15/04/2026
राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा RKCL के अधिकृत कोर्सेज को 'इंटर्नशिप' हेतु मान्यता (राजस्थान यूनिवर्सिटी के सभी संबद्ध एवं संघटक कॉलेज के विद्यार्थियों हेतु)
आप सभी को हमें यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि राजस्थान विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत अपने स्नातक (UG) कोर्सेज (जैसे BA, B.Com, B.Sc. आदि) के विद्यार्थियों के लिए RKCL के कोर्सेज को 'इंटर्नशिप' के रूप में मान्यता / स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में विश्वविद्यालय एवं RKCL के मध्य एक एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत RKCL द्वारा 11 विभिन्न कोर्सेज विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह हमारे नेटवर्क के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और आप सभी के लिए एक सुनहरा अवसर! अब विद्यार्थी राजस्थान विश्वविद्यालय की डिग्री के साथ-साथ RKCL के अधिकृत ज्ञान केंद्र Divine Institute of Information Technology- Murlipura से अपनी इंटर्नशिप पूरी कर सकते हैं।
विद्यार्थी इंटर्नशिप हेतु अपनी रुचि के अनुसार कोर्सेज का चयन कर इंटर्नशिप पूर्ण कर सकते हैं |