JIC CHAID Chainpur

Call Contact the school

JIC CHAID Chainpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JIC CHAID Chainpur, Public School, JIC CHAID CHAINPUR PO CHAID MANJKHOLA PAURI GARHWAL, Pauri garhwal.
(2)

The educational institution, established in 1980 with the support of the public, brought light into the lives of thousands of students.यह शिक्षण संस्थान कक्षा 6 से 12 तक संचालित है शानदार प्राकृतिक वातावरण में शिक्षा ग्रहण की जाती हैं

Girls' Champion   – Kho-Kho Under-14 🏆संकुल भौंन की अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता मेंJIC चैड चैनपुर की बालिका टीम ने शानदार ...
20/09/2026

Girls' Champion
– Kho-Kho Under-14 🏆
संकुल भौंन की अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में
JIC चैड चैनपुर की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए
विजेता (Champion) का खिताब अपने नाम किया।
बालिकाओं एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!

 #विशेष_भोज का आयोजन जनता इण्टर कॉलेज चैड चैनपुर पौड़ी गढ़वालविद्यालय में विशेष भोज का आयोजन विद्यार्थियों को पौष्टिक एव...
19/09/2026

#विशेष_भोज का आयोजन
जनता इण्टर कॉलेज चैड चैनपुर पौड़ी गढ़वाल
विद्यालय में विशेष भोज का आयोजन विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें सामूहिकता, समानता, सहयोग और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है।
प्रमुख उद्देश्य—
विद्यार्थियों को #पौष्टिक_एवं_स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना।
बच्चों में आपसी भाईचारे और समानता की भावना बढ़ाना।
स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करना।
स्वच्छता और स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना।
विद्यालय में #सामुदायिक_सहभागिता एवं सहयोग की भावना विकसित करना।
विद्यार्थियों के बीच खुशी और अपनत्व का वातावरण बनाना।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मिड-डे मील) के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना।
विशेष भोज आयोजनकर्ता श्री आर एस गोसाई जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की ओर से।

 #हिंदी_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं हिंदी दिवस के अवसर पर आज जनता इंटर कॉलेज चैड (चैनपुर), पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में वर...
14/09/2026

#हिंदी_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी दिवस के अवसर पर आज जनता इंटर कॉलेज चैड (चैनपुर), पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
हिंदी हमारी भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, भावनाओं और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। आइए, हिंदी के सम्मान एवं संवर्धन का संकल्प लें।

हिंदी का मान बढ़ाएँ,
हिंदी को जन-जन तक पहुँचाएँ।

प्रधानाचार्य
जनता इंटर कॉलेज चैड (चैनपुर)
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड

#हिंदीदिवस #हिंदीभाषा #सुलेखप्रतियोगिता #श्रुतलेखप्रतियोगिता #विद्यालय #शिक्षा #उत्तराखंड

Thanks for being a top engager and making it on to my weekly engagement list! 🎉 Dhanpal Dass, Suraj Golu, Santosh Gosai,...
25/08/2026

Thanks for being a top engager and making it on to my weekly engagement list! 🎉 Dhanpal Dass, Suraj Golu, Santosh Gosai, Puran Singh Puran Kandari, Rajendra Gosain, Negi Sona, Puran Kandari, Kandari Ayush, Sarita Kandari, Jitendar Negi

मा०  #मुख्यमंत्री_उदयमान_खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति प्रतियोगिता 2026 में चयनित होने पर  #कुमारी_राधिका पुत्री श्री धनपाल...
24/08/2026

मा० #मुख्यमंत्री_उदयमान_खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति प्रतियोगिता 2026 में चयनित होने पर #कुमारी_राधिका पुत्री श्री धनपाल सिंह ग्राम चैबड़ा को प्रोत्साहन स्वरूप महाकाली फाउंडेशन चैनपुर के संस्थापक Santosh Gosai श्री संतोष गुसाई जी द्वारा ₹1,000 की नकद राशि भेंट की गई।
राधिका की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। समस्त विद्यालय परिवार की ओर से राधिका को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
यह प्रोत्साहन विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करेगा।
समस्त विद्यालय परिवार की ओर से
जनता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर
वि०ख० नैनीडांडा, तहसील धुमाकोट
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड
#मुख्यमंत्रीउदयमानखिलाड़ी #उदयमानखिलाड़ीउन्नयन #छात्रवृत्ति2026 #राधिका #खेलप्रतिभा #प्रतिभासम्मान #प्रोत्साहनराशि #महाकालीफाउंडेशन #संतोषगुसाई #छात्रसम्मान #जनताइंटरकॉलेज #चैडचैनपुर #नैनीडांडा #धुमाकोट #पौड़ीगढ़वाल #उत्तराखंड

 #निःशुल्क_नोटबुक वितरण कार्यक्रम  #विद्यालयी_शिक्षा_विभाग_उत्तराखंड द्वारा संचालित निःशुल्क वितरण योजना के अंतर्गत कक्ष...
22/08/2026

#निःशुल्क_नोटबुक वितरण कार्यक्रम

#विद्यालयी_शिक्षा_विभाग_उत्तराखंड द्वारा संचालित निःशुल्क वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी को पाँच-पाँच निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराई गईं।

इसी क्रम में जनता इंटर कॉलेज, चैड़ चैनपुर में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह गोसाई जी एवं श्री राजेंद्र सिंह गोसाई जी (सेवानिवृत्त MHA) तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनपाल सिंह रावत जी द्वारा छात्र-छात्राओं को निःशुल्क नोटबुक वितरित की गईं।
विद्यालय परिवार ने #उत्तराखंड_सरकार की इस छात्रहितकारी पहल के लिए #आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।

#शिक्षा के प्रति सहयोग, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक कदम।

#विद्यालयीशिक्षाउत्तराखंडसरकार #निःशुल्कनोटबुक #नोटबुकवितरण #शिक्षाविभागउत्तराखंड # #शिक्षामंत्रीउत्तराखंड #जनताइंटरकॉलेज #चैड़चैनपुर Dr Dhan Singh Rawat ji

मा० मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति प्रतियोगिता 2026 में चयनित होने पर राधिका, कक्षा 10, पुत्री श्री धनपाल...
21/08/2026

मा० मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति प्रतियोगिता 2026 में चयनित होने पर राधिका, कक्षा 10, पुत्री श्री धनपाल सिंह को समस्त विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐🏅

होनहार खिलाड़ी राधिका की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हैं।

समस्त विद्यालय परिवार की ओर से
जनता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर
वि०ख० नैनीडांडा, तहसील धुमाकोट
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।

#मुख्यमंत्रीउदयमानखिलाड़ी #उदयमानखिलाड़ी2026 #छात्रवृत्ति #खेलप्रतिभा #राधिका #कक्षा10 #हार्दिकबधाई #प्रतिभासम्मान #जनताइंटरकॉलेज #चैडचैनपुर #नैनीडांडा #धुमाकोट #पौड़ीगढ़वाल #उत्तराखंड

 #स्वर्गीय_आलम_सिंह_गोसाई स्मृति प्रोत्साहन  #पुरस्कार_2026 जनता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर, विकासखंड नैनीडांडा, पौड़ी गढ़वाल...
21/08/2026

#स्वर्गीय_आलम_सिंह_गोसाई स्मृति प्रोत्साहन #पुरस्कार_2026
जनता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर, विकासखंड नैनीडांडा, पौड़ी गढ़वाल में #परिषदीय परीक्षा 2026 में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹12,000 की नगद धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप भेंट की गई। समस्त छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया।

यह पुरस्कार #श्री_राजेंद्र_सिंह_गोसाई जी (सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक MHA) ग्राम चैड बडोलखोला चैनपुर द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय आलम सिंह गोसाई जी की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान करने का संकल्प लिया गया है।

इस अवसर पर कक्षा 12 एवं कक्षा 10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विनय ध्यानी, कृषा, सोनिका कंडारी एवं रिया को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

यह पहल विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने वाली एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह गोसाई, श्री धीरेन्द्र सिंह कंडारी, श्री पूरण सिंह, श्री किशोरी लाल ध्यानी, श्री वीरेन्द्र सिंह,
प्रधानाचार्य श्री धनपाल सिंह रावत, अध्यापक श्री प्रियव्रत सिंह कंडारी, श्री सुनील सिंह बिष्ट, श्री भूपेंद्र सिंह, समस्त विद्यालय परिवार
जनता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर, पौड़ी गढ़वाल
समस्त अभिभावकों एवं पुरस्कृत छात्र छात्राओं को
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
#स्वर्गीयआलमसिंहगोसाई #स्मृतिप्रोत्साहनपुरस्कार2026 #प्रोत्साहनपुरस्कार #शिक्षा #छात्रसम्मान #प्रतिभासम्मान #परिषदीयपरीक्षा2026 #हाईस्कूल #इंटरमीडिएट #जनताइंटरकॉलेज #चैडचैनपुर #नैनीडांडा #पौड़ीगढ़वाल #उत्तराखंड

  Talent on   2026 On the occasion of the 80th Independence Day celebration,  , a student of Janta Inter College, Chaid ...
20/08/2026

Talent on 2026

On the occasion of the 80th Independence Day celebration, , a student of Janta Inter College, Chaid Chainpur, was presented a cash incentive of ₹1,000 by .Santosh gosai Ji for her excellent and fluent speech.

The award was presented to Sonika by the school’s , Mr. Dhanpal Singh Rawat, with his own hands during the morning assembly.

The entire school family and all the students sincerely express their heartfelt gratitude to Mr. Santosh Gosai Ji for encouraging and motivating our students.

Such appreciation inspires students to develop confidence, talent, and a spirit of excellence.

Santosh Gosai
Uttrakhand

18/08/2026

Cultural presentations on the occasion of 15th August

Address

JIC CHAID CHAINPUR PO CHAID MANJKHOLA PAURI GARHWAL
Pauri Garhwal
246179

Telephone

+919837828285

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JIC CHAID Chainpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to JIC CHAID Chainpur:

Shortcuts

Share

Category