22/10/2025
फाजिल निवासी पापडाका अपनी नई गाड़ी लेकर पिनंगवा से पापडा जा रहा था, लेकिन नशे में चूर होकर उसने कार सीधे लाहबास गांव के स्वागत बोर्ड में दे मारी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बोर्ड के टुकड़े-टुकड़े हो गए और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
उस वक्त सड़क पर कोई राहगीर नहीं था, वरना हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। कार में लगे एयरबैग ने फाजिल की जान तो बचा ली, लेकिन गाड़ी और स्वागत बोर्ड के परखच्चे उड़ गए।