PM SHRI KV Narsinghpur

PM SHRI KV Narsinghpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from PM SHRI KV Narsinghpur, School, PM SHRI KV NARSINGHPUR PO-MAGARDHA, DISTT/NARSINGHPUR, Narsinghpur.

PM SHRI KV NARSINGHPUR- Admission Notice for Class-XI _Commerce _2025-26
28/05/2025

PM SHRI KV NARSINGHPUR- Admission Notice for Class-XI _Commerce _2025-26

PM SHRI KV NARSINGHPUR invite you all to watch the Pariksha Pe Charcha -8th Edition Join us at 11:00AM at 10-Feb-2025
09/02/2025

PM SHRI KV NARSINGHPUR invite you all to watch the Pariksha Pe Charcha -8th Edition Join us at 11:00AM at 10-Feb-2025

विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक का आयोजन-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नरसिंहपुर की सत्र 2024-25 की विद्यालय प्रबंधन ...
03/07/2024

विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक का आयोजन-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नरसिंहपुर की सत्र 2024-25 की विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 02-जुलाई-2024 को श्रीमती शीतला पटले, कलेक्टर नरसिंहपुर एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति पीएम श्री के.वि. नरसिंहपुर एवं श्रीमती वंदना जाट, सयुंक्त कलेक्टर नरसिंहपुर एवं नामित अध्यक्षा, विद्यालय प्रबंधन समिति पीएम के.वि. नरसिंहपुर की उपस्थिति में सायं 04:30 बजे से हुआ | बैठक का शुभारम्भ दीपप्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ | अध्यक्षा एवं नामित अध्यक्षा महोदया का औपचारिक स्वागत विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री अरुण कुमार तुमसरे, प्राचार्य, पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय नरसिंहपुर ने पुष्प गुच्छ देकर किया | उपस्थित सभी सम्मानीय सदस्यों के स्वागत के उपरांत, माननीय कलेक्टर महोदया एवं उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों द्वारा सत्र 2023-24 में विद्यालय की कक्षा 10 वी एवं 12 वी की सी.बी.एस.सी की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी गयी | छात्र-छात्राओं के सम्मान की श्रृंखला में कक्षा 12 बारहवी वाणिज्य संकाय में कु हर्षिता नामदेव ने 95.20% के साथ प्रथम, मास्टर अभिनव लोधी ने 94% अंको के साथ द्वितीय, कु श्रुति अग्रवाल ने 78.40 % अंकों के साथ तृतीय पुरूस्कार प्राप्त किया| विज्ञान संकाय में मास्टर सोहेल ने 82% अंको के साथ प्रथम, कु अक्षांशा साहू ने 80.80% अंको के साथ द्वितीय, कु शुभी बुनकर ने 77.20 % के साथ तृतीय पुरूस्कार प्राप्त किया | सी.बी.एस.सी एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन की 1.5% मेरिट लिस्ट में विद्यालय की टॉपर कु हर्षिता नामदेव एवं मास्टर अभिनव लोधी ने अपना स्थान सुनिश्चित करने के साथ साथ जबलपुर संभाग में क्रमशः द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया,जो कि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है | कक्षा 10 वी के परिणामो में, कु प्रिंसका लोधी ने 92.60% अंक के साथ प्रथम , कु सौम्या साहू ने 91.60% अंक के साथ द्वितीय एवं मास्टर विकास चौधरी ने 89.20% अंक के साथ तृतीय पुरूस्कार प्राप्त किया |
परिणामों के इसी क्रम में सत्र 2022-23 की कक्षा 10 वी की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं जिन्होंने केविएस की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया ,कु स्वाति पटेल एवं कु भूमि राजपूत को केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से प्रदान की जाने वाली 5-5 हजार रु की नकद प्रोत्साहन राशि, माननीय अध्यक्षा महोदया द्वारा प्रदान की गयी |छात्र-छात्राओं की ग्रुप फोटो के साथ ही मंच संचालिका डॉ कृष्णा दुबे ने, विद्यालय प्राचार्य श्री अरुण कुमार तुमसरे जी का स्थानांतरण , केंद्रीय विद्यालय बालाघाट होने के विषय से सभी को अवगत कराया एवं अपनी संवेदनायें व्यक्त की | बैठक में उपस्थित गणमान्य सदस्यों ने प्राचार्य के प्रति अपने विचार एवं अनुभव को साँझा किया और साथ ही विद्यालय में हुए बदलाव के बारे में भी बताया | मास्टर अभिनव लोधी एवं कु अक्षांशा साहू ने प्राचार्य सर के द्वारा पढाई एवं पाठ्यसहगामी क्रियाओं में दिए जाने वाले प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन के बारे में बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया| समिति की अध्यक्षा एवं कलेक्टर महोदया ने, प्राचार्य को स्मृति चिन्ह स्वरुप ट्रॉफी प्रदान की एवं उनके सुखद जीवन की कामनाये करते हुए आगामी चुनौतियों के लिए शुभकामनायें दीं | ततपश्चात बैठक के मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष महोदया ने उनके प्रभावी ढंग से नियमानुसार क्रियान्वन हेतु निर्देश दिए |
बैठक में प्रस्तावित मुद्दों पर सभी सदस्यों की सहमति एवं धन्यवाद् ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ |

उदघाटन कार्यक्रम - पीएम श्रीकेंद्रीय विद्यालय नरसिंहपुर में नव निर्मित रैंप, साइकिल स्टैंड, गार्ड रूम, वाटर हार्वेस्टिंग...
28/06/2024

उदघाटन कार्यक्रम - पीएम श्रीकेंद्रीय विद्यालय नरसिंहपुर में नव निर्मित रैंप, साइकिल स्टैंड, गार्ड रूम, वाटर हार्वेस्टिंगसिस्टम आदि का उदघाटन केन्द्रीय विद्यालय संगठनजबलपुर संभाग के पूर्व उपायुक्त श्री ताजुद्दीन शेक, के द्ववारा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया|

Admission Advertisement (For Class-XI Commerce)
11/06/2024

Admission Advertisement (For Class-XI Commerce)

Address

PM SHRI KV NARSINGHPUR PO-MAGARDHA, DISTT/NARSINGHPUR
Narsinghpur
487001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PM SHRI KV Narsinghpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to PM SHRI KV Narsinghpur:

Shortcuts

Share

Category