19/05/2026
मालतीधारी कॉलेज, नौबतपुर, पटना में FYUGP अंतर्गत AEC-4 Sports / Health & Wellness Activities के तहत आयोजित 30 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 14 मई 2026 से 19 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में Semester-IV के छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को Physical Drill, PT Activities, Yoga, Meditation, Athletics, Outdoor एवं Indoor Games, Fit India Campaign, Clean Campus Drive, Health Awareness तथा First Aid Awareness जैसी विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समापन अवसर पर आयोजित Valedictory Session में महाविद्यालय के प्राचार्य Dr. Akhilesh Kumar ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग, व्यायाम एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
Sports In-charge Dr. Gorakh Ram ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को उपस्थिति एवं अभिलेखों के सत्यापन (Verification) उपरांत प्रमाण-पत्र (Certificate) प्रदान किया जाएगा, जिसकी सूचना महाविद्यालय द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। समापन सत्र में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए एवं महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय परिवार के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ।
दिनांक: 19/05/2026
मालतीधारी कॉलेज, नौबतपुर, पटना