Government Polytechnic College Panna

Government Polytechnic College Panna Government Polytechnic College Panna was established in year 1998.

CPCT Upcoming Exam News
03/08/2026

CPCT Upcoming Exam News

03/08/2026

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, पन्ना में अध्ययनरत 06 विद्यार्थियों को एआईसीटीई नई दिल्ली द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति (प्रगति, दिव्याङ्ग तथा सक्षम ) अंतर्गत 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी है ।

संस्था प्राचार्य श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी तथा विभागाध्यक्ष कम्प्युटर साइन्स श्री उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव एवं व्याख्याता कम्प्युटर साइन्स श्रीमति वर्षा प्रजापति तथा छात्रवृत्ति प्रभारी श्री देव ब्रत चतुर्वेदी द्वारा उक्त विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान करते हुये सफल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं ।

29/07/2026

Government Polytechnic College Panna

10/07/2026

// प्रेस नोट //शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना एवं पवई में ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण आयोजितविद्यार...
09/07/2026

// प्रेस नोट //

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना एवं पवई में ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना एवं शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Healing 60 संस्थान, इंदौर की मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर सुश्री अवण्या सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण के दौरान सुश्री अवण्या सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, परीक्षा का दबाव, करियर की चुनौतियाँ तथा डिजिटल जीवनशैली विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में तनाव को पहचानना, उसका समय पर समाधान करना तथा सकारात्मक सोच विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, योग एवं ध्यान, समय प्रबंधन, संतुलित जीवनशैली तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना किसी कमजोरी का नहीं, बल्कि परिपक्वता और आत्म-जागरूकता का परिचायक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि "विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ उनका मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मानसिक रूप से स्वस्थ विद्यार्थी ही आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करते हुए अपने जीवन में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जीवन कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"

कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष श्री उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि "तकनीकी शिक्षा के साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आज की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण में सीखने, अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा आवश्यकता पड़ने पर मार्गदर्शन लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। मानसिक रूप से सशक्त विद्यार्थी ही समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी योगदान दे सकता है।"

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती वर्षा प्रजापति ने कहा कि "महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी सुदृढ़ एवं आत्मविश्वासी बनाना है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्म-देखभाल की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"

कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता सुश्री अवण्या सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों के शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ऑनलाइन सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताया।

(अरविन्द कुमार त्रिपाठी)
प्राचार्य
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय
पन्ना, जिला-पन्ना (म.प्र.)

College Level Counselling at Government Polytechnic College Panna     PRO Panna
06/07/2026

College Level Counselling at Government Polytechnic College Panna

PRO Panna

03/07/2026

// प्रेस – नोट //

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में प्रवेश हेतु “संस्था स्तर की काउंसिलिंग” की समय-सारणी घोषित
************
संस्था प्राचार्य श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्यालय अध्यक्ष काउंसिलिंग समिति तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल द्वारा डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु संस्था स्तर काउंसिलिंग की समय-सारणी जारी कर दी गयी है, जिसके अनुसार 04 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही की जा सकती है तथा दिनांक 06 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सप्ताह के सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को प्रातः 10:30 से साँय 06:30 बजे तक रिक्त रही सीटों पर संस्था स्तर की काउंसिलिंग आयोजित की जावेगी।
यह काउंसिलिंग तब तक जारी रहेगी जब तक की सभी ब्रांचेस में प्रवेश पूर्ण न हो जावे । संस्था स्तर की काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने हेतु अभ्यर्थी अपने आय, जाति, निवास, 10वीं अंकसूची, शिक्षण शुल्क तथा टीसी इत्यादि दस्तावेजों के साथ पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में दिये गए समय पर उपस्थित हो सकते हैं ।
उल्लेखनीय है कि पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में वर्तमान में मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कम्प्युटर साइन्स एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, तथा सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित हैं जिनके अंतिम वर्ष के कई छात्रों का विभिन्न मल्टी-नेशनल कंपनी में चयन हो चुका है । संस्था प्राचार्य श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वारा जिले के छात्रों से संस्था स्तर काउंसिलिंग जैसे अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गयी है ।

(अरविंद कुमार त्रिपाठी)
प्राचार्य
शास. पॉली. महाविद्यालय
पन्ना, जिला पन्ना (म. प्र.)

28/06/2026
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना सिविल इंजीनियरिंग बैच (2023-2026)  द्वारा आज दिनांक 24.06.2026 को अपना अंतिम विषय क...
25/06/2026

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना सिविल इंजीनियरिंग बैच (2023-2026) द्वारा आज दिनांक 24.06.2026 को अपना अंतिम विषय का VIVA पूर्ण कर जीवन के अगले पड़ाव हेतु उड़ चले हैं । सभी की मंजिल अलग है ओर मंजिल को पाने के रास्ते भी अलग रहेंगे ।

सिविल इंजीनियरिंग बैच (2023-2026) के सभी विद्यार्थियों को संस्था प्राचार्य श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वारा विद्यार्थियों को उनके सुखद भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रदान की ।

बालक छात्रावास, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना सांय कालीन निरीक्षण…
23/06/2026

बालक छात्रावास, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना
सांय कालीन निरीक्षण…

Address

Government Polytechnic College Panna, Near District Hospital, Civil Line Road Panna
Panna
488001

Opening Hours

Monday 10:30am - 5pm
Tuesday 10:30am - 5pm
Wednesday 10:30am - 5pm
Thursday 10:30am - 5pm
Friday 10:30am - 5pm
Saturday 10:30am - 5pm

Telephone

+919407133526

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Polytechnic College Panna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Government Polytechnic College Panna:

Shortcuts

Share