उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद जालौन

  • Home
  • India
  • Orai
  • उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद जालौन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद जालौन शिक्षकों का एक मात्र विश्वसनीय एवं सर्वमान्य शिक्षक संगठन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ जनपद - जालौन उत्तर प्रदेश की तरफ से सभी गुरुजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना...
15/08/2026

उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ जनपद - जालौन उत्तर प्रदेश की तरफ से सभी गुरुजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

िन्द

24/07/2026

*एनपीएस अंशदान में देरी पर हर्जाना*

* वित्त मंत्रालय ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिया है कि *यदि प्रशासनिक लापरवाही के कारण एनपीएस खाते में रकम जमा होने में देरी होती है, तो संबंधित विभाग को कर्मचारी को इसका हर्जाना (ब्याज) देना होगा।* साथ ही इस वित्तीय नुकसान की भरपाई दोषी अधिकारियों की जेब से की जाएगी।

23/07/2026
21/07/2026

बिग ब्रेकिंग:
हर विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक पद होगा, अब छात्र संख्या का कोई मायने नहीं!.मुकदमा संख्या 13018/2025 अवनीश यादव बनाम उत्तर प्रदेश सरकार में आज ऐतिहासिक निर्णय।

 #उत्तर_प्रदेशीय_जूनियर_हाई_स्कूल_शिक्षक_संघ_जनपद_जालौन के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को शिक्षकों औ...
07/07/2026

#उत्तर_प्रदेशीय_जूनियर_हाई_स्कूल_शिक्षक_संघ_जनपद_जालौन के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को शिक्षकों और विद्यालयों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन।

जिसमें विद्यालय का समय परिवर्तन,कैशलेश कार्ड,चयन वेतनमान, एरियर, विद्यालय साफ सफाई, NPS कटौती,PRAN एवं सर्विस बुक की त्रुटियां,समय से वेतन भुगतान आदि समस्याएं प्रमुख रही।
Bsa महोदय ने आश्वास दिया जल्द ही सभी समस्यों के निस्तारण हेतु कार्यवाही की जाएगी।

जय शिक्षक। जय UPJHSS।

25/06/2026

📢 *मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु आवेदन एवं E-KYC की सम्पूर्ण प्रक्रिया।*

⚠️ *महत्वपूर्ण सूचना:*
✅ आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक (जुड़ा) हुआ हो, क्योंकि सभी OTP उसी मोबाइल नंबर पर प्राप्त होंगे।
✅ आवेदन पत्र में सभी विवरण आधार कार्ड के अनुसार ही भरें। गलत जानकारी भरने पर आवेदन अस्वीकृत हो सकता है।

🟢 *।*आवेदन करने की प्रक्रिया

1️⃣ सर्वप्रथम https://cmtcts.upsdc.gov.in वेबसाइट खोलें।
2️⃣ डैशबोर्ड पर "Apply for Shikshak Cashless Chikitsa Card" विकल्प पर क्लिक करें।
3️⃣ आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4️⃣ प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन (Verify) करें।
5️⃣ विभाग (Department) का चयन करें।
6️⃣ Department Name का चयन करें।
7️⃣ School District का चयन करें।
8️⃣ School Block का चयन करें।
9️⃣ Present Post का चयन करें।
🔟 School Name का चयन करें।
1️⃣1️⃣ Applicant Name दर्ज करें।
1️⃣2️⃣ Guardian/Father/Husband Name दर्ज करें।
1️⃣3️⃣ Date of Birth दर्ज करें।
1️⃣4️⃣ Retirement Date दर्ज करें।
1️⃣5️⃣ Gender का चयन करें।
1️⃣6️⃣ मोबाइल नंबर स्वतः प्रदर्शित होगा।
1️⃣7️⃣ Email ID दर्ज करें।
1️⃣8️⃣ Aadhaar Number दर्ज करें।
1️⃣9️⃣ District as per Aadhaar दर्ज करें।
2️⃣0️⃣ Aadhaar के अनुसार पूरा पता (Address) दर्ज करें।
2️⃣1️⃣ अपना नवीनतम फोटो अपलोड करें।
2️⃣2️⃣ Captcha Code भरें।
2️⃣3️⃣ सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
2️⃣4️⃣ Submit बटन पर क्लिक करें।

🟢 *परिवार के सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया।*

2️⃣5️⃣ यदि किसी आश्रित सदस्य को जोड़ना चाहते हैं तो "Yes" विकल्प चुनें।
2️⃣6️⃣ सदस्य का विवरण आधार के अनुसार भरें।
2️⃣7️⃣ Submit पर क्लिक करें।
2️⃣8️⃣ आवश्यकता अनुसार अन्य आश्रित सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं।

🟢 *आवेदन स्वीकृति प्रक्रिया।*

2️⃣9️⃣ आवेदन जमा होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर संदेश प्राप्त होगा कि आवेदन BEO (खंड शिक्षा अधिकारी) को भेज दिया गया है।
3️⃣0️⃣ BEO द्वारा स्वीकृति मिलने पर संदेश प्राप्त होगा कि आवेदन BSA (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) के पास लंबित है।
3️⃣1️⃣ BSA द्वारा अंतिम स्वीकृति (Final Approval) मिलने पर आपके मोबाइल नंबर पर Final Approval का संदेश प्राप्त होगा।
3️⃣2️⃣ इसके बाद आपको E-KYC करने हेतु निर्देश प्राप्त होंगे।

🟢 *E-KYC करने की प्रक्रिया।*

3️⃣3️⃣ Google Play Store से Ayushman App *(https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp)* डाउनलोड एवं इंस्टॉल करें।
3️⃣4️⃣ वैकल्पिक रूप से https://beneficiary.nha.gov.in के माध्यम से भी E-KYC कर सकते हैं।
3️⃣5️⃣ Ayushman App खोलें।
3️⃣6️⃣ "Beneficiary" विकल्प का चयन करें।
3️⃣7️⃣ अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
3️⃣8️⃣ Send OTP पर क्लिक करें।
3️⃣9️⃣ SMS में प्राप्त OTP दर्ज कर लॉगिन करें।

🟢 *लाभार्थी खोजने की प्रक्रिया।*

4️⃣0️⃣ Search for Beneficiary पेज खुलने पर Scheme में PMJAY चुनें।
4️⃣1️⃣ State में Uttar Pradesh चुनें।
4️⃣2️⃣ Sub Scheme में "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना" चुनें।
4️⃣3️⃣ Search Option में Family ID चुनें।
4️⃣4️⃣ अपना जिला (District) चुनें।
4️⃣5️⃣ Search पर क्लिक करें।
4️⃣6️⃣ आपके सामने लाभार्थी एवं आश्रित सदस्यों की सूची प्रदर्शित होगी।

🟢 *E-KYC पूर्ण करने की प्रक्रिया।*

4️⃣7️⃣ जिस सदस्य की E-KYC करनी है उसके सामने "Do e-KYC" पर क्लिक करें।
4️⃣8️⃣ Authentication के लिए Aadhaar विकल्प चुनें।
4️⃣9️⃣ Aadhaar OTP विकल्प चुनें।
5️⃣0️⃣ आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
5️⃣1️⃣ आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) पूरा करें।
5️⃣2️⃣ कैमरा खुलने पर निर्देशानुसार Live Photo खींचें।
5️⃣3️⃣ Submit बटन पर क्लिक करें।

🟢 *कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया।*

5️⃣4️⃣ E-KYC सफल होने के बाद कार्ड जनरेट हो जाएगा।
5️⃣5️⃣ Download Card विकल्प पर क्लिक करें।
5️⃣6️⃣ अपना मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

✅ *E-KYC पूर्ण होने के बाद आप एवं आपके पात्र आश्रित योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।*

25/06/2026

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद में अत्यधिक गर्मी एवं लू चलने के दृष्टिगत जनपद के समस्त कक्षा नर्सरी से कक्षा 08 तक के परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय, CBSE, ICSE एवं मदरसा विद्यालय दिनांक 25.06.2026 से 30.06.2026 तक प्रातः 08.00 बजे से अपरान्ह 12.30 तक संचालित किए जाएंगे।
उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Address

जनपद/जालौन
Orai
285001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद जालौन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share