ECWA

ECWA

Share

� Educational Counselors Welfare Association
� Bihar | Supporting counselors, teachers & students
� Workshops | Events | Awareness

16/05/2026

🛑 अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना: खालसा कॉलेज, अमृतसर (पंजाब) का पूर्ण बहिष्कार 🛑

समस्त करियर काउंसलर भाईयों, अभिभावकों और छात्रों को सूचित किया जाता है।
Educational Counsellors Welfare Association (ECWA), Bihar द्वारा खालसा कॉलेज, अमृतसर (पंजाब) को पूरे बिहार में ब्लैकलिस्ट (Blacklist) किया जा रहा है।

⚠️ बहिष्कार का मुख्य कारण:
बिहार के छात्रों के साथ लगातार भेदभाव: इस संस्थान में बिहार के छात्र-छात्राओं के साथ लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से भेदभाव की शिकायतें आ रही हैं।

मारपीट की घटनाएँ: कॉलेज परिसर में हमारे बच्चों के साथ मारपीट की गंभीर घटनाएँ घटित हुई हैं।

प्रशासन का गैर-जिम्मेदाराना रवैया: कॉलेज प्रशासन द्वारा इन गंभीर मामलों पर कोई सख्त एक्शन लेने के बजाय, बार-बार मामले को दबाने (लीपा-पोती करने) का प्रयास किया जा रहा है।

सुरक्षा का कोई आश्वासन नहीं: संगठन (ECWA) के हस्तक्षेप के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने का कोई ठोस लिखित या मौखिक आश्वासन नहीं दिया है।

🤝 संगठन की अपील और संकल्प:
"कोई भी करियर काउंसलर भाई अब से खालसा कॉलेज, अमृतसर (पंजाब) के लिए काम न करें और न ही किसी छात्र का दाखिला वहाँ करवाएँ।"

ECWA Bihar हमेशा बिहार के बच्चों के मान-सम्मान और हक के लिए खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा। चाहे बिहार हो या देश का कोई भी अन्य राज्य, हमारे बच्चों और उनके गार्जियनों के साथ किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में अगर भेदभाव या दुर्व्यवहार होता है, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा।

छात्रों के भविष्य और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान के खिलाफ संगठन इसी तरह सख्त से सख्त कदम उठाता रहेगा।

बिहार के बच्चों की सुरक्षा और सम्मान – हमारा मुख्य संकल्प!
धन्यवाद 🙏

टीम ECWA, बिहार

Photos from ECWA 's post 13/11/2025

विश्व स्वच्छता दिवस 2025 ( ECWA )

Photos from ECWA 's post 13/11/2025

ECWA शपथ ग्रहण समारोह 2025

29/08/2025
Photos from ECWA 's post 20/08/2025

Ecwa संगठन के चुनावी नॉमिनेशन के समय की कुछ यादगार तस्वीरे ।

19/08/2025

ECWA


#2025

18/08/2025

ECWA


#2025

Want your school to be the top-listed School/college in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Ganga Path Marine Drive
Patna
800001