Department of Biochemistry, Patna University

Department of Biochemistry, Patna University

Share

Post Graduate Department of Patna University.

Photos from Department of Biochemistry, Patna University's post 28/07/2025

*जैव रसायन शास्त्र विभाग में प्रकृति संरक्षण दिवस का आयोजन*

पटना विश्वविद्यालय के जैव रसायन शास्त्र (बायोकेमिस्ट्री) विभाग में दिनांक 28 जुलाई (दिन सोमवार) को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुमार के नेतृत्व में विभाग के शिक्षक डॉक्टर आशीष कुमार सिंह, डॉक्टर व्योमेश विभव, डॉक्टर सुनीता यादव, डॉक्टर आमिर सोहेल तथा डॉक्टर सुमन कुमारी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा चिड़ियाँ संरक्षण हेतु अवशिष्ट पदार्थों से हस्त निर्मित घोंसले तथा पानी के प्याले विभाग में अलग अलग जगह लगाए गए। इसके बाद सभी उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण, जल एवं वन्यजीव संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रोफेसर मनोज कुमार, मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर अतुल आदित्य पाण्डेय, जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर परिमल कुमार खान, पुटा के अध्यक्ष प्रोफेसर अभय कुमार, पटना साइंस कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉक्टर शंकर कुमार, रसायन शास्त्र के शिक्षक डॉक्टर दिलीप वर्मा तथा डॉक्टर अपर्णा शुक्ला एवं जंतु विज्ञान के शिक्षक डॉक्टर गजेंद्र कुमार आजाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सभी ने भी वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। विभाग के कर्मचारीगण श्री रविन्द्र प्रसाद, श्री चंदन कुमार तथा श्रीमती इशरत खातून ने कार्यक्रम में महती भूमिका निभाई।

Photos from Department of Biochemistry, Patna University's post 08/07/2025

बायोकेमिस्ट्री विभाग के डॉक्टर आशीष कुमार सिंह के पेटेंट को मिला कंपनी का साथ

पटना विश्वविद्यालय के जैव रसायन शास्त्र (बायोकेमिस्ट्री) विभाग के नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक डॉक्टर आशीष कुमार सिंह के पेटेंट पर आधारित उत्पाद बनाने हेतु यूप्रिस बायोलॉजिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने करार किया है। डॉक्टर आशीष कुमार सिंह और उनकी टीम ने हल्दी में पाए जाने वाले रसायन करक्यूमिन के क्वांटम डॉट्स तैयार किए तथा उनके कई तरह के रोगों में, त्वचा एवं दांतों की देखभाल हेतु कई उपयोगों का पता लगाया है। इस शोध में पटना विश्वविद्यालय के डॉक्टर आशीष के साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर (डॉक्टर) प्रद्योत प्रकाश, जैव रसायन शास्त्र विभाग के प्रोफेसर (डॉक्टर) राकेश कुमार सिंह तथा दंत चिकित्सा विभाग की प्रोफेसर (डॉक्टर) मोनिका बंसल ने भाग लिया और इन्हें इस खोज पर अमेरिकन पेटेंट प्राप्त हुआ।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण टास्क फोर्स की टीम के प्रयास से इस खोज के व्यवसायीकरण का रास्ता तैयार हुआ। इसी की कड़ी के रूप में दिनांक 07 जुलाई 2025 को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह तथा यूप्रिस बायोलॉजिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से उनके परियोजना समन्वयक अभिषेक सिंह ने एक करार पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर पेटेंट प्राप्त करने वाले शोधकर्ताओं के अलावे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण टास्क फोर्स के समन्वयक प्रोफेसर विरंची कुमार सरमा, प्रोफेसर गीता रॉय, प्रोफेसर रजनीश सिंह तथा उपकुलसचिव डॉक्टर वेणुगोपाल उपस्थित रहे।

इस क्वांटम डॉट की मदद से सौंदर्य उत्पाद, त्वचा की उन्नत देखभाल करने वाले उत्पाद, दांतों की देखभाल वाले उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे क्योंकि इनमें अत्यधिक जीवाणुनाशक, सुजनरोधी, बायोफिलमरोधी तथा एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इनसे तैयार उत्पादों की बिक्री का लाभांश बीएचयू तथा शोधकर्ताओं को भी मिलेगा।

डॉक्टर आशीष की इस उपलब्धि पर पटना विश्वविद्यालय में भी खुशी की लहर है। बायोकेमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुमार तथा अन्य शिक्षकों यथा डॉक्टर व्योमेश विभव, डॉक्टर आमिर सोहेल, डॉक्टर सुनीता यादव तथा डॉक्टर सुमन कुमारी ने उन्हें बधाई दी।

Photos from Department of Biochemistry, Patna University's post 21/08/2024

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार पटना विश्वविद्यालय के जैव रसायन शास्त्र विभाग में भी रैगिंग के खिलाफ कई कार्यक्रम आयोजित हुए।
दिनांक 12 अगस्त को एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया तथा 12 अगस्त से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया गया।
इस दौरान एक तरफ जहां छात्रों ने पोस्टर बना कर रैगिंग के खिलाफ अपने विचार जाहिर किए तथा समाज को अपना संदेश दिया तो वहीं दूसरी तरफ पटना लॉ कॉलेज के प्राध्यापक प्रोफेसर सलीम जावेद द्वारा सभी छात्रों को रैगिंग से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम तथा उससे जुड़ी मीडिया कवरेज की कुछ झलकियां ..........

Photos from Department of Biochemistry, Patna University's post 19/09/2023

पटना विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में जैव रसायन शास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय के पिछले एक वर्ष के कार्यकलापों पर जारी न्यूज बुलेटिन का पटना विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर गिरीश कुमार चौधरी सर द्वारा लोकार्पण ......

इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय कुमार सिंह सर, कुलसचिव प्रोफेसर खगेंद्र कुमार सर, कुलानुशासक एवम जैव रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुमार सर, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष एवम भूगर्भ शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार सर, विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष एवम पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राम कुमार मंडल सर, मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष एवम पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर तरुण कुमार सर, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर मनोज कुमार सर, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष एवम आई. क्यू. ए. सी. के निदेशक प्रोफेसर बिरेंद्र प्रसाद सर, सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद कुमार पांडेय सर, रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र सर एवम विश्वविद्यालय के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Photos from Department of Biochemistry, Patna University's post 05/09/2023

अपने सभी गुरुजनों को नमन करते हुए, शिक्षक दिवस 2023 की सादर सप्रेम शुभकामनाएं !

जैव रसायन शास्त्र विभाग पटना विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक दिवस की कुछ तश्वीरें । आयोजन हेतु छात्रों का सहृदय आभार !

29/07/2022

जैव रसायन शास्त्र विभाग,
पटना विश्वविद्यालय,
स्नातकोत्तर नामांकन 2022 सूचना ....

21/10/2021

पटना विश्वविद्यालय में जैव रसायन शास्त्र विभाग समेत सभी स्नातकोत्तर विभागों में नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

कृपया पटना विश्वविद्यालय का वेवसाइट देखें।

21/10/2021
30/07/2020

अक्सर आपदाएं हमें सीख देने आती हैं और कभी कभी तो आपदा हमारे सीखने का तरीका ही बदल देती हैं। कोरोना महामारी ने भी हमारे जीवन जीने के तरीकों में कई तरह के बदलाव किए हैं और उन्ही बदलावों में से एक प्रमुख बदलाव है : शिक्षा ग्रहण करने का प्रारूप।

कई देशों में पहले से भी ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने के कई माध्यम मौजूद थे और लोग उसका काफी इस्तेमाल भी कर रहे थे लेकिन अभी के समय जैसे यही एकमात्र विकल्प बचा हो: ऑनलाइन शिक्षा।

हर चीज की तरह ऑनलाइन शिक्षा के भी अपने कई फायदे हैं तो अपने नुकसान भी कुछ कम नहीं। हमारे अगले सत्र में, ऑनलाइन शिक्षा के इन्ही बिंदुओं पर आप सभी के साथ चर्चा करने के लिए उपस्थित होंगे, शिक्षा (विज्ञान प्रसार) के क्षेत्र में कार्य कर रहे एक टेक्नोक्रैट श्रीमान राज किशोर कुमार।

राजकिशोर जी ने विज्ञान प्रसार के क्षेत्र में भारत सरकार की अग्रणी संस्था "राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM)" से अपनी स्नातकोत्तर की उपाधि ग्रहण करने के उपरांत कई प्रतिष्ठित संस्थाओं में कार्य किया है। श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र, पटना में मार्गदर्शक (मेंटर), बिरला विज्ञान केंद्र , जयपुर में संग्रहाध्यक्ष (क्यूरेटर) के रूप में कार्य करने के उपरांत सम्प्रति वो हैदराबाद (तेलंगाना) में शिक्षा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था "लर्निंग लिंक फाउंडेशन" में बतौर अग्रणी सलाहकार (लीड कंसलटेंट) कार्यरत हैं। यह संस्था भी वर्तमान परिस्थिति में ऑनलाइन एजुकेशन का ही कार्य कर रही है। आप सभी को यह जानकर प्रसन्नता भी होगी कि हमारे पेज "डिपार्टमेंट ऑफ बायोकेमिस्ट्री, पटना यूनिवर्सिटी" को तकनीकी सहयोग प्रदान करने वाले महानुभाव श्रीमान राज किशोर जी ही हैं।

तो आइए, ऑनलाइन शिक्षा पर परिचर्चा करें, ऑनलाइन शिक्षा पर कार्य कर रहे एक सफल व्यक्तित्व के साथ दिनांक 1 अगस्त 2020 को संध्या 7 बजे से।

आप सभी के सवाल भी सादर आमंत्रित हैं ............

फेसबुक लाइव ऑनलाइन वीडियो लेक्चर श्रृंखला (भाग :10)

विषय : - ऑनलाइन शिक्षा : चुनौतियां एवं संभावनाएं

वक्ता :
श्रीमान राजकिशोर कुमार
अग्रणी सलाहकार,
लर्निंग लिंक फाउंडेशन,
हैदराबाद, तेलंगाना

दिनांक : 01 अगस्त 2020
दिन : शनिवार
समय : संध्या 7 बजे

स्थान : डिपार्टमेंट ऑफ बायोकेमिस्ट्री, पटना यूनिवर्सिटी (जैव रसायन शास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय) फेसबुक पेज

सूत्र (लिंक): bit.ly/PUDOBCM

Want your school to be the top-listed School/college in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Patna
800005

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm
Saturday 11am - 5pm