Rajan Yadav

Rajan Yadav

Share

Student

29/01/2018

लोग जल जाते हैं मेरी मुस्कान पर क्योंकि
मैंने कभी दर्द की नुमाइश नहीं की

जिंदगी से जो मिला कबूल किया
किसी चीज की फरमाइश नहीं की

मुश्किल है समझ पाना मुझे क्योंकि
जीने के अलग है अंदाज मेरे

जब जहां जो मिला अपना लिया
ना मिला उसकी ख्वाहिश नहीं की।

माना कि औरों के मुकाबले कुछ ज्यादा पाया नहीं मैंने,

पर खुश हूं कि खुद को गिरा कर कुछ उठाया नही मैंने......

24/12/2017

Rajan Yadav

आपने चाय के कई शौकीन लोग देखे होंगे या आप हो सकता है की आप ही चाय के शौकीन हो लेकिन आप रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में अहम किरदार निभाने वाली चाय के बारे में कितना जानते है ? तो आइये जानते है चाय(Tea) से जुड़े कुछ
रोचक तथ्य एयर साथ ही इससे होने वाले फायदे व नुकसान भी ।

1. माना जाता है की सबसे पहली चाय ईसा से 2732 साल पहले चीन के सम्राट “शैन नुंग” द्वारा पी गई थी ।

2. दरअसल एक दिन चीन के एक राजा ‘शैन नुंग‘ के सामने रखे गर्म पानी के प्याले में, चाय की कुछ सूखी पत्तियाँ आकर गिरी जिससे पानी में रंग आ गया। जब राजा ने उसको पीया तो उन्हें स्वाद बहुत पसंद आया ओर बस चाय का
सफर शुरू हुआ ।

3. चाय,पानी के बाद सबसे अधिक पिया जाने वाला पाय पदार्थ है।

4. भारत में सन 1835 में चाय के पहले बाग लगाए गए।

5. पहले कुछ सदियों तक चाय का उपयोग एक दवाई के रूप में ही होता रहा,इसे रोज पीने की परंपरा पिछली सदी से ही शुरू हुई थी।

6. एक अनुमान के मुताबिक़ दुनियाभर में चाय की 1500 से भी ज्यादा किस्में हैं।

7. लेकिन काली चाय का इस्तेमाल कुल चाय के उपयोग का 75 प्रतीशत होता है।

8. अफ़गानिस्तान और ईरान का राष्ट्रीय पेय (National drink) चाय है।

9. भारत में चाय का उत्पादन मुख्य रूप से आसाम में होता है। चाय आसाम का ‘राजकीय पेय’ भी है।

10. चीन दुनिया में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश है भारत इस मामले में दूसरे स्थान पर है।

11. चाय का सालाना उत्पादन करीब 50 लाख टन से भी ज़्यादा है।

12. काली चाय की सबसे ज़्यादा खपत भारत ने ही होती है।

13. भारत में हर व्यक्ति हर साल करीब 750 ग्राम चाय का सेवन करता है।

14. अमेरिका में 80% चाय की खपत “Ice-Tea ” के रुप में होती है।

15. 82% रशियन हर रोज़ चाय पिते है।

16. तूर्की का लगभग हर व्यक्ति हर रोज़ करीब 10 कप चाय पीता है।

17. खाली पेट ब्लैक टी पीने से पेट फूलता है।

18. स्ट्रांग चाय पीने वालों को अल्सर होने का खतरा रहता है।

19. चाय में कैफीन, एल-थायनिन और थियोफाइलिन होता है। इससे खाली पेट पीने से अपच हो सकती है।

20. एक दिन में 4-5 कप चाय पीने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की संभावना हो सकती है।

21. चाय में एंटीऑक्सीडेंट शामिल होता है। चाय उम्र बढ़ने से आपके शरीर की रक्षा करती है।

22. रोज़ छह कप से अधिक चाय पीने से दिल की बीमारी होने का खतरा एक तिहाई तक कम हो सकता है।

23. चाय वास्तव में फ्लोराइड और में टैनिंन से बनी होती है जो प्‍लेग को दूर रखता है। इसीलिए स्वस्थ दांतों और मसूड़ों के लिए चाय लाभदायक है ।

धन्यवाद

13/12/2017

एक बेटा पढ़-लिख कर बहुत बड़ा आदमी बन गया .
पिता के स्वर्गवास के बाद माँ ने
हर तरह का काम करके उसे इस काबिल बना दिया था.

शादी के बाद पत्नी को माँ से शिकायत रहने लगी के
वो उन के स्टेटस मे फिट नहीं है.
लोगों को बताने मे उन्हें संकोच होता है कि
ये अनपढ़ उनकी सास-माँ है…!

बात बढ़ने पर बेटे ने… एक दिन माँ से कहा..

” माँ ”_ मै चाहता हूँ कि मै अब इस काबिल हो गयाहूँ कि कोई
भी क़र्ज़ अदा कर सकता हूँ मै और तुम दोनों सुखी रहें
इसलिए आज तुम मुझ पर किये गए अब तक के सारे
खर्च सूद और व्याज के साथ मिला कर बता दो .
मै वो अदा कर दूंगा…!

फिर हम अलग-अलग सुखी रहेंगे.
माँ ने सोच कर उत्तर दिया…

“बेटा”_ हिसाब ज़रा लम्बा है…. सोच कर बताना पडेगा मुझे.
थोडा वक्त चाहिए.

बेटे ने कहा माँ कोई ज़ल्दी नहीं है. दो-चार दिनों मे बता देना.

रात हुई, सब सो गए,
माँ ने एक लोटे मे पानी लिया और बेटे के कमरे मे आई.
बेटा जहाँ सो रहा था उसके एक ओर पानी डाल दिया.
बेटे ने करवट ले ली.
माँ ने दूसरी ओर भी पानी डाल दिया.
बेटे ने जिस ओर भी करवट ली माँ उसी ओर पानी डालती रही.

तब परेशान होकर बेटा उठ कर खीज कर.
बोला कि माँ ये क्या है ?
मेरे पूरे बिस्तर को पानी-पानी क्यूँ कर डाला..?

माँ बोली….

बेटा…. तुने मुझसे पूरी ज़िन्दगी का हिसाब बनानें को कहा था.
मै अभी ये हिसाब लगा रही थी कि मैंने कितनी रातें तेरे बचपन मे
तेरे बिस्तर गीला कर देने से जागते हुए काटीं हैं.
ये तो पहली रात है ओर तू अभी से घबरा गया ..?

मैंने अभी हिसाब तो शुरू भी नहीं किया है जिसे तू अदा कर पाए…!

माँ कि इस बात ने बेटे के ह्रदय को झगझोड़ के रख दिया.
फिर वो रात उसने सोचने मे ही गुज़ार दी. उसे ये अहसास हो गया था कि माँ का
क़र्ज़ आजीवन नहीं उतरा जा सकता.

माँ अगर शीतल छाया है. पिता बरगद है जिसके नीचे बेटा उन्मुक्त भाव से जीवन बिताता है.
माता अगर अपनी संतान के लिए हर दुःख उठाने को तैयार रहती है. तो पिता सारे जीवन उन्हें पीता ही रहता है.

हम तो बस उनके किये गए कार्यों को आगे बढ़ाकर अपने हित मे काम कर रहे हैं.
आखिर हमें भी तो अपने बच्चों से वही चाहिए ना ……..!

12/12/2017

Rajan Yadav
*"वसीयत और नसीहत"*

एक दौलतमंद इंसान ने अपने बेटे को वसीयत देते हुए कहा,

*"बेटा मेरे मरने के बाद मेरे पैरों में ये फटे हुऐ मोज़े (जुराबें) पहना देना, मेरी यह इक्छा जरूर पूरी करना ।*

पिता के मरते ही नहलाने के बाद, बेटे ने पंडितजी से पिता की आखरी इक्छा बताई ।

*पंडितजी ने कहा: हमारे धर्म में कुछ भी पहनाने की इज़ाज़त नही है।*

पर बेटे की ज़िद थी कि पिता की आखरी इक्छ पूरी हो ।

बहस इतनी बढ़ गई की शहर के पंडितों को जमा किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला ।

*इसी माहौल में एक व्यक्ति आया, और आकर बेटे के हाथ में पिता का लिखा हुआ खत दिया, जिस में पिता की नसीहत लिखी थी*

_*"मेरे प्यारे बेटे"*_

*देख रहे हो..? दौलत, बंगला, गाड़ी और बड़ी-बड़ी फैक्ट्री और फॉर्म हाउस के बाद भी, मैं एक फटा हुआ मोजा तक नहीं ले जा सकता ।*

*एक रोज़ तुम्हें भी मृत्यु आएगी, आगाह हो जाओ, तुम्हें भी एक सफ़ेद कपडे में ही जाना पड़ेगा ।*

*लिहाज़ा कोशिश करना,पैसों के लिए किसी को दुःख मत देना, ग़लत तरीक़े से पैसा ना कमाना, धन को धर्म के कार्य में ही लगाना ।*

*सबको यह जानने का हक है कि शरीर छूटने के बाद सिर्फ कर्म ही साथ जाएंगे"। लेकिन फिर भी आदमी तब तक धन के पीछे भागता रहता है जब तक उसका निधन नहीं हो जाता।*

*👉 1) जो आपसे दिल से बात करता है उसे कभी दिमाग से जवाब मत देना।*

*👉 2) एक साल मे 50 मित्र बनाना आम बात है। 50 साल तक एक मित्र से मित्रता निभाना खास बात है।*

*👉 3) एक वक्त था जब हम सोचते थे कि हमारा भी वक्त आएगा और एक ये वक्त है कि हम सोचते हैं कि वो भी क्या वक्त था।*

*👉 4) एक मिनट मे जिन्दगी नहीं बदलती पर एक मिनट सोच कर लिखा फैसला पूरी जिन्दगी बदल देता है।*

*👉 5) आप जीवन में कितने भी ऊॅचे क्यों न उठ जाएं, पर अपनी गरीबी और कठिनाई को कभी मत भूलिए।*

*👉 6) वाणी में भी अजीब शक्ति होती है। कड़वा बोलने वाले का शहद भी नहीं बिकता और मीठा बोलने वाले की मिर्ची भी बिक जाती है।*

*👉 7) जीवन में सबसे बड़ी खुशी उस काम को करने में है जिसे लोग कहते हैं कि तुम नही कर सकते हो।*

*👉 8) इंसान एक दुकान है और जुबान उसका ताला। ताला खुलता है, तभी मालूम होता है कि दुकान सोने की है या कोयले की।*

*👉 9) कामयाब होने के लिए जिन्दगी में कुछ ऐसा काम करो कि लोग आपका नाम Face book पे नही Google पे सर्च करें।*

*👉 10) दुनिया विरोध करे तुम डरो मत, क्योंकि जिस पेङ पर फल लगते है दुनिया उसे ही पत्थर मारती है।*

*👉 11) जीत और हार आपकी सोच पर ही निर्भर है। मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत होगी।*

*👉 12) दुनिया की सबसे सस्ती चीज है सलाह, एक से मांगो हजारो से मिलती है। सहयोग हजारों से मांगो एक से मिलता है।*

*👉 13) मैने धन से कहा कि तुम एक कागज के टुकड़े हो। धन मुस्कराया और बोला बिल्कुल मैं एक कागज का टुकड़ा हूँ, लेकिन मैने आज तक जिंदगी में कूड़ेदान का मुंह नहीं देखा।*

*👉 14) आंधियों ने लाख बढ़ाया हौसला धूल का, दो बूंद बारिश ने औकात बता दी।*

*👉 15) जब एक रोटी के चार टुकड़े हों और खाने वाले पांच हों, तब मुझे भूख नहीं है, ऐसा कहने वाला कौन है.? सिर्फ "माँ"।*

*👉 16) जब लोग आपकी नकल करने लगें तो समझ लेना चाहिए कि आप जीवन में सफल हो रहे हैं।*

*👉 17) मत फेंक पत्थर पानी में, उसे भी कोई पीता है।*
*मत रहो यूं उदास जिन्दगी में, तुम्हें देखकर भी कोई जीता है*।।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Photos from Rajan Yadav's post 11/12/2017

शादी मुबारक हो राजन यादव की तरफ से,

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की हुई शादी...

लगभग चार साल के अफेयर के बाद क्रिकेटर विराट और फिल्म स्टार अनुष्का ने इटली में की शादी

तमाम अफवाहों और कयासों के बीच क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है. इन दोनों ने इटली में शादी की. फिल्म पत्रिका फिल्मफेयर ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है. समाचार एजेंसी एएनआई ने भी ट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की है.

इससे पहले शादी से जुड़ी तमाम खबरें आई थीं. खबरें आईं कि इटली के बोर्गो फिनोचीतो नाम के होटल में इस शादी का कार्यक्रम रखा गया है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का ये फेवरेट होटल शादियों के लिए मशहूर दुनिया के 20 सबसे महंगे होटलों में शामिल है.


विराट कोहली ने जिन लोगों को शादी में बुलाया, उसे लेकर भी लगातार अफवाहें रहीं. लेकिन अब अगर तेजी से आ रही खबरों से अफवाहें थम जाएंगी. बल्कि आधिकारिक तौर पर विराट और अनुष्का थोड़ी देर में शादी की पुष्टि करने वाले हैं.

कहां और किस अंदाज में हुई शादी

विराट और अनुष्का की शादी टस्कनी के नजदीक एक 800 साल पुराने गांव में हुई है, जिसे अब एक रिजॉर्ट में बदल दिया गया है. इस रिजॉर्ट का नाम बोर्गो फिनोशिएतो (Borgo Finocchieto) है. ये वही जगह है जहां इस साल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गए थे. पहले खबर थी कि विराट और अनुष्का मिलान में शादी करने वाले हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

सूत्रों के मुताबिक, यह जोड़ा 4 जनवरी को बांद्रा के फैमिली कोर्ट में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करवाएगा. फिल्मफेयर के मुताबिक, इस साल अगस्त में श्रीलंका में विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की तारीख फाइनल हो गई थी.

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को रीगल रिजॉर्ट में भांगड़ा डांसर का ग्रुप दाखिल होते देखा गया. उसके बाद रिजॉर्ट से नाचने गाने की आवाजें आने लगीं. बोर्गो फिनोशिएतो इटली के वाइन कैपिटल मॉन्टालसिनो से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है. यह रिजॉर्ट लॉन और वाइन यार्ड्स से घिरा हुआ है.

विराट और अनुष्का ने शादी के बाद ट्वीट कर कहा 'थैंक यू'

नवविवाहित जोड़े ने ट्वीट करके लिखा कि आज हम दोनों ने एक-दूसरे से हमेशा के लिए प्यार के बंधन में बंधने का वादा किया है

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है. इन दोनों ने इटली में शादी की. शादी के बाद दोनों ने एक जैसा ट्वीट करके सभी को अपनी शादी की खबर देते हुए. सबका आभार जताया है.

नवविवाहित जोड़े ने ट्वीट करके लिखा कि आज हम दोनों ने एक-दूसरे से हमेशा के लिए प्यार के बंधन में बंधने का वादा किया है. हम दोनों को आप सभी लोगों को यह खबर बताने में बेहद खुशी हो रही है. यह खूबसूरत दिन परिवार वालों, फैंस और शुभचिंतकों के प्यार और समर्थन के बेहद खास हो गया है. हमारे जीवन के सफर के इस खास पल का हिस्सा बनने केलिए धन्यवाद.

Today we have promised each other to be bound in love for ever. We are truly blessed to share the news with you.This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey.

— Virat Kohli () December 11, 2017

Today we have promised each other to be bound in love forever. We are truly blessed to share the news with you. This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey.

— Anushka Sharma () December 11, 2017

अनुष्का और विराट के ट्वीट बिल्कुल एक हैं लेकिन दोनों ने अलग-अलग तस्वीरें ट्वीट के साथ लगाई हैं.

विराट-अनुष्का की लव स्टोरी : मिले, बिछड़े और फिर आए करीब

कैसे करीब आए विराट और अनुष्का, दोस्ती से प्यार तक पूरी कहानी

31 दिसंबर 2013 की रात थी. मुंबई में नए साल के स्वागत में रात गुलजार थी. भारतीय क्रिकेट टीम 25 दिन के दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस लौट रही थी. एयरपोर्ट के बाहर एक लग्जरी बस खिलाड़ियों का इंतजार कर रही थी. जो उन्हें होटल ले जाने वाली थी. सारे खिलाड़ी एक-एक करके बस में बैठ गए, केवल विराट कोहली को छोड़कर.

अपने साथियों को विदा करने के बाद वह एयरपोर्ट पर ही किसी का इंतजार करते रहे. कुछ देर बाद एक BMW कार वहां पहुंची. वह इसमें बैठकर वरसोवा की ओर चल पड़े. एयरपोर्ट पर विराट की तस्वीरें खींचने में जुटी मीडिया से यह छिप नहीं सका कि वह कार किसकी थी. यह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कार थी. उन दिनों विराट और अनुष्का की दोस्ती की चर्चा होने लगी थी. जब कार चली तो एक उत्साही कैमरामैन ने कार को फॉलो किया. कार वरसोवा के अंबरनाथ टॉवर में घुसी, इसी टॉवर में अनुष्का डूप्लेक्स अपार्टमेंट है. कैमरामैन फ्लैट के बाहर घंटों इंतजार करता रहा कि कुछ ही देर में विराट और अनुष्का नए साल का जश्न मनाने के लिए किसी होटल जाएंगे, तब वह दोनों की फोटो क्लिक करेगा. लेकिन दोनों में से कोई बाहर नहीं निकला, उन्होंने नए साल का जश्न फ्लैट में ही मनाया. अगले दिन अनुष्का की कार में सवार होते विराट की फोटो सभी अखबारों में प्रमुखता से छपी थी.

रिश्तों में दिखने लगी गर्माहट

बताते हैं कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने से पहले भी विराट अनुष्का के अपार्टमेंट में गए थे. अपार्टमेंट के कुछ लोगों ने दोनों आधीरात से कुछ पहले पार्किंग एरिया में देखा. वह दक्षिण अफ्रीका जाने के लिए वहीं से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे. इसके बाद जब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना था तो उससे पहले भी विराट मुंबई में अनुष्का के फ्लैट में करीब चार दिन उनके साथ रहे. ये दोनों के रिश्तों में आई गर्माहट का संकेत दे रही थी. अनुष्का भी शूटिंग के बीच समय निकालकर न्यूजीलैंड पहुंच गईं. इसका पता तब चला जब एक प्रशंसक ने न्यूजीलैंड की सड़क पर घूमते इस लवबर्ड की तस्वीर खींच कर ट्विटर पर पोस्ट कर दी.

पहली मुलाकात

अगस्त 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान विराट और अनुष्का की मुलाकात हुई थी. इसके बाद वो अच्छे दोस्त बन गए. दोनों अक्सर साथ-साथ देखे जाने लगे. मुलाकातें बढ़ गईं. हालांकि इन मुलाकातों के बाद भी दोनों लगातार रिश्ते से इनकार करते रहे. उन्हीं दिनों अनुष्का ने एक इंटरव्यू में कहा था, "जो भी खबरें आती हैं, जरूरी नहीं कि वे सच ही हों. यदि आप मुझसे पूछें कि क्या विराट मेरे घर आए? तो हां. क्या वह मेरे दोस्त हैं? हां. क्या मैं उन्हें जानती हूं? हां. लेकिन दूसरे भी कारण हैं, जो लोग नहीं जानते. हमने एक ऐड साथ में किया है. मैं उनके साथ ऐरोगेंट थी, क्योंकि मुझे लगता था कि वह भी ऐरोगेंट हैं, लेकिन जब मैं उनसे मिली, तब जाना कि वह सहज, बुद्धिमान और ज़िंदादिल व्यक्ति हैं. तीन दिन की शूटिंग थी. शूटिंग के दूसरे दिन मैंने अपने दोस्तों को नए घर की खुशी में डिनर पर इनवाइट किया, उन्हें भी बुलाया. वहीं से ये गॉसिप शुरू हुई. उस पार्टी में दूसरे लोग भी थे, लेकिन किसी और को खबर नहीं बनाया गया."

लेकिन सच्चाई यही थी कि दोनों में प्यार होने लगा था. दोनों एक दूसरे का साथ खुश रहने लगे थे. दोनों कोशिश करते थे कि एक दूसरे के साथ समय गुजार सकें. एक बार अनुष्का कोलंबो में चल रही शूटिंग छोड़कर एक दिन के लिए विराट से मिलने मुंबई आ गई थीं. फिर जब वह श्रीलंका में बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग कर रही थीं तो विराट वहां पहुंच गए. दोनों ने ज्यादातर वक्त होटल में ही बिताया. विराट फिल्म के सेट पर नहीं गए, ताकि मीडिया की नजरों से बचे रहें. दोनों श्रीलंका की कुछ खूबसूरत जगहों पर भी घूमे. इसके बाद अनुष्का का 26वां जन्मदिन मनाने के लिए वह उदयपुर पहुंच गए थे. उन दिनों अनुष्का किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं.

तब सार्वजनिक तौर पर नजर आए

अक्टूबर 2014 में इंडियन सुपर लीग के मैच के दौरान दोनों स्टेडियम में सार्वजनिक तौर पर साथ नजर आए. जाहिर था कि अब वो ये झिझक मिटाने लगे थे कि उन्हें कोई साथ-साथ नहीं देखे. यानी दोनों दोस्ती को नए स्तर पर ले जाने का मन बना चुके थे. तब एक बात और हुई नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में जब विराट बैटिंग कर रहे थे, तब वीआईपी दर्शक दीर्घा में अनुष्का मौजूद थी. शतक लगाने के बाद विराट ने अपने बल्ले को हवा में अनुष्का की ओर किया और हवाई चुंबन उछाल दिया. मानो ये शतक उनकी सबसे अच्छी दोस्त के लिए था.

एक इवेंट में विराट ने पहली बार रिलेशनशिप की बात मान ली. उन्होंने कहा, सबकुछ ओपन है. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. अनुष्का ने भी एक इवेंट में कुछ इसी तरह की बात कही कि वह और विराट कुछ नहीं छिपा रहे हैं.

फिर ब्रेकअप की खबरें

साल 2016 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आने लगीं. दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. ट्विटर पर भी एक दूसरे से दूरी बना ली. दोनों एक दूसरे के बारे में सवाल पूछने पर नाराज होने लगे. इसका सब अपने-अपने तरीके से मतलब निकालने लगे. किसी ने लिखा विराट इस बात से नाराज हैं कि अनुष्का ने पुरुषों की मैगजीन के लिए सेक्सी तस्वीरें खिंचाई हैं. खबरें आई कि इसे लेकर फोन पर दोनों के बीच नोक-झोंक भी हो गई. हालांकि ब्रेकअप की इन खबरों के बीच दोनों 'सुल्तान' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए. यह पार्टी सलमान ने रखी थी. इसके बाद लोगों को लगा कि मतभेद खत्म हो चुके हैं. लेकिन दरार कहीं अधिक चौड़ी होती महसूस होने लगी. अंदाज लगाया गया कि विराट का अनुष्का के लिए जरूरत से ज्यादा पजेसिव होना उनके रिश्ते को खराब कर रहा है.

क्या पैसा था रिश्ते में दरार का कारण

कहा गया कि विराट ने अनुष्का की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में काफी पैसा लगाया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई. जब विराट ने अपने नुकसान के बारे में अनुष्का से कहा तो वह अपसेट हो गईं. उन्हें ये बात बहुत बुरी लगी और उन्होंने दूरी बनानी शुरू कर दी. कहा जाता है कि इसी दौरान विराट को समझ में आया कि अनुष्का ही उनका सच्चा प्यार है और इसके बाद उन्होंने अनुष्का को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. साल 2016 खत्म होते-होते उनकी प्यार की गाड़ी फिर पटरी पर आती दिखनी लगी.

जब विराट ने किया लवलेडी का बचाव

साफ दिख रहा था कि ब्रेकअप का असर विराट के प्रदर्शन पर पड़ रहा है. वह अच्छी पारियां नहीं खेल पा रहे थे. जब भी वह कोई खराब पारी खेलकर लौटते तो ट्रोल आर्मी सोशल मीडिया पर अनुष्का को खलनायक बनाने में जुट जाती. उनके बारे में तमाम बातें लिखी जाने लगीं. अनुष्का को ट्रोल किया जाने लगा. ऐसे में एक दिन इंस्टाग्राम पर विराट ने शेम शीर्षक के साथ ऐसा करने वालों को जमकर लताड़ा. जेंटलमैन विराट उनका जितना बचाव कर सकते थे, उन्होंने किया.

फिर बजने लगा प्रेम राग

देश चाहता था कि दोनों करीब आएं. प्रेम की परीकथा फिर मधुर संगीत की तरह फिजाओं में बिखरने लगे और ऐसा हो गया. विराट अपनी नुष्की को मनाने में कामयाब हो गए. युवराज सिंह और हेजल की शादी की पार्टी में दोनों साथ आए. दोनों ने जमकर डांस किया. साल 2017 में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर विराट ने अनुष्का और अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया. अनुष्का और अपनी फोटो शेयर करते हुए विराट ने लिखा, "आप मेरी जिंदगी में हो तो मेरा हर दिन वैलेंटाइन डे है." इसके बाद अलग-अलग मौकों पर विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार जाहिर किया. दोनों के फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें 'विरुष्का' (Virushka) बुलाते हैं।

28/11/2017

🌷 सोच का फ़र्क 😊

एक शहर में एक धनी व्यक्ति रहता था, उसके पास बहुत पैसा था और उसे इस बात पर बहुत घमंड भी था| एक बार किसी कारण से उसकी आँखों में इंफेक्शन हो गया|

आँखों में बुरी तरह जलन होती थी, वह डॉक्टर के पास गया लेकिन डॉक्टर उसकी इस बीमारी का इलाज नहीं कर पाया| सेठ के पास बहुत पैसा था उसने देश विदेश से बहुत सारे नीम- हकीम और डॉक्टर बुलाए| एक बड़े डॉक्टर ने बताया की आपकी आँखों में एलर्जी है| आपको कुछ दिन तक सिर्फ़ हरा रंग ही देखना होगा और कोई और रंग देखेंगे तो आपकी आँखों को परेशानी होगी|
अब क्या था, सेठ ने बड़े बड़े पेंटरों को बुलाया और पूरे महल को हरे रंग से रंगने के लिए कहा| वह बोला- मुझे हरे रंग से अलावा कोई और रंग दिखाई नहीं देना चाहिए मैं जहाँ से भी गुजरूँ, हर जगह हरा रंग कर दो|

इस काम में बहुत पैसा खर्च हो रहा था लेकिन फिर भी सेठ की नज़र किसी अलग रंग पर पड़ ही जाती थी क्यूंकी पूरे नगर को हरे रंग से रंगना को संभव ही नहीं था, सेठ दिन प्रतिदिन पेंट कराने के लिए पैसा खर्च करता जा रहा था|

वहीं शहर के एक सज्जन पुरुष गुजर रहा था उसने चारों तरफ हरा रंग देखकर लोगों से कारण पूछा| सारी बात सुनकर वह सेठ के पास गया और बोला सेठ जी आपको इतना पैसा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है मेरे पास आपकी परेशानी का एक छोटा सा हल है.. आप हरा चश्मा क्यूँ नहीं खरीद लेते फिर सब कुछ हरा हो जाएगा|

सेठ की आँख खुली की खुली रह गयी उसके दिमाग़ में यह शानदार विचार आया ही नहीं वह बेकार में इतना पैसा खर्च किए जा रहा था|

शिक्षा 😊
" आप पूरे संसार को हरे रंग से नहीं रंग सकते। "
आप अपना नज़रिया बदल लें और पूरा संसार आपको वैसा ही दिखने लगेगा। यदि आप पूरी दुनियां को
बदलना चाहते हैं तो पहले अपने आपको बदलिए।

Change your thoughts
And you change your world.
Jai shree krishna

27/11/2017

गांव के टाट-पट्टी वाले हिंदी मीडियम स्कूल से निकलने वाली IAS अॉफिसर सुरभि गौतम

जो पढ़ी थी कभी टाट-पट्टी वाले स्कूल में आज वो बैठती है IAS की कुर्सी पर...

यूनिवर्सिटी टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट सतना की सुरभि गौतम को 2016 के सीविल सर्विसिज़ एग्ज़ाम में 50वीं रैंक हासिल हुई थी। इनकी 12वीं तक की पढ़ाई गांव के हिंदी मीडियम स्कूल से हुई। सुरभि उन लोगों के लिए एक करारा जवाब हैं, जिन्हें या तो अपने हिंदी होने पर शर्म आती है या फिर जो हिंदी को बहुत गया गुज़रा समझते हैं, लेकिन सुरभि गर्व से कहती हैं कि उनकी पहली से लेकर बारहवीं तक की पढ़ाई हिंदी मीडियम स्कूल से हुई

IAS बनने का सपना सुरभि ने 10वीं क्लास से ही देखा शुरू कर दिया था। दसवीं में सुरभि को 93.4 प्रतिशत अंक मिले थे। सुरभि #सतना के अमदरा गांव की रहने वाली हैं। पिता मैहर सिविल कोर्ट में वकील हैं और मां सुशीला गौतम शिक्षिका।

IAS अॉफिसर सुरभि गौतम ने वो सब कर दिखाया जो अंग्रेजी से पढ़ने वाले भी करते हैं। ज़िंदगी में कुछ भी बेहतर करने के लिए कभी भाषा रुकावट नहीं बनती, वो तो हमारे समाज ने खुद को भाषाओं की बेड़ियों में बांध रखा है। ये वहीं बेड़ियां हैं, जो कभी-कभी देश को दो हिस्सों में बांटती हैं, एक हिस्सा अंग्रेजी और दूसरा हिस्सा हिंदी!

किसी ने सही ही कहा, पूत के पैर पालने में ही दिख जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल सतना के अमदरा गांव की बेटी सुरभि गौतम का भी है। सुरभि के पिता मैहर सिविल कोर्ट में वकील हैं और मां डॉ. सुशीला गौतम अमदरा हायर सैकेंड्री स्कूल में शिक्षिका हैं। सुरभि बचपन से ही पढ़ने में मेधावी रही हैं। हाईस्कूल में सुरभि को 93.4 प्रतिशत अंक मिले थे। यही वो नंबर थे, जिन्होंने सुरभि के सपनों और सफलता की नींव रखी। इन्हीं नंबरों के बाद से सुरभि ने कलेक्टर बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था। इनकी सफलता ने उन सभी एशो आरामों को खारिज किया है, जिनकी मदद से बड़े-बड़े पद हासिल किये जाते हैं।

सुरभि एक छोटे से गांव अमदरा की रहने वाली हैं। अमदरा से ही उन्होंने अपनी बारहवीं तक की पढ़ाई की। 12वीं तक वो एक ऐसे स्कूल में पढ़ीं, जिस स्कूल में मूलभूत जरूरतों का गहरा अभाव था। वहां न तो अच्छे टीचर थे और न ही पढ़ाई लिखाई की अच्छी व्यवस्था। किताबें समय पर नहीं मिलती थीं। सुरभि के गांव में बिजली पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं थी। बचपन के दिनों में सुरभि को लाटेन जला कर रात में पढ़ाई करनी पड़ती थी।

बारहवीं के बाद सुरभि ने स्टेट इंजीनियरिंग का एंट्रेंस एग्ज़ामदिया। एंट्रेंस एग्ज़ाम में उनके काफी अच्छे नंबर आये, जिससे वो शहर के किसी भी सरकारी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए मान्य हो गईं। सुरभि ने भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन्समें इंजीनियरिंग की। यहां भी उन्होंने टॉप करने की आदत नहीं छोड़ी और गोल्ड मेडल हासिल करने के साथ-साथ यूनिवर्सिटी टॉप कर ली।

कॉलेज के बाद सुरभि ने BARC (एक साल न्यूक्लियर साईंटिस्ट के तौर पर जुड़ी रहीं) , GATE, ISRO (अॉल इंडिया दूसरा स्थान मिला), SAIL (इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर उन्हें कॉल भी आया) , MPPSC PRE, SSC LGL, दिल्ली पुलिस और FCI की परीक्षाएं अच्छे नंबरों से पास कीं। 2013 के IES एग्ज़ाम में सुरभि को अॉल इंडिया फर्स्ट रैंक मिली और इन सबके बाद 2016 के IAS एग्ज़ाम में उन्हें अॉल इंडिया 50वीं रैंक मिली। सुरभि की प्रतिभा सचमुच बहुत दुर्लभ हैं। उन्होंने हर परीक्षा फर्स्ट अटैंप्ट में ही पास की है, वो भी अच्छे नंबरों से।
सुरभि बचपन से ही एक जिम्मेदार और महत्वकांक्षी लड़की रही हैं। वो हमेशा से कुछ करना चाहती थीं। उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा उनके पेरेंट्स रहे, जिन्होंने उनका हर परिस्थिति में मार्गदर्शन किया। सुरभि ने कभी किसी भी विषय के लिए ट्यूशन नहीं लिया। उन्होंने सेल्फ स्टडी से सबकुछ हासिल किया। न तो उन्हें सही समय पर किताबें मिलती थीं और न ही अच्छा स्कूल मिला, लेकिन उन्होंने वो कर दिखा, जो अच्छे-अच्छे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी नहीं कर पाते। सुरभि कहती हैं, "मेरा स्कूल और वहां का एजुकेशन सिस्टम काफी खराब था। स्कूल में कोई पढ़ाई नहीं होती थी, तो मेरी पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी मुझ पर और मेरे पेरेंट्स पर ही थी। मैं हमेशा सोचती थी, कि मुझे भी अच्छा स्कूल मिलता, काश मेरे स्कूल की भी एक बस होती, मैं भी यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल जाती, लेकिन उसके लिए मैं अफसोस नहीं करती, क्योंकि मेरे अभावों ने ही मुझे एंबिशियस बना दिया और मैं हर फील्ड में सबसे अच्छा करने की कोशिश करती थी।"

12वीं क्लास तक सुरभि को रिमेटिक फीवर की समस्या थी, जिसके चलते उनके पेरेंट्स उन्हें हर 15 दिन में गांव से 120 किमी दूर जबलपुर डॉक्टर के पास लेकर जाया करते थे। इस समस्या के दौरान सुरभि को शारीरिक तौर पर तेज़ दर्द का सामना करना पड़ता था। उनकी हड्डियां कमज़ोर हो चुकी थीं। हर पंद्रह दिन में उन्हें हाई डोज़ इंजेक्शन दिया जाता था। इस इंजेक्शन के लगने के बाद भी सुरभि 3-4 दिन तक बुखार में रहती थीं, लेकिन फिर भी इस बहादुर लड़की ने हार नहीं मानी। आज के बच्चों से सुरभि कहना चाहती हैं, कि "मैंने कॉलेज की पढ़ाई बहुत अच्छे से और काफी मेहनत से की थी। मैंने कभी कोई कोचिंग नहीं ली। अगर आपको आसानी से कोचिंग मिल रही है तो चले जाईये, वरना चीज़ों को स्टेक पर रखकर कोचिंग जाने की कोई ज़रूरत नहीं है। ग्रेजुएशन के टाईम पर ही ग्रेजुएशन के सब्जेक्ट्स बहुत अच्छे से पढ़ें। अगर कॉलेज अच्छा नहीं है, तो भी। क्योंकि मेरा कॉलेज भी कोई बहुत अच्छा कॉलेज नहीं थी। वो एक नॉर्मल इंजीनियरिंग कॉलेज था।"

कॉलेज के बाद सुरभि का पहला प्लेसमेंट TCS (टाटा कंसलटेन्सी) में हुआ था लेकिन उन्होंने उस नौकरी को जॉइन नहीं किया, क्योंकि उनकी दुनिया और सपने इससे भी बड़े थे। कॉलेज के बाद ही 2द साल की उम्र में सुरभि ने BARC की परिक्षा दी और इंटरव्यू निकाल लिया। BARC का इंटरव्यू काफी मुश्किल होता है। इस इंटरव्यू को क्लियर करने के बाद सुरभि का कॉन्फिडेंस काफी बढ़ा। ट्रेनिंग के दौरान ही सुरभि ने IAS की तैयारी की। उन्होंने अपनी सिविल सर्विसिज़ की पूरी तैयारी सेल्फ स्टडीज़ से की। बिना किसी की मदद लिए, वो भी इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंगजैसा मुश्किल सब्जेक्ट चुन कर। सुरभि अपना 25वां जन्मदिनमसूरी की LBSNAA (लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी अॉफ एडमिनिस्ट्रेशन) में मनाना चाहती थीं और उनकी चाहत साकार भी हो गई। वो कहती हैं, कि "सपने देखिये, सपने देखने के पैसे नहीं लगते और बड़े सपने देखिये। उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करिये। इतनी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यदि मैं आगे बढ़ सकती हूं, इतने सारे एग्ज़ाम्स क्लियर कर सकती हूं, टॉप कर सकती हूं, तो आप क्यों नहीं? सपने सच होते हैं, बस आपको उन पर भरोसा होना चाहिए।"

बात चाहे अभावों की हो या किसी भी तरह के शारीरिक कष्ट की, अंग्रेजी न आने की हो या गांव में टाट-पट्टी वाले स्कूल में पढ़ने की, दुनिया का कोई भी अभाव सुरभि को IAS बनने से नहीं रोक पाया। सुरभि जीवंत उदाहरण हैं इस समाज के लिए, क्योंकि अगर भरोसा है, तो सपने सचमुच सच होते हैं।

26/11/2017

☜☆☞gk with Rk (Rajan yadav)☜☆☞

नमस्कार, जीवन के 6 सत्य

1. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने खूबसूरत हैं ?

क्योंकि..लँगूर और गोरिल्ला भी अपनी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेते हैं..

2. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका शरीर कितना विशाल और मज़बूत है ?

क्योंकि...श्मशान तक आप अपने आपको नहीं ले जा सकते....

3. आप कितने भी लम्बे क्यों न हों,,

मगर आने वाले कल को आप नहीं देख सकते...

4. कोई फर्क नहीं पड़ता कि , आपकी त्वचा कितनी गोरी और चमकदार है..

क्योंकि...अँधेरे में रोशनी की जरूरत पड़ती ही है...

5 . कोई फर्क नहीं पड़ता कि " आप " नहीं हँसेंगे तो सभ्य कहलायेंगे ?

क्यूंकि ..." आप " पर हंसने के लिए दुनिया खड़ी है ?

6. कोई फर्क नहीं पड़ता कि ,आप कितने अमीर हैं ? और दर्जनों गाड़ियाँ आपके पास हैं ?

क्योंकि...घर के बाथरूम तक आपको चल के ही जाना पड़ेगा...

इसलिए संभल के चलिए... संभल के बोलिए... ज़िन्दगी का सफर छोटा है , हँसते हँसते काटिये , आनंद आएगा ।

सदैव मुस्कुराते रहिये ।। धन्यवाद।।

Photos from Rajan Yadav's post 24/11/2017

नमस्कार, धीरे धीरे पढिये पसंद आएगा...

👌मुसीबत में अगर मदद मांगो तो सोच कर मागना क्योंकि मुसीबत थोड़ी देर की होती है और एहसान जिंदगी भर का.....

👌कल एक इन्सान रोटी मांगकर ले गया और करोड़ों कि दुआयें दे गया, पता ही नहीँ चला की, गरीब वो था की मैं....

👌जिस घाव से खून नहीं निकलता, समझ लेना वो ज़ख्म किसी अपने ने ही दिया है..

👌बचपन भी कमाल का था खेलते खेलते चाहें छत पर सोयें या ज़मीन पर, आँख बिस्तर पर ही खुलती थी...

👌खोए हुए हम खुद हैं, और ढूंढते भगवान को हैं...

👌अहंकार दिखा के किसी रिश्ते को तोड़ने से अच्छा है कि माफ़ी मांगकर वो रिश्ता निभाया जाये....

👌जिन्दगी तेरी भी अजब परिभाषा है.. सँवर गई तो जन्नत, नहीं तो सिर्फ तमाशा है...

👌खुशीयाँ तकदीर में होनी चाहिये, तस्वीर मे तो हर कोई मुस्कुराता है...

👌ज़िंदगी भी वीडियो गेम सी हो गयी है एक लेवल क्रॉस करो तो अगला लेवल और मुश्किल आ जाता हैं.....

👌इतनी चाहत तो लाखों रुपये पाने की भी नही होती, जितनी बचपन की तस्वीर देखकर बचपन में जाने की होती है.......

👌हमेशा छोटी छोटी गलतियों से बचने की कोशिश किया करो, क्योंकि इन्सान पहाड़ो से नहीं पत्थरों से ठोकर खाता है..

दिल को छुआ हो तो शेयर अवश्य करें 😊
धन्यवाद

24/11/2017

gk with Rk (Rajan Yadav)👈 👇

हमारे सभी के जीवन में संगीत का महत्व हैं. पता नही क्यों लेकिन संगीत सुनने से हमारे अंदर एक ग़ज़ब का हौंसला पैदा हो जाता हैं. तो चलिए जानिए संगीत से जुड़ी बातें।

1. काम करते समय music सनने से हमारी कार्य क्षमता बढ़ जाती हैं. अगर बैकग्राउंड में हल्का संगीत बज रहा हो तो आप काम को अधिक ध्यान से करते हैं.

2. आदमी को music की भी वैसी ही लत लग सकती है जैसे drugs की लगती हैं.

3. हमारा पसंदीदा गाना हमें इसलिए पसंद होता हैं क्योकिं वैसी ही कोई घटना हमारे असल जीवन में घट चुकी होती हैं.

4. आप जो गाना सुन रहे होते है आपकी धड़कन भी वही गाना गुनगुनाने लगती हैं.

5. अगर फूलों को संगीत सुनाया जाए तो वह जल्दी बढ़ते हैं.

6. आप जिस तरह का music सुनते हैं दुनिया को भी बिल्कुल उसी तरह देखते हैं.

7. Headphones लगाकर गाना सुनने से कानों में बैक्टीरिया की संख्या 700 गुना तक बढ़ जाती हैं.

8. Musicians की जीवन प्रत्याशा जिम्बाब्वे के लोगो की तरह हैं: धरती पर सबसे कम.

9. दुनिया का सबसे महंगा instrument ‘stradivarius violin‘ 2011 में 159 लाख US डॉलर में बिका था. एक वायलिन को बनाने में 70 तरह की लकड़ी का प्रयोग होता है.

10. रोज म्यूजिक सुनना आपके दिमाग की सरंचना को बदल देता हैं.

11.' Happy Birthday to You' का original lyrics ‘Good Morning to You’ था.

12. कई बार ये होता हैं कि कोई गाना हमारे दिमाग में बैठ जाता हैं और पूरा दिन उसे ही गुनगुनाते रहते है इसे “Earworm” कहते हैं.

13. दुनिया का सबसे तेज रैपर है NoClue. ( 51.27 second में 723 शब्द)

14. गर्भ में पल रहा बच्चा संगीत सुनते समय ज्यादा प्रतिक्रिया करता हैं.

15. अमेरिका में जब 1000$ का music बिकता हैं तब उसे 23$ की कमाई होती हैं.

16. Metallica पहला और आखिरी म्यूजिक बैंड था जो सातो महाद्वीप में बजाया गया.

17. Eminem ने ‘THE REAL SLIM SHADY‘ एल्बम रिलीज़ के सिर्फ 3 घंटे पहले लिखा और record किया था.

18. सितार वाद्दयंत्र को बनाने के लिए कद्दू का प्रयोग होता हैं.

19. फिनलैंड के सभी राज्यों के पास इतने Heavy metal band हैं कि जो किसी देश के पास भी नही हैं.

20. Music दिमागी चोट वाले लोगो को old memory याद करने में सहायता करता हैं.

21. दुनिया के 5% लोगो को म्यूजिक से नफरत हैं इसे “Musicial Ahedonia” कहते हैं.

22. किसी म्यूजिक यंत्र को सीखना आपकी reasoning skills को मजबूत बनाता हैं.

23. जिंदगी में कुछ ही ऐसी activity है जो दिमाग को प्रयोग में लाती हैं और music उनमें से एक हैं.

24. तेज आवाज में music सुनना, कम समय में ज्यादा शराब पीने के लिए प्रेरित करता हैं.

25. Happy vs. Sad music सुनना आपके आस पास के माहौल पर निर्भर करता हैं.

धन्यवाद।।

21/11/2017

Rajan yadav

1. क्या आप को पता है कि आम तौर पर होने वाली बिमारी जुखाम एक लाईलाज बिमारी है.
यह एक तरह का इन्फेक्शन होता है जो अपने आप ही आके खुद ही ठीक हो जाता है.

2. पूरी दुनिया में कोई ही एसा होगा जिसको हिचकी ना आती हो,
पर क्या आप को पता है कि हिचकी क्यों और कैसे आती है, इसका सटीक कारण किसी को नहीं पता.

3. आप में से 70_% लोग नहीं जानते होंगे कि इंसान के मर जाने के बाद भी उसका दिमाग कुछ समय जीवित रहता है. लगभग 10 minutes तक.

4. इंसानी शरीर में उसका दिमाग पूरे ब्रह्मांड की एसी विचित्र रचना है,
जिसको पूरी तरह नहीं पढ़ा जा सकता ,यह असंभव है.

5. इंसान के मर जाने के बाद उसका शरीर ही दुनिया की सबसे गंदी चीज होती है.
औसतन 28 दिन के सड़े हुए म्रत शरीर की बदबू सूंघने पर जिवित व्यक्ति मर भी सकता है.

6. बदबू की एक बात आप पढ़ के हैरान होंगे कि बदबू सिर्फ एक ही प्रकार की होती है,
बाकी सब खुशबु ही होती है और बदबू की यह मानयता है कि जो खुशबू हमको पसंद नहीं आती उसे हम बदबू समझ लेते हैं.

7. आज की ताजा रिसर्च के अनुसार देखा जाए तो दुनिया में 70_% मौत बेवजह होती हैं.जैसे accident, injuries etc
और मौत के लिए हैरानी वाला फैक्ट नम्बर 8 पढ़ो...

8. आप हैरान होंगे कि बेवजह मौतों में शामिल सबसे ज्यादा लोग डॉक्टरों की लिखाई की अनूठी वजह से मारे जाते हैं.
मैडिकल वाला लिखावट पढ़ नहीं पाता और गलत दवा दे देता है.

9. आप यह भी नहीं जानते होंगे कि इंसान के बाल दुनिया में मौजूद मंहगी चीजों में से एक हैं, खास कर महिलाओं के बाल.
इनका कुल व्यापार विश्व में 20 खरब रूप्यों का होगा.

10. कहने को तो अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा विकसित देश है लेकिन गुंडागर्दी और जुर्म में शामिल देशों में भी यह नम्बर एक पर है.
लेकिन रैंकिंग के हिसाब से Denmark दुनिया का सबसे खुशहाल देश है.

11. पूरी दुनिया में ये कुल मिलाकर 60_% जुर्म अकेले अमेरिका में ही होते हैं और इनमें से 50_% तो अनसुलझे ही रह जाते हैं.
बावजूद इसके कि दुनिया की सबसे बड़ी इन्वेस्टीगेश्न संस्था भी अमेरिका के ही पास है. FBI

12. हम सब मानते हैं कि चीन का माल नहीं टिकता लेकिन आप हैरान होंगे कि चीन की इकॉनिमी दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनिमी है
और चीन ही दुनिया में सबसे कम समय में सबसे ज्यादा विकसित होने वाला देश है.

13. इस दुनिया में जितने भी इंसान हैं अगर उनका वज़न करें तो दुनिया में मौजूद कुल चींटियों के वज़न के बराबर होगा और एक खास तरह की चींटी भी है जिसके काटने पर इंसान नपुंसक हो जाता है.

14. डायनासोर वैसे तो इस दुनिया से काफी पहले गायब हो गये थे लेकिन इनके अभी तक मिलते अवशेष साबित करते हैं कि यह कितने ताकतवर रहे होंगे.

15. भारत दुनिया का अकेला देश है जहां बाकी देशों के मुकाबले सबसे मंहगी education मिलती है, और इसी वजह से भारत में साक्षरता दर बहुत पिछड़ी हुई है.

16. वैसे देखा जाए तो दुनिया में सबसे ज्यादा सोना भारत में है लेकिन प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से भारत सबसे गरीब देशों में शामिल है.
लेकिन कुछ अमिरों की वजह से यही देश अमीर सूची में चौथे स्थान पर भी है.

17. आप यह जान के भी हैरान होंगे कि पूरी दुनिया में सबसे में सबसे ज्यादा engineer भारत में बनने के बावजूद भी भारत technology में पिछड़ा हुआ है.

18. वैसे तो भारत में इतना अनाज खाया भी नहीं जाता जितना कि सरकार द्वारा मुनाफा कमाने के चक्कर गोदामों में जमाखोरी के चलते खराब हो जाता है.

दोस्तों एसी ना जाने कितनी ही बातें हैं जो दुनिया में सब लोगों से अछूति पड़ी हैं और इस पेज का मकसद आप सभी मित्रों तक एसी जानकारी पहुंचाने का ही है.
अगर आप लगातार ऐसे पोस्ट और बेहतरीन जानकारी पढ़ते रहना चाहते हैं तो आप हमसे जुडे़ रहे ।

Want your school to be the top-listed School/college in Prayag?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Prayag