PARTH GS Coaching Institute

PARTH GS Coaching Institute

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from PARTH GS Coaching Institute, Education, Patna New City.

An esteemed GS COACHING INSTITUTE at Rathaur Campus, Bhikhna Pahari, Patna (Bihar) for various competitive examinations such as SSC, Railways, BPSC, Bihar Daroga, Bihar Police etc.

31/12/2022
06/02/2022

जो भी छात्रगण पटना के बाहर हैं, वे कृपया यथाशीघ्र वापस आ जाएं। 8 फरवरी 2022 को इच्छुक छात्र (दरोगा प्रारम्भिक परीक्षा में चयनित भी) मुझसे दोपहर 3 बजे रतन कॉमर्स क्लासेज, तीसरा तल्ला, गोपाल मार्केट, नया टोला, पटना के ऑफिस में आकर मिल सकते हैं। उस दिन क्लासरूम में मैं तमाम जानकारी दूँगा कि आगे की आपकी रणनीति क्या हो!

इस बार दरोगा प्रारम्भिक परीक्षा में आशा से कहीं अधिक लगभग 60 छात्र-छात्राओं (80 फीसदी सफलता अनुपात) का चयन हुआ है, जिनमें लगभग 45 के सफल होने के मैसेज का स्क्रीनशॉट मैंने अपने व्हाट्सएप/फेसबुक पर लगाया था। और भी कई चयनित हुए होंगे, पर उनमें से कई के पास मेरा मोबाइल नंबर नहीं है।

10 फरवरी 2022 से फाउंडेशन बैच और BPSC मुख्य परीक्षा हेतु हिस्ट्री ऑप्शनल की क्लासेज शुरू हो जाएंगी। फाउंडेशन बैच में बायोलॉजी की क्लास अब 10.00AM से लेकर 11.30AM तक चलेगी। इसके बाद 11.30AM से 12.45PM तक हिस्ट्री (प्राचीन भारत से शुरू) की क्लास होगी।

1.15 PM दोपहर से 3.00 PM तक हिस्ट्री ऑप्शनल मुख्य परीक्षा की क्लास होगी।

10 फरवरी 2022 से ही बिहार दरोगा मुख्य परीक्षा (Mains Exam) हेतु कमरतोड़ क्लास 5.30PM से 7.30PM शुरू हो जाएगी।

15 फरवरी 2022 से BPSC सामान्य अध्ययन मुख्य (GS Mains) परीक्षा हेतु पेपर 1 & 2 की क्लास 3.15PM से 5.15PM हेतु शुरू होगी।

क्लासेस कल यानी 7 फरवरी 2022 से शुरू नहीं की जा रही क्योंकि कई लोग अभी पटना वापस नहीं आये हैं। उपर्युक्त टाइम टेबल को काफी मनन के बाद तय किया गया है, कोशिश की गयी है कि अधिकतम लोगों को यह उपयुक्त लगे। इसलिए कृपया अपनी निजी दिक्कतों को लेकर परेशान न करेंगे कि टाइम टेबल चेंज किया जाए। यह सम्भव नहीं। हम सभी को मैनेज करना आना चाहिये। मैं खुद दानापुर (20 किमी० से अधिक) से आता हूँ रोज और तमाम दिक्कतें होती हैं।

उपर्युक्त क्लासेज की फीस बाजार के हिसाब से कम ही रखी गयी हैं। फीस की जानकारी आपको 8252637947/9304663499 पर मिल जाएगी। या फिर आप 8 फरवरी 2022 को 3.00PM ऑफिस आकर मुझसे मिल सकते हैं। कोरोना के कारण पिछले दो साल बेहद कठिन गुजरे हैं, आप सब समझ सकते हैं। जिनको बहुत दिक्कत होगी फीस को लेकर, वह कृपया अपना ओरिजिनल BPL (गरीबी रेखा से नीचे) का प्रमाण पत्र लेकर आएंगे।

यह सुनिश्चित करूँगा कि शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर शिकायत नहीं होगी फिर चाहे वह Humanities के विषय हों, या फिर Science के। अपनी तरफ से मैं ईमानदार रहता हूँ। गम्भीर अभ्यर्थियों की मैं सदैव इज्जत करता हूँ। टाइम पास करने वाले लोग कृपया न आएं।🙏

शनिवार व रविवार के दिन नियमित क्लासेस न होंगी। इस दौरान प्रतियोगिता दर्पण व अन्य स्पेशल क्लासेज होती रहेंगी जरूरत के अनुसार। जरूरत पड़ी तो दरोगा मुख्य परीक्षा/BPSC PT हेतु टेस्ट इस दौरान लिए जा सकते हैं।
-प्रियांक🙏🇮🇳🙏

15/12/2021

16 दिसंबर 2021 से 23 दिसंबर 2021 तक 2pm से 6pm के दरमियान 'दरोगा बूस्टर डोज़' सेशन चलेगा, जिसमें दरोगा प्रारम्भिक परीक्षा (26 दिसंबर 2021) के तमाम पहलुओं को छुआ जाएगा। यह अंतिम समय में आपके आत्मविश्वास में भरपूर बढ़ोतरी तो करेगा ही, अधिकाँश विषयों (करंट अफेयर्स सहित) का तेजी से Revision भी होगा। पिछली बार 2019 में केवल तीन दिन ही ऐसी क्लास करा पाया था, जिसमें लगभग 15 सवाल सीधे-सीधे प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गये थे। उस क्लास में पढ़े तमाम अभ्यर्थी इसकी पुष्टि कर देंगे। सहयोग राशि ₹100 रखी गयी है। 🔷 अतः जो भी छात्र एवं छात्राएं इस Session में भाग लेना चाहते हैं, आप संस्थान के OFFICE आकर Admission करवा लें।
बाकी, अपनी तरफ से जान लड़ा दूँगा ताकि अधिकतम अभ्यर्थियों का चयन हो सके। इसी दरमियान प्रतियोगिता दर्पण के बचे दो अंकों को भी उचित समयानुसार (सम्भवतः शनिवार/रविवार को) पढ़ा दिया जाएगा।
- प्रियांक🙏🇮🇳🙏

03/09/2021

100 Question फुल टेस्ट with discussion प्रत्येक शनिवार 3.30 pm से..
Fee 10रू मात्र

Want your school to be the top-listed School/college in Patna New City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address

Patna New City
800004