09/01/2026
31वीं स्वर्गीय रघुराज सिंह तोमर स्मृति सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
पोरसा।
New Culture English School Porsa ,में आज 31वीं स्वर्गीय रघुराज सिंह तोमर स्मृति सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग को मिलाकर कुल 950 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजन में जूनियर वर्ग से 520 तथा सीनियर वर्ग से 430 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी बौद्धिक क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम स्वर्गीय रघुराज सिंह तोमर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए योगदान को स्मरण किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रविवाला तोमर के नेतृत्व में किया गया। परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के परिणाम 21 जनवरी को घोषित किए जाएंगे, जबकि विजयी प्रतिभागियों को 26 जनवरी को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर आनंद सिंह तोमर, बृजेंद्र सिंह तोमर उर्फ गुड्डू,रामकुमार श्रीवास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में Prashant Tomar , विनोद गुप्ता, सतीश भदोरिया, एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।