02/05/2026
शिक्षकों के लिए..
👉प्रिय शिक्षक गण!जब आप वर्ग में प्रवेश करें तो आपके हाथ में लर्निंग प्लान और होठों पर मुस्कुराहट होना चाहिए .
👉आप जेंडर,जाति,धर्म,आर्थिक स्थिति के आधार पर बच्चे में भेद भाव ना करें..
👉डायरेक्ट किताब खोल कर पाठ पढ़ाने के बदले ऐसे टॉपिक से बात शुरू करें जिसमें बच्चे दिलचस्पी लें।
फिर उस टॉपिक से विषय वस्तु तक पहुंचे..
👉बच्चे से सवाल करने पर वो जो भी उत्तर दे आप नकारात्मक प्रतिक्रिया ना दें।
👉इससे बच्चों का मनोबल टूटता है और दुबारा उत्तर देने के लिए उत्साहित नहीं हो पाता..
👉हमेशा कुर्सी पे ही न बैठें कभी कभी बच्चों की सीट पर जा कर बैठें...
वैसे कभी बैठ कर ना पढ़ाएं..
👉बच्चों को होमवर्क जरूर दें और कल होकर उसको चेक करें..
👉क्लास शुरू होने से पहले बच्चों से हल्के फुल्के घरेलू सवाल पूछें जैसे खाना क्या खा कर आए,घर में सब ठीक हैं न..
और बच्चों के उत्तर को नोटिस करें..
👉बातूनी या एकस्ट्रा एक्टिव बच्चे को आगे की पंक्ति में बिठाएं..
👉वर्गकक्ष का माहौल फ्रेंडली हो,लेकिन इतना ही फ्रेंड्ली के वो आपके कंट्रोल में हो..बच्चे वर्ग में निर्भीक रहें और अनुशासन भी बना रहे..
👉वर्ग कक्ष में कम से कम 70%भागीदारी बच्चों की हो, आपकी 30%..
👉विषय वस्तु को बच्चे के पूर्वज्ञान से जोड़कर ही आगे बढ़ाएं..
👉क्लास के सबसे बदमाश बच्चे की भी बार बार बुराई न करें वर्ग में,बल्कि उसकी तारीफ करें। ध्यान रहे ये तारीफ व्यंग्यात्मक ना हो।
👉बच्चे प्यार नफरत आपकी झुंझलाहट सब कुछ महसूस कर लेते हैं बहुत अच्छे से..
👉ब्लैक/व्हाइट बोर्ड का खूब प्रयोग करें,आप भी और बच्चों से भी करवाएं।
👉हर बच्चे को बोर्ड पर जरूर बुलाएं,रोज रोज सबको बुलाना संभव नहीं,लेकिन रोज रोज कुछ बच्चों को बोर्ड पर अवश्य बुलाएं..
👉विषय वस्तु न समझ आने पर बच्चे को डांटे नहीं..
याद रखें इसमें बच्चे की कोई गलती नहीं..
👉हर बच्चा हर विषय में अच्छा होगा ये भी जरूरी नहीं..ध्यान रखें .
👉बच्चों को विषय वस्तु का ज्ञान देने के साथ साथ नैतिकता का पाठ अवश्य पढ़ाएं.
👉पुरुष शिक्षक पांचवीं के बाद स्नेह वश कभी हाथ रखें तो लड़कियों के सर पर,पीठ पर नहीं..
👉शिक्षक अपने बचपन को याद रखें। और जो उम्मीद अपने शिक्षकों से करते थे उसपे खरे उतरें..
👉बच्चों के साथ खेल व गतिविधियों में शामिल हों
बाकी फिर कभी...
Brilliant Maths Masti Nirmali
Sach Tak News India
02/05/2026
01/05/2026
29/04/2026
11/04/2026
08/04/2026