unfilteredindia

unfilteredindia Mainstream media jo chhupata hai, hum woh dikhate hain. India ki ground reality — bina filter ke.

06/08/2026

मुंबई के बड़े कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का निधन हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में हो गया। वे बीते तीन वर्षों से इसी आश्रम में रह रहे थे, और दो साल पहले यहीं उनकी पत्नी का भी देहांत हुआ था।
मंगलवार को आश्रम प्रबंधन ने उनकी मौत की खबर उनकी तीनों बेटियों को दी, जो पेशे से टीचर हैं। आश्रम संचालक आनंद कुमार के मुताबिक, बेटियों ने ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर अनुरोध किया कि अंतिम संस्कार सोनीपत में ही किया जाए। मुखाग्नि देने का समय आया तो उन्होंने पूरी प्रक्रिया वीडियो कॉल पर दिखाने के लिए कहा।

07/05/2026

🚨 *UP में महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल!*

गाज़ियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक लड़की दुकान पर सामान लेने गई थी, जहां दुकानदार ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और गलत हरकत करने की कोशिश की। पीड़िता किसी तरह खुद को बचाकर वहां से निकली और अपनी मां को पूरी घटना बताई।

इसके बाद मां-बेटी न्याय की उम्मीद लेकर थाना कविनगर पहुँचीं, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी FIR तक दर्ज नहीं की और उन्हें करीब 2 से 2.5 घंटे तक थाने में खड़ा रखा गया। इतना ही नहीं, आरोपी की तरफ से जान से मारने की धमकी भी दिए जाने का आरोप है।

जब सरकारें महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती हैं, “बेटी बचाओ” की बातें होती हैं, अपराधियों पर बुलडोजर चलाने की तस्वीरें दिखाई जाती हैं, तब ऐसे मामले कई सवाल खड़े करते हैं।
क्या आम बेटियां आज भी सुरक्षित हैं?
क्या पीड़ितों को न्याय पाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ेगा?

अगर यह आरोप सच हैं, तो यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं बल्कि पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल है।
महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ भाषणों से नहीं, कार्रवाई से साबित होती है। ⚠️

06/05/2026

ये शर्मनाक नजारा पश्चिम बंगाल का है 👆🏽 जहां BJP के लोग नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर और हाथ में पार्टी का झंडा लिए महिला सम्मान को तार-तार कर रहे हैं। BJP जहां जाती है, नफरत फैलाती है, महिला सम्मान की धज्जियां उड़ाती है- यही नरेंद्र मोदी और BJP का मॉडल रहा है।

05/05/2026

Address

Daniawan Fatuha Patna
Patna
803201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when unfilteredindia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category