग डेल स्कूल, वारजे पुणे*
💫🎉14 सितंबर हिंदी दिवस समारोह🎉💫
14 सितंबर हिंदी दिवस बड़ी धूम-धाम, जोश, उत्साह के साथ मनाया गया l प्रमुख अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रधानाचार्या सौ. आशा ढोरे, व पर्यवेक्षिका सौ. स्मिता पलवेंचा और सौ.अर्चना बोरावके थे l समारोह की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा की पूजन से किया गया l जिसमें कविता पठन, कथा कथन, भाषण,नाटक, हिंदी के विज्ञापन, चुटकुले, पहेलियाँ आदि कलाओं को प्रस्तुत किया l इस समारोह में प्रथम कक्षा से लेकर कक्षा बारहवीं के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी कलाओं को प्रस्तुत किया l इस कार्यक्रम का समालोचन कक्षा नौवी छात्रा ईश्वरी राजगे ने की और कक्षा दसवी की छात्रा झील जैन ने आभार प्रकट किया l इस समारोह में हिंदी के अध्यापक श्री शिवशंकर ईश्वरकट्टी और सुनीता दास, तेजश्री अगस्ति, अर्चना मस्के,रंजना अंबर, अर्चना भणगे आदि अध्यापिकाओं का योगदान रहा l