Market Moat

Market Moat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Market Moat, Education, Obra.

यहाँ Market News, A to Z शेयर बाजार सरल हिंदी में ,Financial Statements और Fundamental Analysis के जरिए Wealth Creation सिखाना ही उद्देश्य है। यह पेज केवल Educational है। मैं SEBI रजिस्टर्ड नहीं हूँ, इसलिए निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

28/05/2026

29 मई से पहले देख लें ये लिस्ट, वरना हाथ से निकल जायगा ये मौका
12 कंपनियों ने क्वाटर 4 के नतीजे और घोषित किये गए डिवीडेंड की पूरी List रिकॉर्ड डेट के साथ!

🚨 आज बाजार खुलते ही इन शेयरों पर रखे नज़र,अगर आपके पोर्टफोलियो मे ये stock है  to ट्रेड लेने से पहले ये अपडेट जरूर चेक कर...
22/05/2026

🚨 आज बाजार खुलते ही इन शेयरों पर रखे नज़र,अगर आपके पोर्टफोलियो मे ये stock है to ट्रेड लेने से पहले ये अपडेट जरूर चेक कर लें!

⚠️ डिस्क्लेमर: यह पोस्ट केवल एजुकेशनल और इंफॉर्मेशन के उद्देश्य से है। इसे किसी भी तरह की स्टॉक बाय/सेल (Buy/Sell) या इन्वेस्टमेंट की सलाह न समझें। शेयर बाज़ार में निवेश जोखिमों के अधीन है, कोई भी फैसला लेने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ज़रूर लें।

🚨ब्रेकिंग news :मिडिल ईस्ट युद्ध थमने की उम्मीद,क्या बाजार मे लौटने वाली है तेजी? अमेरिका और ईरान मे पिछले कुछ समय से चल...
21/05/2026

🚨ब्रेकिंग news :मिडिल ईस्ट युद्ध थमने की उम्मीद,क्या बाजार मे लौटने वाली है तेजी? अमेरिका और ईरान मे पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव अब शांत होता दिख रहा है, जिससे ग्लोबल मार्केट ने राहत की सांस ली है!
कच्चा तेल हुआ सस्ता : युद्ध टलने की खबरों के बीच कच्चे कच्चे तेल मे भारी गिरावट brent crude oil 4.22% से गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है,कच्चा oil सस्ता होने का सीधा मतलब है महगाई से राहत और व्याज दरो मे कमी होने की उम्मीद
शेयर बाजार मे तेजी के संकेत :अमेरिकी बाजार चमके S&P 500 ने लगातार तीन दिन की गिरावट को तोड़कर अच्छी तेजी दिखाई है
भारतीय बाजार के लिए अच्छे संकेत : गिफ्ट निफ़्टी मे भी उछाल आया है,जो बढ़कर 23789 पॉइंट पर पहुंच गयी है, इससे साफ संकेत मिल रहें है की आज भारतीय बाजार बड़त के साथ हरे निशान मे खुल सकता है

समझौते मे क्या क्या है खास?
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते मे ये मुख्य बाते शामिल हो सकती है
1.व्यापारिक रास्ता खुलेगा: दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को बिजनेस के लिए फिर से पूरी तरह खोला जाएगा ।
2.पाबंदियों से राहत: ईरान पर लगे कड़े आर्थिक प्रतिबंधों (Restrictions) को हटाया या कम किया जा सकता है ।
3.समुद्री रास्तों की सुरक्षा: जहाजों के आने-जाने के लिए समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की गारंटी दी जाएगी ।
4.फ्यूचर में नो वॉर: भविष्य में दोबारा ऐसा कोई बड़ा युद्ध न छिड़े, इसके लिए एक नया सिस्टम (Mechanism) तैयार किया जाएगा ।

इस पुरे मामले मे पाकिस्तान बातचीत के जरिये दोनों देशो को करीब लाने मे जुटा है!
ईरान ने साफ ने साफ कहाँ है कि बो ये डील तभी मानेगा ज़ब उसके जब्त किये गए सारे फंड्स वापस मिलेंगे और अमेरिकी सेना की नाकाबंदी खत्म होंगी

आप इस बारे मे क्या सोचते है? क्या आज भारतीय बाजार नया रिकॉर्ड बनाएगा, अपने विचार नीचे कमेंट मे जरूर बताए 👇

   After closing बाज़ार में थोड़ी राहत, पर $109 का क्रूड और FPIs की रिकॉर्ड बिकवाली... अब आगे क्या? 🚨📊बुधवार को शेयर बाज...
20/05/2026

After closing
बाज़ार में थोड़ी राहत, पर $109 का क्रूड और FPIs की रिकॉर्ड
बिकवाली... अब आगे क्या? 🚨📊
बुधवार को शेयर बाज़ार लाल निशान से बचते-बचाते मामूली बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी 0.17% चढ़कर 23,659 पर और सेंसेक्स 75,318 के लेवल पर बंद हुआ।

देखा जाए तो ईरान तनाव शुरू होने के बाद से निफ्टी करीब 6% और सेंसेक्स 7.3% टूट चुके हैं, लेकिन आज की क्लोजिंग में 3 बड़ी बातें नोटिस करने वाली रहीं

1. रिलायंस ने भूमिका : 🔥
पिछले 10 दिनों में लगभग 10% टूटने के बाद, आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर अकेले 2.8% चढ़ गया। पिछले तीन हफ्तों में रिलायंस के लिए यह सबसे बेहतरीन दिन था, जिसने पूरे इंडेक्स को संभाल लिया। इसके साथ हिंडाल्को भी 3.5% की तेज़ी के साथ चमका।

2. विदेशी निवेशकों की 'बिकवाली (Record Outflow): 💸
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड क्या बढ़ी, विदेशी निवेशक (FPIs) भारतीय बाज़ार से पैसे ऐसे निकाल रहे हैं जैसे सेल लगी हो। 2026 में अब तक ये लोग 23 अरब डॉलर (करीब ₹1.9 लाख करोड़ से ज़्यादा) निकाल चुके हैं, जो पिछले साल के रिकॉर्ड से भी ज़्यादा है!

3. क्रूड ऑयल का सिरदर्द: 🛢️
ब्रेंट क्रूड आज 1.9% गिरा ज़रूर है, लेकिन अभी भी $109 प्रति बैरल पर डटा हुआ है। एक्सपर्ट्स का साफ़ कहना है कि जब तक तेल की कीमतें नीचे नहीं आतीं, तब तक बाज़ार खुलकर सांस नहीं ले पाएगा। राहत की बात बस ये रही कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से दो चीनी तेल टैंकर सुरक्षित बाहर निकल गए।

मार्केट का मूड: 11 में से 6 सेक्टर्स बढ़त में रहे और मिडकैप भी 0.5% चढ़ा। बाज़ार संभलने की कोशिश ज़रूर कर रहा है, लेकिन ग्लोबल टेंशन के कारण हर तेज़ी पर ऊपरी स्तरों से दबाव आ सकता है।
आपको क्या लगता है? क्या रिलायंस की यह तेज़ी निफ्टी को दोबारा 24,000 की तरफ ले जाएगी या FPIs की बिकवाली मार्केट को और नीचे खींचेगी? नीचे कमेंट में अपनी राय दें! 👇✍🏼

शेयर बाजार मे खतरे की घंटी, क्या शेयर बाजार मे बड़ा क्रैश आने वाला है?जोश मे आकर अभी सारा पैसा एक साथ मत फ़सा देना, market...
20/05/2026

शेयर बाजार मे खतरे की घंटी, क्या शेयर बाजार मे बड़ा क्रैश आने वाला है?जोश मे आकर अभी सारा पैसा एक साथ मत फ़सा देना, market मे india VIX ने बड़ाई टेंशन,आम निवेशकों को क्या करना चाहिए जानिए इस पोस्ट मे,

Market मे अभी अच्छी खबरें नहीं आ रही है और टेंशन ज्यादा है,लगातार दूसरे दिन मार्केट मे कमजोरी साफ दिख रही है,और गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़ने वाले शेयरों से कम है
ये 3 खबरें मार्केट मे डर का माहौल बना रही है
1.कच्चा तेल - ब्रैंट क्रूड आयल $110 प्रति बैरल के पार निकल चुकी है, जो भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है
2.कमजोर रुपया : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर 96.86 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है इस साल यह लगभग 7% तक गिर चुका है
3.इंडिया VIX: इसमें आई 3.39% की तेजी साफ बता रही है कि मार्केट मे अभी और उतार चढ़ाओ (volatility) देखने को मिल सकती है
इस गिरते बाजार मे अभी सिर्फ फार्मा और आईटी सेक्टर मजबूती से टिके हुए है

अब एक आम निवेशक को क्या करना चाहिए?
🛑 जल्दबाजी ना करें : मार्केट का बॉटम पकड़ने मे अभी एक साथ सारा पैसा ना लगाए, टेक्निकल और फंडामेन्टल दोनों अभी कमजोर है

अगर निवेश करना है ही to sip मोड के द्वारा सिर्फ मजबूत fundamental वाली कंपनियों मे थोड़ी थोड़ी मात्रा मे पैसे इन्वेस्ट करें

अगर आपको मजबूत fundamental वाली 10 कंपनियों की लिस्ट चाहिए to कमेंट मे YES लिखें

Disclaimer: यह पोस्ट केवल एजुकेशनल (Educational) उद्देश्यों के लिए है। मैं SEBI (सेबी) रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) नहीं हूँ। शेयर बाज़ार में निवेश बाज़ार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में निवेश या ट्रेडिंग करने से पहले खुद की रिसर्च ज़रूर करें या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

14/04/2026

� UPI यूजर सांवधान!अब रुक कर होगा भुगतान?10000 हज़ार रुपये से ज्यादा पेमेंट करने वालों के लिए RBI ला रहा है नया नियम, सुरक्षा या असुविधा? जानिए इस 40 सेकेंड की रील मे,आप पर क्या असर पड़ेगा

क्या आप 10000 रूपये से ज्यादा किसी को   के द्वारा रूपये ट्रांसफर करने वाले है? तो ठहरिये,अब आपको रूपये भेजनें के बाद एक ...
11/04/2026

क्या आप 10000 रूपये से ज्यादा किसी को के द्वारा रूपये ट्रांसफर करने वाले है? तो ठहरिये,अब आपको रूपये भेजनें के बाद एक घंटे का इंतजार करना पड़ सकता हैI, RBI एक ऐसा नियम लाने वाला है जो आपकी digital सुरक्षा को और बेहतर बना देगा, लेकिन आपके पैसे भेजनें कि स्पीड को थोड़ा कम कर देगाI आइये जानते है क्या है पूरा मामला :

RBI का नया नियम क्या है :

अगर आप किसी को पहली बार 10000 रूपये से ज्यादा भेजते है, तो बैंक उस पैसे को तुरंत भेजनें के बजाय एक घंटे के लिए होल्ड कर सकता हैI जिससे की अगर आपको लगे की गलती से पैसे कहीं और ट्रांसफर हो गए है या कोई फ्रॉड हो गया है, तो आप अपनी ट्रांजेक्शन को कैंसिल कर सकते हैI

Rbi यह कदम क्यों उठा रहा है?

2021 मे digital फ्रॉड 551 करोड़ था, जो 2025 तक बढ़कर 22 931 करोड़ रूपये तक पहुंच गया है, ठग आपको डरा कर या लालच देकर जल्दबाजी मे पैसे ट्रांसफर करवा लेते है, इसी जल्दबाजी को रोकने के लिए rbi आपको सोचने का समय देना चाहती है, जिससे आप फ्रॉड से बच सकेंI

क्या ये नियम सब पर लागू होगा? : नहीं
दुकानों पर पेमेंट,आपकी emi और चेक पेमेंट और आपके भरोसेमंद लोग, इन सब जगहों पर ये नियम लागू नहीं होगा

Rbi एक क्लिक मे सभी digital पेमेंट बंद करने बाला क्विक स्विच फीचर भी ला सकता है

Market moat की राय : सुरक्षा के लिए थोड़ी असुविधा झेलना बुरा नहींI rbi ने इस पर 8 मई 2026 तक सुझाव मांगे है

आपकी क्या राय है?👇
क्या फ्रॉड रोकने के लिए एक घंटे का इंतजार करना सही है?अपनी राय कमेंट मे Yes या No जरूर लिखें

न्यूज़ सोर्स:


09/04/2026

नये निवेशक ये वीडियो एक बार जरूर देखें,भारतीय शेयर बाजार कैसे काम करता है, bse और nse को इस 50 सेकेंड की रील में समझो I न्यूज़ में ज़ब कहते है, कि बाजार ऊपर गया to असल में क्या ऊपर जाता है,BSE और NSE को आसान भाषा में समझो ज़ब न्यूज़ मे कहते है कि बाजार ऊपर गया to असल मे क्या ऊपर जाता है
शेयर बाजार कि दुनिया मे दो सबसे बड़े नाम nse और bse है, इन्हे आप मंडी कि तरह समझे जहा शेयर ख़रीदे और बेचे जाते है

लेकिन ये निफ़्टी और सेंसेक्स क्या वला है, आइये इसे आसान भाषा मे समझे :

भारत मे दो बड़े शेयर बाजार है, nse और bse

1.BSE:- bse(bombay stock exchange ) सबसे पुराना और एशिया का पहला exchange, इसकी शुरुआत 1875 मे हुई थी,
Bse का सूचकांक (index) सेंसेक्स है, इसमें भारत कि टॉप 30 कंपनी शामिल होती है, अगर ये 30 कंपनियां ऊपर जाती है, to माना जाता है कि बाजार मे तेजी है, मतलब मार्केट bull run मे है

2.NSE:-( national stock exchange ) नया लेकिन बड़ा और तेज, यहाँ हर रोज लाखो लोग शेयर खरीदते और बेचते है कीमत ऊपर नीचे होती है

Nse का सूचकांक निफ़्टी है, इसमें भारत कि टॉप 50 कंपनियां होती है, इसे देखर अंदाजा लगया जाता है कि मार्केट किस दिशा मे जा रहा है, मतलब अगर ये 50 कंपनियां ऊपर जा रही है, to मार्केट bull run मे है

NSE:- कि स्थापना 1992 मे हुई थी

मान्यता :- अप्रैल 1993 मे इसे सेबी द्वारा एक stock exchange के रूप मे मान्यता मिली

अब आसान शब्दो मे :- अगर निफ़्टी और सेंसेक्स हरे रंग मे है to इसका मतलब है कि देश कि सबसे बड़ी कंपनियां तरक्की कर रही है, और मार्केट मे तेजी है, अगर निफ़्टी और सेंसेक्स लाल रंग मे है to, इसका मतलब है कि मार्केट मे मंदी है

क्या आप रोज सुबह मार्केट ओपन होते ही निफ्टी का हाल चेक करते हैं? कमेंट में 'YES' या 'NO' लिखें! �
ये वीडियो केवल और केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है

08/04/2026

अगर आप शेयर बाजार में नये है, तो ये वीडियो आपके लिए I सरल हिंदी भाषा 30 सेकेंड में समझिये demat account क्या होता है
demat account की जरूरत और इसे खोलने का सबसे आसान तरीका जानेंगे कि शेयर खरीदे कैसे और डीमैट अकॉउंट कैसे खोले?

शेयर कि खरीद बिक्री के लिए सबसे पहले एक डीमैट अकॉउंट कि जरुरत होती है
डीमैट अकॉउंट क्या होता है?

डीमैट अकॉउंट मूल रूप से एक इलेक्ट्रॉनिक्स अकाउंट होता है, जैसे - पैसे रखने के लिए आपको एक सेविंग अकाउंट कि जरुरत होती है, ठीक वैसे ही शेयर को खरीदने, रखने और बेचने के लिए डीमैट अकाउंट कि जरुरत पड़ती है

यह आपकी digital तिजोरी है ज़ब आप शेयर खरीदते है to वें इसी अकाउंट मे सुरक्षित रहते है

डीमैट अकाउंट खोलने के लिए आपको किसी ब्रोकर apps कि आवश्यकता पड़ेगी जैसे( आदि ) ब्रोकर apps चयन करने के उपरांत, अकाउंट खोलने के लिए बस आपको ये तीन डॉक्यूमेंट चाइये 1.आधार कार्ड, 2.पैन कार्ड, 3.सेविंग अकाउंट

एक बार अकाउंट खुल गया to फिर आप अपने डीमैट अकाउंट मे शेयर खरीद सकते हो, रख सकते हो, बेच सकते हो

Play stor से app डाउनलोड करो और शेयर बाजार कि दुनिया मे अपना पहला कदम रखो

सावधानी :- हमेशा सेबी द्वारा रजिस्टर्ड और भरोसेमंद ब्रोकर ही चुनें

क्या आपने अपना डीमैट अकाउंट खुलबा लिया है अगर हा to कौन सा aaps इस्तेमाल करते है, नीचे कमेंट मे बताये

ये वीडियो केवल और केवल शैक्षिक एजुकेशन के लिए है

06/04/2026

क्या सच में शेयर बाजार एक मंडी है, गांव की मंडी और शेयर में बाजार में क्या समानता है, शेयर बाजार क्या होता है,इस 60 सेकेंड की रील से आसान भाषा में समझिये I शेयर बाजार बेसिक से लेकर एडवांस तक सरल हिंदी भाषा में समझने के लिए हमारे पेज को लाइक फ़ॉलो करे, अगर हमारे समझाने का तरीका अच्छा लगे तो आगे और लोगों को इस वीडियो को शेयर करे, �धन्यवाद

Address

Obra
231219

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Market Moat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category