PM SHRI KV Nasirabad

PM SHRI KV Nasirabad Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from PM SHRI KV Nasirabad, Education Website, KV NASIRABAD, Nasirabad.

Kendriya Vidyalaya Nasirabad was started by KVS New Delhi on 20 September 1971 under I/C Principal J K Sharma and Chairman Col Shivji Singh, Commandant ,Grenadiers Regimental Center in 21 B I lines.

06/03/2025
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में  दिनांक  26 नवंबर 2024 को  जनजाति गौरव पखवाड़ा  का  समापन किया गया इस अवसर पर व...
26/11/2024

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में दिनांक 26 नवंबर 2024 को जनजाति गौरव पखवाड़ा का समापन किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत की गई गतिविधियों पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया! जनजाति गौरव पखवाड़े के तहत किए गए कार्यक्रम में उत्कर्ष कार्य करने एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया


पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में  दिनांक 24 और 25नवंबर 2024 को  जनजाति गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत विजुअल ट्राइबल हो...
25/11/2024

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में दिनांक 24 और 25नवंबर 2024 को जनजाति गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत विजुअल ट्राइबल होम्स दिखाए गए।इस डॉक्यूमेंट्री को कक्षा 8th और 9th के विद्यार्थियों को WET लैब में दिखाया गया !डॉक्यूमेंट्री के तहत विद्यार्थियों को यह बताने की कोशिश किया कि भारतीय जनजातियों के निवास स्थान , उनके आवास को किस प्रकार सामाजिक और जलवायु परिस्थितियों प्रभावित करती हैं उनके जनजातियों के रहन-सहन उनके खान-पान व वेशभूषा, संस्कृति, धर्म एवं विविध प्रकार के उनकी आर्थिक गतिविधियां, सामाजिक गतिविधियो बताया ।
इस विजुअल ट्राईबल्स होम WET श्री अजय सिंह चौधरी के द्वारा बनाया और WET Roomबच्चों को बताया गया।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में आज दिनांक 23 नवंबर 2024 को   जनजाति गौरव पखवाड़ा के  अंतर्गत  प्राथमिक विभाग मे...
23/11/2024

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में आज दिनांक 23 नवंबर 2024 को जनजाति गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत प्राथमिक विभाग में कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया जिसके अंदर बच्चों ने भारत की विभिन्न जनजातियों के भोजन को अपने लंच बॉक्स बनाकर लाने को कहा गया! प्रत्येक कक्षा के बच्चे को एक थीम दी गई की वे भारत के जनजातियों के द्वारा खाए जाने वाले उनके प्रसिद्ध भोजन को अपने लंच बॉक्स में लेकर आए। स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य श्री आरसी मीणा ने बताया कि के पीछे सामुदायिक भोज का आयोजन करने का तात्पर्य है कि बच्चे जनजाति लोगों के खान-पान को जान सके एवं भारतीय इतिहास की गौरव में परंपरा को समझ सके। भारतीय जनजाति लोग के रहन-सहन ,खान पान , सभ्यता और संस्कृति को समझ सके ।
एवं मध्यांतर के पश्चात कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों के लिए आदिवासी है बाजार का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने आदिवासी क्षेत्रों में मिलने वाली विभिन्न सामग्रियों का क्रय विक्रय किया इसके माध्यम से विद्यार्थियों को यह बताने का प्रयास किया गया कि आदिवासी सभ्यता संस्कृति के लोग किस प्रकार अपनी सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों का क्रियाकलाप करते हैं।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में आज दिनांक 22 नवंबर 2024 को   जनजाति गौरव पखवाड़ा मे  संस्कृतिक  कार्यक्रम का आय...
22/11/2024

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में आज दिनांक 22 नवंबर 2024 को जनजाति गौरव पखवाड़ा मे संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थानी कालबेलिया डांस कक्षा 6 , 7 और 8 की छात्रों के द्वारा किया गया जिसको तैयार करने में संगीत शिक्षिका ओम ज्योति प्राथमिक शिक्षिका कुमारी सजल और और प्राथमिक शिक्षिका कुमारी मेघाना के द्वारा तैयार किया गया इसमें विद्यालय की 20 छात्राओं ने भाग लिया एवं दूसरा नृत्य कक्षा 11 की छात्राओं के द्वारा गोंड जनजाति के नृत्य को प्रस्तुत किया गया इसमें 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया Nope नृत्य को तैयार करने में श्रीमती कृष्णा कंवर और नेहा चांगिल ने सारानीय भूमिका निभाई

21/11/2024

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में आज दिनांक 21 नवंबर 2024 को जनजाति गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत जननायक बिरसा मुंडा पर कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । इस में विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया ! नुक्कड़ नाटक के तहत विद्यार्थियों ने बिरसा मुंडा के जीवन, उनकी शिक्षा, उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधार ,जनता के किए गए भलाई के कार्य, स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ी लड़ाई आदि गतिविधियो बताया ।

Address

KV NASIRABAD
Nasirabad
305601

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PM SHRI KV Nasirabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share