Seth Trilok Chand Gupta Saraswati Shishu Vidya Mandir Parulia

Seth Trilok Chand Gupta Saraswati Shishu Vidya Mandir Parulia ज्ञान का एक मंदिर।

Top 3 students of our school in jac board exam 2025-26
24/04/2026

Top 3 students of our school in jac board exam 2025-26

आज दिनांक- 11 /4/26, दिन- शनिवार, हमारे विद्यालय सेठ त्रिलोकचंद गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पारुलिया में, झारखंड रा...
11/04/2026

आज दिनांक- 11 /4/26, दिन- शनिवार, हमारे विद्यालय सेठ त्रिलोकचंद गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पारुलिया में, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा- पारुलिया द्वारा वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में magician ने जादुई खेल दिखाकर भैया/ बहनों का खूब मनोरंजन किया।
साथ ही , भैया- बहनों को बैंक से डिजिटल वित्तीय लेनदेन मे आधुनिक साइबर अपराध से जागरूक रहने और बचने का सुझाव दिया गया ।

आज दिनांक 3/ 4/2026, दिन -शुक्रवार, पूर्वाहन 8:30 बजे,  सत्र- 2026- 27 के शुभारंभ हेतु हवन पूजा कार्यक्रम रखा गया।इस कार...
03/04/2026

आज दिनांक 3/ 4/2026, दिन -शुक्रवार, पूर्वाहन 8:30 बजे, सत्र- 2026- 27 के शुभारंभ हेतु हवन पूजा कार्यक्रम रखा गया।
इस कार्यक्रम में सभी भैया ,बहन, आचार्य, आचार्या तथा प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। हवन पूजा कार्यक्रम के उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

आज दिनांक- 28 /3/2026 ,दिन-शनिवार, हमारे विद्यालय सेठ त्रिलोकचंद गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पारुलिया  में पूर्वाह...
28/03/2026

आज दिनांक- 28 /3/2026 ,दिन-शनिवार, हमारे विद्यालय सेठ त्रिलोकचंद गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पारुलिया में पूर्वाहन -10:00 बजे,सत्र 2025- 2026 का परीक्षाफल भैया /बहनों के बीच घोषित किया गया।
हमारे विद्यालय के समिति सदस्य माननीय सचिव श्री वृषकेतु बेराजी तथा अभिभावक सदस्यों के कर कमलो द्वारा परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया /बहनों को प्रगति- पुस्तिका एवं पुरस्कार वितरित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

आज दिनांक- 24/ 03/ 2026 ,दिन -मंगलवार, नए सत्र- 2026- 27 में ,नवीन भैया -बहनों के निःशुल्क नामांकन के लिए, विद्यालय के क...
24/03/2026

आज दिनांक- 24/ 03/ 2026 ,दिन -मंगलवार, नए सत्र- 2026- 27 में ,नवीन भैया -बहनों के निःशुल्क नामांकन के लिए, विद्यालय के कर्मठ आचार्यों द्वारा प्रचार- प्रसार गाड़ी के माध्यम से प्रचार किया गया।
इस प्रचार- प्रसार को सफल बनाने में हमारे गुणी प्रधानाचार्य श्री विनोद प्रसाद जी और अन्य आचार्यों का बहुमूल्य योगदान रहा।
विद्यालय के आसपास के गांव और मोहल्लौं में घूम-घूम कर, अभिभावकों को अपने बच्चों को हमारे विद्यालय में निःशुल्क नामांकन करने के लिए, राजी करने का अथक प्रयास किया गया।

हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083
20/03/2026

हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083

आज दिनांक- 19 /3/ 2026, दिन -गुरुवार, पारुलिया ग्राम स्थित सेठ त्रिलोकचंद गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पारुलिया के भ...
19/03/2026

आज दिनांक- 19 /3/ 2026, दिन -गुरुवार, पारुलिया ग्राम स्थित सेठ त्रिलोकचंद गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पारुलिया के भैया -बहनों द्वारा हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस हिंदू नव वर्ष में विद्यालय द्वारा सुन्दर सुन्दर झांकियां प्रस्तुत की गई। झांकी की शुरुआत सेठ त्रिलोकचंद गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पारूलिया से हुई, फिर यह झांकी पारुलिया के हनुमान चौक से होते हुए पारुलिया के बलिया ढिपा उत्क्रमित मध्य विद्यालय तक , पुनः पारुलिया हनुमान चौक होते हुए विद्यालय परिसर तक पहुंची।
इस हिंदू नव वर्ष में हमारे प्रधानाचार्य विनोद प्रसाद, आचार्य संजय महाकुड़, विद्यासागर सीट, सुगदा मुर्मू ,सत्यजीत महाकुड़, गौरांग पातर, किरण नायक ,आनंद पातर, आचार्या ज्योति गोप, साक्षी सिन्हा, राखी दास, पार्वती मार्डी, पायो बास्के, सविता साव, तनुजा माइति आदि की भूमिका सराहनीय रही।

27/02/2026
आज दिनांक- 11.. 2.2026 दिन, बुधवार हमारे विद्यालय सेठ त्रिलोकचंद गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पारुलिया में विद्या भा...
11/02/2026

आज दिनांक- 11.. 2.2026 दिन, बुधवार हमारे विद्यालय सेठ त्रिलोकचंद गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पारुलिया में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का सफल एवं सुयोजित आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मुसाबनी नंबर १ की प्रधानाचार्या श्रीमती जामवंती मिश्रा ने की।। इस कार्यक्रम में वक्ता के रूप में मुसाबनी नंबर १ की शिक्षिका पियूष बर्णवाल तथा पिपला सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या लीना जी की सराहनीय भूमिका रही।
नारी सशक्तिकरण इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु रहा। आधुनिक जीवन में नारी की परिवार, समाज और देश में क्या भूमिका है, इन सभी बिंदुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया तथा नारी शक्ति को भविष्य में ओर सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया गया।
हमारे विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय की शिक्षिकाएं सुश्री राखी दास, श्रीमती ज्योति गोप, सुश्री पूजा मुर्मू, सुश्री पार्वती मार्डी, श्रीमती सविता साहू, सुश्री तनुजा माइति तथा सुश्री साक्षी सिंहा का कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयास सराहनीय रहा।
इस कार्यक्रम में हमारे विद्यालय की छात्र-छात्राओं की माताएं एवं भगिनियां उपस्थिति रही। कुल 140 माताएं एवं भगिनियों ने इस कार्यक्रम में अपनी साझेदारी निभाई।

Address

Parulia Dumuria Road
Musabani
832104

Telephone

+918862803225

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Seth Trilok Chand Gupta Saraswati Shishu Vidya Mandir Parulia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Seth Trilok Chand Gupta Saraswati Shishu Vidya Mandir Parulia:

Shortcuts

Share

Category