03/05/2025
आज हिमाचल प्रदेश के युवा दिन रात हिमाचल में नौकरी के लिए ठोकरें खा रहे हैं इसका मूल कारण है राजनीति, हमारे प्रदेश में राजनीति केवल चुनाव जीतने तक सीमित रह गई है । नेताओं को बस ये पता है की किसी भी हाल में चुनाव जीतना है , उनको प्रदेश से कोई मतलब नहीं है राजनीति का उद्देश्य केवल अपने अपने घर भरना हो गया है.....
कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल में हर साल 1 लाख रोजगार देने की बात की थी , लेकिन एक भी नेता को ये पता नहीं होगा कि इतना रोजगार निर्मित कैसे होगा....
चलो 1 लाख छोड़ो अगर एक लाख का 20% भी रोजगार मिला होता तब भी आज हिमाचल का युवा इधर उधर ठोकरें नहीं खा रहा होता....
दिसम्बर 2022 के बाद हमीरपुर आयोग बंद पड़ा है....
1 भी भर्ती नहीं करवा पाया
शिमला आयोग से न मात्र भर्तियां हो पाई हैं...
आने वाला समय ओर बुरा होने वाला है क्योंकि नेताओं में दूरदर्शिता की कमी है....