21/04/2025
आज रात इतनी सुनसान क्यों है
दिल मैं आवाज है, पर शब्द खामोश यूं है!
भारी मन मैं भी सरल बहाव है
सांसों मैं क्या ये तेरी ही आवाज है!
मैं तो यूं सुनता हूं, कान लगाए अपने ही दिल मैं
बजे अब तेरी सरगम तो फिर महफिल सजे।
घुंघरू वीणा और तबला लय मैं अब शंख नाद हो
मेरे दिल की कंपन, तेरे दिल के साथ हो,
जीवन का ऐसा प्रेमिक अंदाज हो।
ये जो छोड़ी है अधूरी कविता, उसे अब तू पूर्ण कर।
अब आओ संदेशा भेजा है ताजुद्दीन, मैं यहां खड़ा इस क्षण मैं जो मुस्कराते हुए, उजाले मैं.
01/01/2024
May the light enlighten every heart, and following it sincerely alone remains the only choice 🪔🌞🪔
सत्य को रोशनी से सबका जीवन प्रकाशित हो, और इसका ईमानदारी से पालन करना ही एकमात्र विकल्प है 🪔🌞🪔
बाबा 🌹🔥🔥🔥🌹
27/11/2023
आज ताज धाम पागलखाना में पावन "गुरु पर्व" मनाया गया.. वाहे गुरुजी दा खालसा वाहे गुरुजी दा फतह,, "जो बोले सो निहाल बोल सत श्री अकाल"... यही वो धाम है जहां सभी धर्मों और पंथों का सम्मान किया जाता है..!! नमो श्री बाबा ताज शरणम् !! 🙏
05/03/2023
बाबा का क्यों अनुसरण किया जाए?
क्योंकि वो एक बाबा जैसे थे, मानवता और धर्म के बड़े से बड़े आदर्श उनके जीवन मैं सहज स्वाभाविक रूप से परिलक्षित होते हैं। अपने जीवन में उन्होंने दर्शाया की कैसे जिया जाएं की लोग अपने आप ही बोल उठे ये तो असली संत हैं।
भगवान का बांदा तो वही है जिसके कर्म भगवान जैसे हो, और भगवान वो जो समदर्शी हो, ममतामई हो, सशक्त हो इत्यादि।
बाबा के मन में सबके लिए दया-ममता थी फिर वह जानवर हो या इंसान, सारा ब्राह्मण/जगत उनका अपना था। उनके लिए किसी धर्म, जाति, पंत, गरीब आमिर का कोई भेदभाव नहीं किया और सब पर अपने प्रेम की वर्षा की। वो सबल, काबिल और पढ़े लिखे हुए थे, उनको देश दुनिया, संगीत, ग्रंथ आदि का ज्ञान था। कुछ बायोग्राफी के द्वारा पता चलता है वह विदेशों मैं जैसे फ्रांस इत्यादि में जा चुके थे।
बाबा के जैसा बनाने का प्रयत्न करो, बाबा कल्याण करें!
18/02/2023
Let truth alone triumphs,
to truth alone my submission,
Nothing but truth.
सिर्फ सत्य की विजय हो,
सत्य को मेरा समर्पण,
सिर्फ सत्य।
अस्तो मा सद्गमय
तमसो मा ज्योतिर्गमय
मृत्योर्मा अमृतमगमय
ॐ शांति शांति शांति ॐ
Lead me from untruth to truth
from darkness to light
from death to Immortality
Aum Shanti Shanti Shantih Aum 🌹
27/01/2023
Happy Birthday Baba ❤️❤️❤️
🌹🌹🌹
बाबा के दर्शन के लिए पागलखाना धाम आ जाओ आज शाम, धूमधाम से जन्मदिन मनाएंगे 🙏🏾
02/01/2023
चलो चले
असत्य से सत्य की ओर
अंधकार से ज्योति की ओर
मृत्यु से जीवन की ओर
बाबा ऐसा ही करेंगे ❤️🌹
Lets go
from
Untruth to Truth
Darkness to light
Death to Immortality
Baba will bless you so 🌹❤️
01/01/2023
❤️🌹❤️ Om Namo Babataj Sharnam २०२३ ❤️🌹❤️
14/07/2022
हरी ॐ श्री बाबा ताज शरणं।
आपने अपने जीवन में ऐसी परिस्थितियों का सामना किया होगा जहाँ आपने महसूस किया कि बाबा आपके लिए थे, आपका मार्गदर्शन कर रहे थे और आपकी मदद कर रहे थे; उसके बिना, आप अपने आप को परेशानी से नहीं बचा पाएंगे, कोई बड़ी त्रासदी टल गई, कोई महान आध्यात्मिक या सुखद अनुभव जो आपके साथ घटे, जब आपने बाबा के प्रेम को अनुभव किया ओर दिल से उन्हें धन्यवाद किया।
आपके ऐसे अनुभवों को आप नीचे कमेंट पर जरूर लिखे हैं ।
बाबा आप पर जरूर कृपा करें ❤️🧡❤️
13/07/2022
बाबा ❤️🔥❤️
आप लोग अच्छे मानव बनो, सब से प्यार करो! यह जान लो कि बाबा ही हैं सब मैं, इसलिए भेदभाव मत करो, दुसरो को चोट मत पहुचाओ, किसी का दिल मत दुखाओ। किसी के साथ गलत मत करो, क्योंकि वैसा कर तुम अतः खुद को ही चोट पहुंचाते हो।
अब कब तक झूठ का खेल खेलोगे, बाबा के अच्छे बच्चे बनो, ऐसा जीयो की बाबा को खुशी मिले, तुम्हे क्या लगता है वो सब देखते नही है? जात-पात, धर्म, मजहब, अमीर-गरीब, ताकतवर-दुर्बल ये सब अगर तुम्हे बाट रहे है, तुम अभी गलत राह पर हो।
जन जन कण कण सब से प्रेम रखो और खुश रहो, हस्ते रहो।
गुरु पूर्णिमा की आप सभी को शुभकामनाएं।
बाबा सब का कल्याण करें, यहीं प्रार्थना है ❤️❤️❤️ ॐ नमो बाबा ताज शरणं।