31/10/2025
प्रबल योजना के तहत जीवन कौशल विकास गतिविधियों का आयोजन
पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, धरियावद में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं सम्पन्न
धरियावद। प्रबल योजना के तहत 21वीं सदी के कौशल एवं जीवन कौशल विकास पर केंद्रित विविध गतिविधियों का सफल आयोजन पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, धरियावद में किया गया। कार्यक्रम के दौरान संभाषण, आशुभाषण एवं नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
बालक वर्ग में रुद्र प्रताप सिंह झाला तथा बालिका वर्ग में आर्शिन परवीन (महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, धरियावद) विजेता रहीं। चयनित विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन एडवोकेट के. बी. मीणा रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्राचार्य दिनेश मेहता, राजेश गुर्जर (शाखा प्रबंधक, सहकारिता बैंक) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र सिंह शक्तावत ने की।
विद्यालय की संस्था प्रधान अलका वैष्णव एवं प्रधानाचार्य शिव सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।
इस अवसर पर चेयरमैन एडवोकेट के. बी. मीणा ने विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समता-मूलक समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह शक्तावत ने स्व-अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि पूर्व प्राचार्य दिनेश मेहता ने प्रभावी अभिव्यक्ति के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया।
प्रतियोगिता प्रभारी सुरेंद्र झा ने प्रबल योजना कार्यक्रम की थीम और उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी।
समग्र शिक्षा के आर. पी. गणपत लबाना ने जीवन कौशल विकास से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम समन्वयक रेणुका गांधी एवं सह-समन्वयक सोनू सिंघल रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश चंद्र मेघवाल ने किया, जबकि प्रतियोगिता संचालन का दायित्व सुरेंद्र झा ने निभाया।
इस अवसर पर लेखाधिकारी अंकित डांगी, कनिष्ठ लिपिक पुष्करराज जैन, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र सिंह कोठारी, शिक्षक श्री इंद्र सिंह बारहठ, सुमित लबाना,भानु प्रताप सिंह चौहान, कोमल तेली,शुभश्री,शकुंतला मेघवाल, विजेंद्र टेलर,शोभा लाल सुथार एवं कौशल्या नायक ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह शक्तावत ने विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
अंत में प्रधानाचार्य शिव सिंह चौहान ने सभी अतिथि शिक्षकों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।