31/03/2023
विवेकानंद विद्या मंदिर पिथौरागढ़ के प्राइमरी विंग का वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न। मुख्य अतिथि पर्यावरणविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री ललित मोहन कापड़ी जी ने सभी कक्षाओं में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में दी जाने वाली संस्कारवान शिक्षा की प्रशंसा की।
17/03/2023
विवेकानन्द विद्या मन्दिर इण्टर कालेज पिथौरागढ़ के पूर्व छात्र जय प्रकाश जी को विश्व साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज द्वारा "पत्रकार श्री" सम्मान से सम्मानित किये जाने पर विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
02/03/2023
विवेकानन्द विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज पिथौरागढ़ के दो छात्रों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन होने पर खुशी का माहौल है।
21/02/2023
Registration/Admission open for new academic session 2023-24 from class Nur to 12th(English Medium) co-education Nursery to 9th Class.
26/01/2023
गणतंत्र दिवस २०२३ की हार्दिक शुभकामनाएं।
विद्यालय में ध्वजारोहण एवं सरस्वती पूजन कार्यक्रम
23/12/2022
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ की वंदना सभा में विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त लोगों को बुलाने की परंपरा के क्रम में आज उत्तराखंड के उत्तर के पुत्र नाम से प्रसिद्ध आहा रेडियो के संचालक एवं विद्या मंदिर के पूर्व छात्र आर जे काव्य का विद्यालय में आना हुआ उनके द्वारा वंदना सभा में मोटिवेशनल स्पीच के द्वारा छात्रों को मोटिवेट किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए और इन छात्रों को उनके द्वारा पुरस्कृत किया गया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
15/12/2022
दुखद सूचना
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में कार्यरत कम्प्यूटर आचार्य प्रदीप अवस्थी जी का आकस्मिक निधन हो गया है. जिस घटना से पूरा विद्या भारती परिवार शोक संवेदना प्रकट करता है.
श्रीमान प्रदीप अवस्थी जी ने एक-दो दिन पूर्व ही अपनी पुत्री का विवाह संपन्न किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें साथ ही समस्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें
ओम शांति शांति शांति
22/11/2022
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में विज्ञान मेले के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।