पं.रमेश चन्द लवानिया स्मृति ज्योतिष एवं आध्यात्मिक केन्द्र

पं.रमेश चन्द लवानिया स्मृति ज्योतिष एवं आध्यात्मिक केन्द्र

Share

11/05/2026
Photos from पं.रमेश चन्द लवानिया स्मृति ज्योतिष एवं आध्यात्मिक केन्द्र's post 13/01/2026
Photos from पं.रमेश चन्द लवानिया स्मृति ज्योतिष एवं आध्यात्मिक केन्द्र's post 13/01/2026

बालासोर (ओडिशा) से माननीय सांसद, आदरणीय श्री प्रताप सारंगी जी का देव संस्कृति विश्वविद्यालय के दिव्य परिसर में गरिमामय आगमन हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी से उनकी शिष्टाचार भेंट संपन्न हुई।

इस भेंट के दौरान शताब्दी समारोह की वैचारिक दिशा, वैश्विक सहभागिता, सामाजिक एवं आध्यात्मिक प्रभाव तथा आयोजन की समग्र रूपरेखा पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

माननीय सांसद आदरणीय श्री प्रताप सारंगी जी ने विश्वविद्यालय में संचालित गौशाला, स्वावलंबन कार्यशालाओं एवं विविध रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की। साथ ही उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मूल्यों, उसकी सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्रनिर्माण में निभाई जा रही महत्त्वपूर्ण भूमिका की मुक्त कंठ से प्रशंसा की

Photos from पं.रमेश चन्द लवानिया स्मृति ज्योतिष एवं आध्यात्मिक केन्द्र's post 12/01/2026

शताब्दी समारोह स्थल पर परिवहन, कैंटीन, फोटोग्राफी विभाग एवं महिला मंडल कैंप का शुभारंभ

वैरागी कैंप स्थित शताब्दी समारोह स्थल पर आज व्यवस्थागत सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहाँ परिवहन विभाग, कैंटीन, फोटोग्राफी विभाग तथा महिला मंडल कैंप का विधिवत शुभारंभ देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं शताब्दी समारोह के दलनायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी एवं आदरणीया शैफाली जीजी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि शताब्दी समारोह की विराटता और सुव्यवस्थित संचालन हेतु सुदृढ़ व्यवस्थाएँ अत्यंत आवश्यक हैं। परिवहन, भोजन, प्रलेखन तथा महिला सहभागिता से जुड़े ये विभाग आयोजन को अधिक सुचारु, गरिमामय और सहभागितापूर्ण बनाएंगे।

आदरणीया शैफाली जीजी ने कहा कि महिला मंडल कैंप नारी शक्ति के संगठन, सेवा और नेतृत्व का सशक्त माध्यम बनेगा। साथ ही, कैंटीन, परिवहन एवं फोटोग्राफी विभाग श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं आगंतुकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समर्पित भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।

इन विभागों के शुभारंभ के साथ ही शताब्दी समारोह की व्यवस्थाओं को नई गति और मजबूती प्राप्त हुई है। यह सभी पहलें परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के युग निर्माण अभियान की भावना के अनुरूप सेवा, सहयोग और सुव्यवस्थित आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Want your school to be the top-listed School/college in Nagar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Holi Gate
Nagar
321205