शिक्षक सूचना मंच - SSM Bihar

शिक्षक सूचना मंच - SSM Bihar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from शिक्षक सूचना मंच - SSM Bihar, Education, Patna.

बिहार के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत प्रत्येक शिक्षक बंधु इस ग्रुप से जुड़ें - हर आदेश, निर्देश, पत्र, सूचना आपतक शीघ्र उपलब्ध हो जाएगी।

#Bihar #GovtSchool #Teachers #biharteacher #bpscteacher #Headmaster #HeadTeacher
#ExclusiveTeacher #education

12/01/2026

शिक्षा विभाग बिहार सरकार के आदेश संख्या-2558 दिनांक 09.09.2025 के तहत गठित समिति द्वारा की गयी अनुशंसा के आलोक में पूर्व के आदेश ज्ञापांक 4207 दिनांक-22.11.2025 में परिवर्द्धनोपरांत बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशत) संशोधन नियमावली 2023 में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय अध्यापक को कक्षा 6 से 8 तक के "वरीय विद्यालय अध्यापक एवं कक्षा 11 से 12 तक विद्यालय अध्यापक को कक्षा 11 से 12 तक के "वरीय विद्यालय अध्यापक के रूप में प्रोन्नति (स्वस्थानिक उत्क्रमण) का प्रावधान है।

इसी प्रकार बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 में कक्षा 6 से 8 तक के विशिष्ट शिक्षकों को कक्षा 6 से 8 तक के "वरीय विशिष्ट शिक्षक एवं कक्षा 11 से 12 तक के विशिष्ट शिक्षक को कक्षा 11 से 12 तक "वरीय विशिष्ट शिक्षक" के रूप में प्रोन्नति (स्वस्थानिक उत्क्रमण) का प्रावधान है।

उक्त नियमावली के प्रावधान के तहत कक्षा 6 से 8 के विद्यालय अध्यापक / विशिष्ट शिक्षक एवं कक्षा 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक / विशिष्ट शिक्षक को नियमावली में प्रोन्नति के लिए निर्धारित समय अवधि के अनुरूप वरीय विद्यालय अध्यापक /

12/12/2025

संशोधित अवकाश तालिका और टाइम टेबल शिक्षा विभाग ने किया ।जारी
क्या क्या संशोधन हुआ बताइये ?

12/12/2025

अवकाश तालिका में संशोधन:

​मूल कैलेंडर (क्रम 20): मुहर्रम के लिए निर्धारित तिथि 27 जून थी।
​संशोधित कैलेंडर (क्रम 20): मुहर्रम की तिथि को संशोधित करके 26 जून कर दिया गया है।

​2. साप्ताहिक अवकाश (Weekly Holiday) से संबंधित नए नियम का समावेश
​संशोधित कैलेंडर में एक नया बिंदु (क्रम सं० 5) जोड़ा गया है: सामान्य विद्यालयों में रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को रहेगा।

18/11/2025

🔺 बड़ी जांच शुरू!
🧑‍🏫 ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘Mark On Duty’ के जरिए उपस्थिति दर्ज करने का मामला

📌 कई शिक्षकों द्वारा लगातार Mark On Duty विकल्प का उपयोग कर उपस्थिति दर्ज करने पर विभाग की कड़ी निगरानी शुरू।
📌 उच्च स्तरीय टीम द्वारा पूरे मामले की समीक्षा एवं जांच का निर्देश।
📌 वास्तविक उपस्थिति व ड्यूटी के मिलान के लिए प्रखंड व जिला स्तर पर रिपोर्ट तलब।
📌 गलत/भ्रामक उपस्थिति पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय — निलंबन तक की चेतावनी।

📝 शिक्षकों से अपील:
✔️ केवल वास्तविक ड्यूटी पर ही Mark On Duty का उपयोग करें
✔️ उपस्थिति में पारदर्शिता बनाए रखें
✔️ विभागीय निर्देशों का पालन करें

#शिक्षा_विभाग

Photos from शिक्षक सूचना मंच - SSM Bihar's post 30/08/2025

Welcome sir!

30/08/2025

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनने पर बी राजेंदर जी का स्वागत है।
आशा है सकारात्मक और तेज गति से कार्य होगा!

30/08/2025

पांच विभागों के प्रभारी को छठा विभाग भी आभार के रूप में दिया गया।

30/08/2025

पहले से ही कई विभागों के प्रभार में रहे डॉo बीo राजेन्दर को अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी थमा दिया गया!

30/08/2025

डॉo बीo राजेन्दर को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया।

30/08/2025

अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग से डॉ0 एस सिद्धार्थ का हुआ स्थानांतरण!

28/08/2025

*👉शिक्षा विभाग में स्थापित कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर को यह निदेश दिया गया है कि समय-समय पर विद्यालयों के कार्यकलाप के संबंध में फोटो भेजने का निर्देश हुआ है। कई बार इस संबंध में कुछ प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा कॉल सेन्टर ऑपरेटर से लिखित पत्र की माँग की गई है। इस संबंध में आपको निदेशित किया जाता है कि आप स्वयं अपने स्तर से सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को यह सूचित कर देंगे कि समय-समय पर कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर के स्तर से फोटो माँगे जाने पर वे संबंधित विषय का फोटो निश्चित रूप से भेजेंगे। जिस नंबर पर फोटो भेजा जाना है वह कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर के कॉलर से समय-समय पर अवगत कराया जायेगा। यदि किसी को कॉलर के बारे में शक हो तो कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर के 14417 अथवा 18003454417 पर सम्पर्क कर कंफर्म कर सकते हैं।*

*👉तत्काल निम्नलिखित विषयों का फोटो भेजने का निदेश दिया जा रहा है, जो निम्नवत् है :-*

*👉1. चेतना सत्र*
*👉2. मध्याह्न भोजन योजना*
*👉3. Physics/Chemistry/Biology/ICT Lab के कक्षा से संबंधित ।*
*👉4. वर्ग कक्षा की स्थिति।*

*👉5. शौचालय की स्थिति।*

*👉6. स्कूल के कार्य अवधि में (समय बदल-बदल कर) शिक्षकों का ग्रुप फोटोः जिन विद्यालयों में शिक्षक उपस्थिति बनाकर लापता होने की शिकायत प्राप्त हो।*

*👉यदि किन्हीं शिक्षक के द्वारा फोटो नहीं भेजा जाता है अथवा आना-कानी की जाती है, तो संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी संबंधित शिक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। इस संबंध में सभी विद्यालय प्रधान को सूचित कर देंगे।*✒️✒️✒️

26/08/2025

*👆ई शिक्षाकोष पर Committee icon के अतंर्गत विद्यालय शिक्षा समिति / विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति / विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के आंकडे अपलोड करने का आदेश*

Want your school to be the top-listed School/college in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Patna
800001