NYCC - Nawada Youth Career Conference

NYCC - Nawada Youth Career Conference Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NYCC - Nawada Youth Career Conference, Nawada.

09/08/2025

आप सबो को #रक्षाबंधन की ढेर सारा बधाई और शुभकामनाएँ

यह सप्ताह थाईलैण्ड की यात्रा पर हैं। एयरपोर्ट पर कपड़े का एक दुकान देखा जिसका ईनीसिएटीव देखकर दिल को अचछा लगा। एक कपड़ा ...
19/11/2024

यह सप्ताह थाईलैण्ड की यात्रा पर हैं। एयरपोर्ट पर कपड़े का एक दुकान देखा जिसका ईनीसिएटीव देखकर दिल को अचछा लगा। एक कपड़ा इस कंपनी का ख़रीदने से आप समुद्र का 1 किलो प्लास्टिक निकालने में योगदान देते है। अभी तक इस कंपनी ने अपने नेटवर्क से १ मिलियन किलो प्लास्टिक निकाल चुका है। इनका कहना है कि जो प्लास्टिक निकल गया इसको पुन: प्लास्टिक नही बनने देने है। इन निकाले हूए प्लास्टिक से कपड़ा बनाते हैं और बाज़ार में ख़रीददारी के लिए भेजते है।



जयश्रीराम।

महादेव से वंदना है की नवादा के विकास के लिए मार्ग प्रसस्त करें। त्वत्तो जगद्भवति देव भव स्मरारे त्वय्येव तिष्ठति जगन्म्र...
08/03/2024

महादेव से वंदना है की नवादा के विकास के लिए मार्ग प्रसस्त करें।

त्वत्तो जगद्भवति देव भव स्मरारे त्वय्येव तिष्ठति जगन्म्रड विश्वनाथ ।
त्वय्येव गच्छति लयं जगदेतदीश लिंगात्मकं हर चराचरविश्वरूपिन् ||

हे देव, हे शंकर, हे कंदर्पदलन, हे शिव, हे विश्वनाथ, हे ईश्वर, हे हर, हे चराचरजगदप प्रभो, यह लिंग स्वरूप पूरा जगत तुम्ही से उत्पन्न होता है, तुम्हीं में स्थिर रहता है और तुम्ही में लय हो जाता है।

समस्त नवादा वासियों को महाशिवरात्रि की अशेष शुभकामनाएं

मैं हूं मोदी का परिवार।क्या कहना चाहेंगे आप?
06/03/2024

मैं हूं मोदी का परिवार।

क्या कहना चाहेंगे आप?

 #नवादा_मांगे_परिवर्तन रोज़गार, सिंचाई, स्वास्थ्य, संस्कृति और शिक्षा यही नवादा की ज़रूरत और मेरा स्वप्न है। परिस्थिति त...
04/03/2024

#नवादा_मांगे_परिवर्तन रोज़गार, सिंचाई, स्वास्थ्य, संस्कृति और शिक्षा यही नवादा की ज़रूरत और मेरा स्वप्न है। परिस्थिति तभी बदलेगी जब एक ज़मीनी नेता अपने लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करेगा। मैं नवादा का नवादा मेरा

20/02/2024
बिहार इंटरनेशनल ट्रेड ओर्गनइजेशन के माध्यम से Er. Ranjit Kumar Singhr Singh बिहार के नवउद्यमियों को प्रोत्साहित करने का ...
20/02/2024

बिहार इंटरनेशनल ट्रेड ओर्गनइजेशन के माध्यम से Er. Ranjit Kumar Singhr Singh बिहार के नवउद्यमियों को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। इसके माध्यम से नए और उभरते हुए उद्यमियों को आवश्यक साधनों, मेंटरिंग, और नेटवर्किंग के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने नवीनतम और आविष्कारी विचारों को वास्तविकता में बदल सकें।

Er. Ranjit Kumar Singh ने बिटो जापान की स्थापना करने के लिए टोक्यो (जापान) का दौरा किया , जिसमें श्री रणजीत कुमार (बिटो सिंगापुर के प्रमुख), और श्री आनंद विजय जी ( जापान में बिहार संघ के प्रमुख), की उपस्थिति थी।

कवी भूषण के द्वारा छत्रपति शिवजी का वर्णन- इंद्र जिम जंभ पर बाड़व ज्यौं अंभ पर रावन सदंभ पर रघुकुलराज है। पौन बारिबाह पर...
19/02/2024

कवी भूषण के द्वारा छत्रपति शिवजी का वर्णन-

इंद्र जिम जंभ पर बाड़व ज्यौं अंभ पर रावन सदंभ पर रघुकुलराज है।
पौन बारिबाह पर संभु रतिनाह पर ज्यौं सहस्रबाहु पर राम द्विजराज है।
दावा द्रुमदंड पर चीता मृगझुँड पर भूषन बितुंड पर जैसे मृगराज है।
तेज तम-अंस पर कान्ह जिम कंस पर यौं मलेच्छ-बंस पर सेर सिवराज है॥

इंद्र ने जिस प्रकार जंभासुर नामक दैत्य पर आक्रमण करके उसे मारा था और जिस प्रकार बाडवाग्नि समुद्र के पानी को जलाकर सोख लेती है, अभिमानी एवं छल-कपटी रावण पर जिस प्रकार श्रीराम ने आक्रमण किया था, जैसे बादलों पर वायु के वेग का प्रभुत्व रहता है, जिस प्रकार शिवजी ने रति के पति कामदेव को भस्म कर दिया था, जिस प्रकार सहस्रबाहु (कार्त्तवीर्य) राजा को परशुराम ने आक्रमण कर मार दिया था, जंगली वृक्षों पर दावाग्नि जैसे अपना प्रकोप दिखलाती है और जिस प्रकार वनराज सिंह का हिरणों के झुंड पर आतंक छाया रहता है अथवा हाथियों पर मृगराज सिंह का आतंक रहता है, जिस प्रकार सूर्य की किरणें अंधकार को समाप्त कर देती हैं और दुष्ट कंस पर जिस तरह आक्रमण करके भगवान् श्रीकृष्ण ने उसका विनाश कर दिया था, उसी प्रकार सिंह के समान शौर्य एवं पराक्रम वाले छत्रपति शिवाजी का मुग़लों के वंश पर आतंक छाया रहता है।

जिनके वर्णन मात्र से आपके रोंगटे खड़े हो जायें, तथा आपका हृदय वीर रस से भर जाये, वैसे वीर शिवाजी को शत शत नमन।

नयूरोथेरेपी के लिए हमलोग हर साल नवादा महोत्सव करवाते थे 2015 से जिसमे विना दवाई का उपचार होता है। अभी पुरे बिहार में क़र...
18/02/2024

नयूरोथेरेपी के लिए हमलोग हर साल नवादा महोत्सव करवाते थे 2015 से जिसमे विना दवाई का उपचार होता है। अभी पुरे बिहार में क़रीब 50 नयूरोथेरेपीसट हैं जो कि हज़ारों आसाधय रोगियों का इलाज करते आ रहे है। हिसुआ, नवादा, पटना, दिल्ली में इसकी साखा कार्यरत हैं और लोगों का उपचार कर रही है। नवादा महोत्सव प्रतिवर्ष 4000 से अधिक लाभार्थियों को लाभ पहुँचता आ रहा है।

पटना विकलांग अस्पताल में हमलोग की टीम क़रीब 2200 पोलियो ग्रस्त रोगियों का इलाज नि:शुल्क प्रत्येक वर्ष करते है।

विगत वर्षों से नवादा लोकसभा क्षेत्र के युवाओं को रोज़गार में सहयोग के लिए नवादा यूथ करियर कॉन्फ्रेंस (NYCC) का आयोजन करवा...
15/02/2024

विगत वर्षों से नवादा लोकसभा क्षेत्र के युवाओं को रोज़गार में सहयोग के लिए नवादा यूथ करियर कॉन्फ्रेंस (NYCC) का आयोजन करवाता आ रहा हूँ। इन कॉन्फ्रेंसों के दौरान कई युवाओं से मिलकर उनकी समस्या को जानने का मौका मिला। नवादा के युवाओं को रोज़ग़ाज कुशल बनाना, और बेरोज़गारी दूर करना मेरे प्राथमिकताओं में हैं। मैं अपने क्षमता अनुरूप जो कर सकता हूँ वो करता आ रहा हूँ, लेकिन आप सब के हांथ में बहुत कुछ हैं। एक जनप्रतिनिधि की शक्ति जनता से होती है। आप सब का सहयोग मिला तो इस रोज़गार के क्षेत्र में मैं अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर पाउँगा और नवादा को पहले से कहीं बेहतर स्थिति में ला पाउँगा।

मैं नवादा का, नवादा मेरा।

समस्त नवादा वासियों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं, माँ शारदे के आशीर्वाद से शिक्षा की स्थिति नवादा में सुदृढ़ हो।          ...
14/02/2024

समस्त नवादा वासियों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं, माँ शारदे के आशीर्वाद से शिक्षा की स्थिति नवादा में सुदृढ़ हो।

Address

Nawada

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NYCC - Nawada Youth Career Conference posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to NYCC - Nawada Youth Career Conference:

Shortcuts

Share