19/12/2025
राजकीय पॉलिटेक्निक, मुजफ्फरपुर में तीन दिवसीय 'शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी' का भव्य शुभारंभ
मुजफ्फरपुर। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के निर्देशानुसार, राजकीय पॉलिटेक्निक, मुजफ्फरपुर में शुक्रवार से तीन दिवसीय शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (PTM) का विधिवत आगाज़ हुआ। 21 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन भारी संख्या में अभिभावकों ने संस्थान पहुँचकर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और संस्थान की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करना है। कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी नोडल पदाधिकारी डॉ. सुधीर प्रसाद सिंह द्वारा निभाई जा रही है।
संवाद और सुझाव: व्यावहारिक ज्ञान पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए नोडल पदाधिकारी डॉ. सुधीर प्रसाद सिंह एवं अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकों ने तकनीकी शिक्षा में व्यावहारिक ज्ञान (Practical Knowledge) के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नियमित कक्षाओं के तकनीकी कौशल प्राप्त करना संभव नहीं है। संस्थान प्रशासन ने अभिभावकों से पुरजोर अपील की कि वे अपने बच्चों की कम से कम 75% उपस्थिति सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
प्रमुख शिक्षक एवं विभागाध्यक्षों की उपस्थिति
इस संवाद सत्र में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों और शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ व्यक्तिगत चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अरुण प्रसाद, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. मो. ओसामा, प्रो. प्रिया राज शर्मा, डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा, प्रो. कुमारी प्रियंका सहित संस्थान के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
संगोष्ठी के मुख्य आकर्षण:
मेंटर सिस्टम (Mentor System): अभिभावकों को सलाह दी गई कि वे संस्थान द्वारा नियुक्त 'मेंटर' के साथ निरंतर संपर्क में रहें ताकि छात्र की शैक्षणिक और व्यक्तिगत समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
संसाधनों का निरीक्षण: अभिभावकों ने स्वयं लैब, लाइब्रेरी और क्लासरूम की सुविधाओं को देखा और संस्थान की प्रगति की सराहना करते हुए बहुमूल्य सुझाव दिए।
अनुशासन और स्वास्थ्य: पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के अनुशासन, खेल-कूद और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम रविवार (21 दिसंबर) तक जारी रहेगा। उन्होंने उन सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया है जो पहले दिन नहीं पहुँच सके, ताकि वे शेष दो दिनों में शिक्षकों से संवाद कर सकें और अपने बच्चों के भविष्य की रूपरेखा साझा कर सकें।
25/11/2025
Srinivasa Ramanujan Talent Search Test in Mathematics 2025 and Sir C.V Raman Talent Search Test in Science 2026.
GP Muzaffarpur are pleased to announce the organization of the National Mathematics Day 2025 and National Science Day 2026, the Srinivasa Ramanujan Talent Search Test in Mathematics (2025) and Sir C.V. Raman Talent Search Test in Science (2026) . This esteemed test is designed for students of Classes 6 to 12, aiming to identify and nurture mathematical talent across various educational levels .
*Key Details* :-
Eligibility: Classes 6 to12
Online Exam: 29 & 30 Nov. and 1st Dec. 2025
Online Application : 18-27 November 2025
Registration: Free of cost
*Prizes* : -
Laptop, Medals & Certificates
₹5000+Medal+certificate
₹3000+Mefal+Certificate
Apply Now : Registration Link
https://bcst.ucanassess.in/registration
Join us in celebrating mathematical & Science excellence!
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar
07/11/2025
राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर में “वंदे मातरम्” के 150वें वर्ष पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर ठाकुर संजय कुमार , समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में “वंदे मातरम्” को देश की आत्मा एवं स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतिक बताया।
इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर बी बी चौधुर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें इस अमूल्य धरोहर को सदैव सम्मानपूर्वक याद रखना चाहिए और आज के युवाओं को चाहिए कि वे तकनीकी उत्कृष्टता के साथ देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे।
समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी ने देश के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।
04/10/2025
Kaushal Deekshant Samaroh 2025
4th October 2025
11:00 AM IST (YouTube live session) at GP Muzaffarpur
15/09/2025
राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर में आज दिनांक 15.09.2025 को अभियंता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारम्भ प्राचार्य डॉक्टर ठाकुर संजय कुमार ने द्वीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने छात्रों को साइंस के सदुपयोग पर विशेष बल देते हुए अपने अकादमिक में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मंच पर उपस्थित डीन अकादमिक प्रोफेसर सुधीर प्रसाद सिंह, प्रोफेसर बी बी चौधुर , डॉक्टर अरुण प्रसाद सिंह, प्रोफ मद सेराज , प्रोफ योगेश कुमार , प्रोफेसर सुमन शेखर , प्रोफ निशित रंजन ने भी अपने प्रेरक अनुभव को साझा किया। छात्र - छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाषण के माध्यम से अपने प्रतिदिन के जीवन में विज्ञान के महत्त्व को प्रमुखता से बताया।
इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर प्रोफ विनय रंजन कुमार ने प्राचार्य , सभी व्याख्याताओं, प्रशिक्षुओं , कर्मचारियों तथा छात्र - छात्राओं को इस कार्यक्रम के सफल सञ्चालन में सहयोग हेतु धन्यवाद् ज्ञापित किया।
13/09/2025
Team Bug busters are in action!
Crushing bugs and cracking code at the coding 💻 war competition.
Code War – Organized by the Bug Buster(Coding Club) at GP Muzaffarpur.
12/09/2025
"The greatest wealth is health."
Meditation 🧘♂️ and yoga 🤸♂️ session at GP Muzaffarpur.
29/08/2025
National sports day celebrated 🎉 at GP Muzaffarpur.
26/08/2025
Congratulations to all selected candidates in Jindal Saw Ltd. 💐
23/08/2025
"Mental health awareness & Drug Menance"
21/08/2025
विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनिकी शिक्षा विभाग , बिहार , पटना के निर्देशानुसार राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति को लेकर एक कार्यक्रम दिनांक 21.08.2025 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर ठाकुर संजय कुमार ने किया , मौके पर उन्होंने कहा की स्वस्थ्य समाज के बदौलत ही युवाओं का उज्जवल भविष्य संभव हो सकता है। मनोचिकित्सक डॉक्टर नेहा भारती एवं डॉक्टर रवियांश कुमार ने भी मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। दोनों अतिथियों ने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों ,नशे से होने वाले दुष्परिणामों एवं परामर्श और जागरूकता की भूमिका पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दिए। नोडल अधिकारी प्रो प्रिया राज शर्मा , व्याख्याता ( अंग्रेजी ) ने संगोष्ठी का सञ्चालन किया। इस दौरान प्रो संतोष प्रसाद , प्रो मो सेराज , और संस्थान के छात्र - छात्राओं सहित संकाय के सदस्य सम्मिलित हुए।