01/06/2026
*पहले ही प्रयास में JEE (Advanced) में सफलता प्राप्त कर अंकुश ने बढ़ाया जिले का मान*:
बेहद साधनहीन ,ग्रामीण परिवेश और सरकारी विद्यालय श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार, सिद्धार्थ नगर से पढ़ाई करने वाले *अंकुश , ग्राम मदनपुर, उसका बाजार, सिद्धार्थ नगर*, ने JEE (Advanced) 2025 में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर यह साबित किया कि दृढ़ निश्चय और मेहनत के आगे संसाधनों की कमी कभी भी बाधा नहीं बनती। पूरी JEE की तैयारी उन्होंने घर पर रहकर, बिना किसी कोचिंग संस्थान के की। सरकारी स्कूल की पढ़ाई और घरेलू तैयारी के बावजूद यह सफलता उन हजारों ग्रामीण छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं।अंकुश का कहना है, “माता-पिता का आशीर्वाद, बड़े भाई निखिल गुप्त,शिक्षकों का मार्गदर्शन और घर पर पढ़ाई के लिए माहौल की से ही यह संभव हो पाया है।” उनकी यह उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि आत्मविश्वास और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह प्रधानाचार्य विनय अनमोल गणित प्रवक्ता रणजीत चौधरी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ हृदय नारायण मिश्र सहित समस्त विद्यालय परिवार ने अंकुश को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना व्यक्त किए हैं।